02 जुलाई 2020

ALTERNATIVE APPS FOR BANNED CHINESE APPS

ALTERNATIVE APPS FOR BANNED CHINESE APPS

Estimated reading time: 4 minutes, 25 seconds



https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/

जैसा कि आप सभी लोग जानते है कि Government of india ने चाइना के 59 एप्स को भारत में पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगा दिया है इससे भारत में बहुत से लोग खुश तो हैं लेकिन कुछ लोग confuse भी हैं साथ ही साथ उनके मन में ये भी सवाल उठता है कि भारत सरकार ने इन्हें बैन तो कर दिया है लेकिन हम इनकी जगह कौन से एप्स का इस्तेमाल करें ? आपके इस सवाल का जवाब मेरे पास है मैं आपको इन्हीं पापुलर चाइनीज एप्स के अल्टरनेटिव (विकल्प) एप्स के बारे में बताऊंगा जो पूरी तरह नॉन चाइनीज इनमें हैं और इनमें से कुछ इंडियन एप्स भी हैं जिनका इस्तेमाल आप चाइनीज एप्स की जगह पर कर सकते हैं | पहले एक नजर उन 59 चाइनीज एप्स पर जिनको भारत सरकार ने बैन कर दिया है -


https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
BANNED CHINESE APPS LIST


1.PHONE CLEANER- हममें से बहुत से लोग अपने फ़ोन के स्टोरेज को बढ़ाने के लिए, फ़ोन के स्पीड, फ़ोन के रैम को बढ़ाने के लिय, जंक फाइल को क्लीन करने के लिए, वायरस के सफाए के लिए Clean Master, Cheetah Mobile, Virus Cleaner का इस्तेमाल करते होंगे यदि ऐसा है तो और आपके स्मार्टफ़ोन में इनमें से कोई भी एप्स install है तो इन्हें Uninstall कर दें | इनकी जगह आपको किसी भी तरह का PHONE CLEANER APP इस्तेमाल करने कि जरुरत नहीं है | अगर आप फिर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो निम्न एप्स यूज़ कर सकते हैं- 
Files by Google 
Cc Cleaner


2.BROWSER APPS- दोस्तों बहुत से चाइनीज ब्राउज़र हैं जिसे Government ने बैन कर दिया है और हो सकता है कि अभी भी आप उन चाइनीज ब्राउज़र का इस्तेमाल कर रहे होंगे | इनमें सबसे पापुलर UC BROWSER आप ने ये नाम सुना होगा या फिर ये आपके फ़ोन में install होगा या आप इसे इस्तेमाल करते थे या होंगे अगर ये ब्राउज़र आपके फ़ोन में अभी भी install है तो इसे फ़ौरन ही uninstall कर दें ये आप के स्मार्टफ़ोन और आपकी सुरक्षा के दृष्टिकोण से बहुत ही खतरनाक ऐप है| इनके अलावा भी कुछ browsing apps है जिसे Government ने बैन कर दिया है जैसे- DU BROWSER, CM BROWSER, APUS Browser आप ने इन ब्राउज़र को अगर install कर रखा है तो इनको भी uninstall कर दो और इनकी जगह पर निम्नलिखित BROWSER का इस्तेमाल कर सकते हैं- 
Google Chrome 
Mozilla Firefox 
Microsoft Edge 
Opera 
Jio Borwser 
duckduckgo

3.VIDEO EDITING APPS- हमारे देश में कई सारे ऐसे लोग हैं जो अपने स्मार्टफ़ोन से विडियो को बनाते और उन्हें एडिट करते हैं जिसके लिए VIVA VIDEO EDITING APP का इस्तेमाल करते हैं जो कि चाइनीज ऐप है जिसे आप Uninstall कर दें और इसकी जगह पर निम्न एप्स यूज़ कर सकते हैं- 
Kinemaste 
Powerdirector vedio editer app 
Inshot

4.FILE TRANSFER- हम अपने स्मार्ट फ़ोन से दुसरे स्मार्ट फ़ोन में फोटो,फाइल्स,ऑडियो,विडियो को SEND करने के लिए ज्यादातर SHARE IT , XENDER, ES File Explorer का इस्तेमाल करते हैं ये तीनों ही एप्स चाइनीज है अगर आपके स्मार्टफोन में ये तीनों एप्स install है तो इन्हें Uninstall कर दें और इनकी जगह पर आप कुछ दूसरे एप्स का इस्तेमाल कर सकते है जैसे – 
Files Go 
Send Anywhere 
Google Drive 
Dropbox 
Jioswitch

5.VIDEO CALLING AND CONFERENCEING APP- अगर आप बिजनस मीटिंग के लिए, कॉल और कांफ्रेंसिंग के लिए, या फिर VIDEO CALLING करने के लिए नॉन चाइनीज एप्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप निम्न एप्स यूज़ कर सकते हैं- 
Microsoft teams 
Skype 
Google meet 
Say namaste 
Jiomeet

6.NEWS RELATED APPS- हमारे देश में न्यूज़ पढ़ने के लिए लोग UC NEWS, NEWSDOG, , QQ NEWSFEED इत्यादि एप्स का इस्तेमाल करते हैं जो कि पूरी तरह से चाइनीज एप्स हैं और Government द्वारा इन्हें बैन कर दिया गया है| अगर आपके स्मार्टफोन में इनमें से कोई भी एप्स install है तो इन्हें Uninstall कर दें और इनकी जगह पर आप कुछ दूसरे एप्स का इस्तेमाल कर सकते है जैसे – 
Google News 
Apple News 


7. SHOPING APP- हममे से कई सारे लोग ऑनलाइन शोपिंग करते है जिसके लिए कई सारे एप्स भी है जैसे- Shein, Club Factory, ROMW जिसे भारत सरकार ने बैन कर दिया है इसके विकल्प के तौर पर आप निम्न एप्स यूज़ कर सकते हैं – 
Myntra
Flipkart
Amazon 
LimeRoad 
Ajio online shopping app


8.Beauty camera app- अपने फोटो को सुन्दर और आकर्षक बनाने के लिए अगर आप इन एप्स YouCam makeup, SelfieCity, Meitu का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इनका इस्तेमाल तुरंत बंद कर इन्हें Uninstall कर दें और इनकी जगह पर आप कुछ दूसरे एप्स का इस्तेमाल कर सकते है जैसे – B612 Beauty & Filter Camera


9.TIK TOK- जैसा कि आप सभी को पता है कि शोर्ट विडियो प्लेटफार्म पर आधारित ये चाइनीज एप्स इंडिया में बेहद पापुलर है इसके यूजर कई करोड़ है इस ऐप के अलावा भी Helo, Big Libe, VigoVideo, Vmate, UVideo and Kwai को भी Government ने बैन कर दिया है इसके विकल्प के तौर पर आप निम्न एप्स यूज़ कर सकते हैं – 
Mitron 
Bolo Indya 
Roposo 
Dubsmash


10. SCANNER APP- जब बात एंड्राइड यूजर के लिए स्कैनर ऐप कि आती है तो सबसे पहले हम CAMSCANNER की बात करते है ये एक चाइनीज ऐप है जिसे Government ने बैन कर दिया है इसके विकल्प के तौर पर आप निम्न एप्स यूज़ कर सकते हैं – 
Adobe Scan 
Microsoft Office Lens 
Photo Scan 
TapScanner

दोस्तों अगर जानकारी पसंद आये तो शेयर और कमेंट करें | धन्यवाद, जय हिन्द, जय भारत |

30 जून 2020

INDIA BANNED TIK TOK WITH 59 CHINESE APPS

INDIA BANNED TIK TOK WITH 59 CHINESE APPS
Estimated reading time: 1 minute, 41 seconds.


https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
TIK TOK BANNED IN INDIA

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि भारत सरकार ने सोमवार को टिकटोक और यूसी ब्राउज़र सहित 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य और सार्वजनिक व्यवस्था कि सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं। इन ऐप्स के अधिकांश हिस्से को हाल ही में खुफिया एजेंसियों द्वारा इस बात पर लाल झंडी दी गई थी कि वे उपयोगकर्ता के डेटा को एकत्र कर रहे थे और संभवतः उन्हें देश की सीमाओं के "बाहर" भी भेज रहे थे।


जिन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें Tik Tok, Sharit, Kwai, UC Browser, Baidu map, Shein, clash of Kings, DU battery saver, Helo, Likee, YouCam makeup, Mi Community, CM Browsers, Virus Cleaner, Apus Browser शामिल हैं। 
 जिन 59 चाइनीज एप्स पर बैन लगाया गया है उसकी सूचि ये है - 
https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
BANNED CHINESE APPS IN INDIA


राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय ने कथित तौर पर सलाहकार (खुफिया एजेंसियों द्वारा भेजी गई) का समर्थन किया था और सहमत थे कि ये ऐप भारत की सुरक्षा के लिए ख़तरा थे। भारत सरकार ने यह भी कहा था कि इस मुद्दे पर संज्ञान लिया गया है और वह इन ऐप्स का उपयोग से निर्मित होने वाले जोखिमों की जांच करने की प्रक्रिया में था। ऐसा लगता है कि भारत सरकार ने वास्तव में राष्ट्रीय सुरक्षा के उल्लंघन में इन ऐप्स को ढूँढ लिया है।

लद्दाख की गैलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ आमने-सामने की लड़ाई में 20 अन्य सैनिकों के शहीद हो जाने के बाद LAC के साथ चल रहे भारत-चीन गतिरोध के बीच, कथित प्रतिबंध लगाया गया है।

यह पहली बार हो सकता है कि भारत सरकार ने चीन के कई ऐप्स को "प्रतिबंधित" किया है। भारत सरकार द्वारा पहले केवल जनता के लिए चीनी ऐप्स से सावधान रहने का सलाह जारी किया गया था । TikTok पर प्रतिबंध विशेष महत्त्व का है क्योंकि यह iPhone उपयोगकर्ताओं की जासूसी करते हुए पकड़ा गया था, नए iOS 14 बीटा अपडेट के सौजन्य से। TikTok ने इन दावों को स्वीकार किया है और कहा है कि यह फिर से नहीं करेगा।

25 जून 2020

ILM KA SHOUK

इल्म का शौक़


Estimated reading time: 2 minutes, 18 seconds

https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
ALBERUNI
इंसान का इल्म ही एक ऐसा सरमाया है जो कदम कदम पर उसका साथ देता है इल्म का शौक़ से बड़ा और कोई शौक़ नहीं हो सकता ये ऐसा शौक़ है जिसमे रूह को सुकून मिलता है, और जब रूह के सुकून कि बात हो तो बंदा मौत के दरवाजे पर भी खड़ा होता है तो वो अपने इल्म के शौक़ को पूरा कर ही अन्दर दाखिल होना चाहता है| आज एक ऐसे ही इल्म के सौदाई का एक मुख़्तसर सा अफसाना आपकी नज्र कर रहा हूँ |

11 वीं सदी  में अफगानिस्तान से एक बहुत बड़े आलिम हिंदुस्तान आए उनका नाम था अबू रेहान अलबरूनी, अलबरूनी ने यहां रह कर संस्कृत जबान सीखी हिंदुस्तानी तहजीब और रहन-सहन का बग़ौर मुताला किया अपने मुताले और मालूमात की रोशनी में उन्होंने अरबी जुबान में एक किताब भी लिखी है जिसका नाम किताब-उल-हिंद है वह जिंदगी की आखरी सांस तक इल्म हासिल करने में लगे रहे| 

अलबरूनी के जमाने के एक बड़े आलिम का बयान है कि अलबरूनी जब बीमार पड़े तो अयादत करने वालों से अपनी तकलीफ बयान करने के बजाए इल्मी गुफ्तगू करते थे जब उन पर बीमारी का पूरा गलबा हुआ और उनकी जिंदगी का चिराग गुल होने का खतरा पैदा हो गया तो उनके तमाम दोस्त शागिर्द और अकीदतमंद बेचैन हो गए। अयादत करने वालों का ताता बंध गया जब मैंने सुना कि उनकी हालत नाजुक है तो मैं भी गया देखा तो होश उड़ गए इल्मी तहक़ीक़ का यह पतीला जिंदगी और मौत की कशमकश में मुब्तेला था  

हर लम्हा सांस रुक जाने का डर था लेकिन मुझे देखकर वह अपनी बीमारी भूल गए और सख्त कमजोरी के बावजूद उन्होंने एक मुश्किल इल्मी मसला हल करने की ख्वाहिश जाहिर की मुझसे कहने लगे अच्छा हुआ आप वक्त पर आए मैं कुछ देर से एक मुश्किल मसले के बारे में गौर कर रहा हूं लेकिन अभी तक समझ में नहीं आया आप आलिम हैं मेहरबानी फरमा कर ये मसला मुझे समझा दीजिए आपका बड़ा एहसान होगा । अलबरूनी की यह बात सुनकर मैं अचंभे में पड़ गया इस आखिरी वक्त में भी उनका यह शौक, मैं हैरत से उनका मुंह तकने लगा मेरी इस खामोशी ने उन्हें परेशान कर दिया कहने लगे आप खामोश क्यों हैं ? क्या यह मसला आपके लिए भी मुश्किल है? 

मैंने कहा नहीं मसले का हल मेरे लिए मुश्किल नहीं है लेकिन मैं हैरान इस पर हूं कि आपकी हालत बीमारी की यह शिद्दत और ऐसे नाजुक और मुश्किल वक्त में आप एक मसले को सुलझाना चाहते हैं इस वक्त इस से क्या हासिल आप मजीद इल्म हासिल करके क्या कीजिएगा? 

मैं समझता था कि मेरी बात सुनकर अलबरूनी इस मसले के बारे में सोचना छोड़ देंगे मगर वहां तो इल्म के शौक का और ही आलम था कहने लगे आप समझते हैं कि मेरा आखरी वक्त गया है और इस मौके पर पर किसी मसले को समझने की क्या जरूरत है ?

लेकिन मेरे मोहतरम अगर मरने से पहले मैं आखिर इस खुशी से क्यों मैहरूम रहूं अलबरूनी का यह जवाब सुनकर मैं दंग रह गया इल्म का शौक हो तो ऐसा हो मैंने इस मसले पर गुफ्तगू शुरू की और इसकी बारीकियां समझाने लगा अलबरूनी दिलचस्पी के साथ मेरी बात सुनने लगे और इसी हाल में उनकी रूह परवाज कर गई|

Annual report of work done for environmental protection in the school

  विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट -  अपने विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले क...