TECH NEWS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
TECH NEWS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

25 जून 2021

Is truecaller safe for us or not truecaller ka use karen ya nahi

truecaller humare liye surkshit hai ya nahi

ट्रू कॉलर हमारे लिए कितना उपयोगी ? 

Is truecaller safe for us or not truecaller ka use karen ya nahi
truecaller




आपने Truecaller (ट्रूकॉलर) का नाम तो जरूर सुना होगा! अगर नहीं सुना है तो आज सुन लीजिए। यह दरअसल एक Caller ID और Spam Blocking सर्विस है, जिसका मुख्य काम है Caller ID बताना। यानि कि किसी फोन नंबर के मालिक का नाम बताना। अब आप लोग सोच रहे होंगे कि Truecaller को कैसे पता कि कौनसा नम्बर किसका है? तो इसके पीछे दरअसल आप और हम जैसे लाखों यूजर्स का कीमती Data है और यही हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा है। आज हम यही जानने की कोशिश करेंगे की क्या true caller हमारे लिए सुरक्षित है जा नहीं।

Is truecaller safe for us or not truecaller ka use karen ya nahi

Truecaller का काम करने का तरीका बहुत ही simple है। जब आप अपने फोन में Truecaller App को Install करते हैं तो यह आपसे Contacts को एक्सेस करने की Permission माँगती है। और जैसे ही आप इसे परमिशन देते हैं, यह आपके सारे के सारे Contacts को अपने सर्वर पर अपलोड कर लेती है और पूरी दुनिया को बांट देती है। अब आप कहेंगे कि अगर ऐसा है तो परमिशन को Allow ही मत करो। पर समस्या यह है कि जब तक आप permission को Allow नहीं करेंगे, तब तक यह App काम ही नहीं करेगी। यानि कि अगर आपको truecaller app use करनी है, तो इसे Contacts की permission देनी ही पड़ेगी। यह अनिवार्य है।


अगर आपने एक बार अपने फोन में true caller App को Install कर लिया तो आपके सारे Contacts true caller के server पर upload हो जाऐंगे। फिर चाहे आप app को use करें या ना करें, अपने फोन में रखें या ना रखें, कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि ऐप को Un-Install करने के बाद भी आपके Contacts true caller के server पर मौजूद रहेंगे। आज तक जितने भी लोगों ने true caller app को अपने फोन में install किया है, उन सबके Contacts true caller के server पर मौजूद हैं। और इन्हीं Contacts की मदद से true caller आपको Unknown Numbers की जानकारी देता है।

True caller की Privacy Policy में साफ-साफ लिखा है कि वह अपने यूजर्स के Data को Third Party कंपनियों और दूसरे देशों के साथ शेयर कर सकती है। मतलब आपका Data किसी और कंपनी या देश को बेचा जा सकता है। और मजे की बात पता है क्या है? आप इसका विरोध नहीं कर सकते। क्यों? क्योंकि आप true caller के Terms & Conditions से पूरी तरह सहमत हैं। ये देखिए…

क्या इसके इलावा हमारे पास कोई विकल्प है?


अगर दो-तीन नम्बर्स की जानकारी के लिए मैं Truecaller Mobile App Use करूँ और अपना सारा का सारा Data ट्रूकॉलर को दे दूँ तो मुझसे बड़ा बेवकूफ इस दुनिया में कोई नहीं होगा। इसलिए मैं Truecaller Web का इस्तेमाल करता हूँ। जी हाँ, सही सुना आपने। मैं अपने फोन में ट्रूकॉलर की मोबाइल ऐप नहीं रखता, बल्कि Browser की मदद से ही इस ऐप के सभी फीचर्स को यूज करता हूँ। कैसे? बहुत ही सिंपल है। अपने फोन के किसी भी ब्राउजर में ट्रूकॉलर की को Open कीजिए और एक फर्जी Email ID से एक Truecaller Account बना लीजिए। ध्यान रहे, आपको अपना मोबाइल नम्बर या पर्सनल Email ID नहीं देनी है। अब जब भी आपको किसी Unknown Number के Owner की जानकारी लेनी हो, आप अपने browser में Truecaller की वेबसाइट खोलकर उस नम्बर को सर्च कर लीजिएगा। आपका काम हो जाएगा। तो इस तरह आप बिना App के भी true caller की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- interesting-question

28 मई 2021

difference between waterproof water resistant and water repellent smartphones in hindi

वॉटर रेसिस्टेंट, वॉटर रिपेलेंट, वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन में क्या अंतर है?


difference between waterproof water resistant and water repellent smartphones in hindi


स्मार्टफोन आजकल सिर्फ रैम, प्रौसेसर और कैमरा के अच्छे होने से ही स्मार्ट नहीं बन जाते। स्मार्टफोन में कई अलग फीचर्स भी आने लगे हैं, जो इसे स्मार्ट बनाते हैं। अब फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट आते हैं। इन फोन्स पर पानी और धूल का भी कोई असर नहीं होता। ऐसे फोन यूजर्स के लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। 

बाजार में आज कल तरह तरह के स्मार्टफोन आ रहे है जो कई बेहतटीन फीचर से लेस होते है जिनमें कुछ वाटर प्रूफ, वाटर रिपेलेंट और ज्यादातर फोन वॉटर रेसिस्टेंट सर्टिफिकेट के साथ आते हैं। 


जिन पर पानी का भी कोई असर नहीं होता है। आपने वाटर प्रूफ (Water Proof), वाटर टिपेलेट (Water Repellent) और वॉटर टेसिस्टेंट (Water Resistant) तकनीक के बारे में जरूर सुना होगा, और आप को भी इस बात को लेकर कंफ्यूजन होगा की आखिर इन तीनों में अंतर क्या होता है। 

अक्सर स्मार्टफोन यूजर इन तीनों को मतलब एक ही समझ लेते हैं और उन्हें लगता है कि पानी में गिरने से उनका फोन खराब नहीं होगा, तो आपको बता दे ऐसा बिल्कुल नहीं है। दोस्तों आज हम आपको बातयेंगे की वॉटर प्रूफ, वॉटर टिपेलेंट और वॉटर टेसिस्टेंट तकनीक में क्या अंतर है?


वॉटर रेसिस्टेंट Water Resistant :-
 


वाटर रेसिस्टेंट इस श्रेणी में सबसे छोटे स्तर का फीचर है। अगर आपका डिवाइस वॉटर रेसिस्टेंट से लैस है, तो इसका मतलब है कि फोन के अंदर पानी का जाना काफी मुश्किल है। कई घड़ियों में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें पानी की कुछ छींटे पड़ने के बाद भी घड़ी को कोई नुकसान नहीं होता है। 

इसी तरह वॉटर रेसिस्टेंट से लैस स्मार्टफोन्स पर भी पानी की बूंदें पड़ने से कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने फोन को पानी में डालने की भूल करें। वॉटर रेसिस्टेंट का मतलब वॉटरप्रूफ नहीं समझना चाहिए। 


बेहद कम इलेक्ट्रॉनिक्स सही मायनों में वॉटरप्रूफ होते हैं। वॉटर रेसिस्टेंट फोन का डिवाइस के लिए आईपी रेटिंग्स का इस्तेमाल होता है। वॉटर रेसिस्टेंस के संदर्भ में रेटिंग एक से नौ तक होती हैं। इनमें नौ सबसे अच्छा माना जाता है। वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग्स केवल कुछ ही कंडीशन्स में लागू होती है 

आईपी रेटिंग्स को प्रयोगशालाओं में किए गए प्रयोग के आधार पर एक से नौ तक मापा जाता है जबकि दुनियावी माहौल में हालात काफी अलग होते हैं। उदाहरण के तौर पर प्रयोगशाला में फ्रेश वॉटर का उपयोग होता है, जबकि आमतौर पर पानी में कई तरह के सॉल्ट और केमिकल होते हैं। ये रेटिंग्स एक बार बाल्टी में भूल से गिरे फोन को कुछ हद तक बचा सकती है, लेकिन स्विमिंग पुल के अंदर फोटो क्लिक करने की सलाह शायद ही कोई देगा।


वॉटर रिपेलेंट Water Repellent :-


यह वाटर प्रूफ फीचर से एक स्तर कम है। अगर आपका फोन वॉटर रिपेलेंट तकनीकी से लैस है, तो इसका मतलब है कि आपके फोन या डिवाइस पर एक पतली फिल्म चढ़ाई गई है, जो फोन में पानी नहीं जाने देगा। 

डिवाइस में इस फिल्म को अंदर और बाहर दोनों ओर से लगाया जाता है। ज्यादातर कंपनियां डिवाइस को पानी से बचाने के लिए फोन पर हाइड्रोफोबिक सतह तैयार करती हैं, जिससे डिवाइस के ऊपर पानी का असर नहीं होता। इस तकनीक से लैस डिवाइस सामान्य डिवाइस की तुलना में ज्यादा देर पानी में सही रह सकता है।



वॉटरप्रूफ Water Proof :-
 

कई स्मार्टफोन वॉटरप्रूफ सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं, जिसका मतलब होता है कि फोन पानी में सुरक्षित है। इतना ही नहीं, इस फोन को पानी के अंदर फोटोग्राफी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जिन डिवाइस में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है उन पानी का कोई असर नही होता है।

बता दे की कई स्मार्टफोन IP68 और IP67 सर्टिफिकेशन के साथ आते है, जिसका ये मतलब होता है कि फोन को 30 मीटर पानी में रखने पर भी आपके स्मार्टफोन को कुछ नहीं होगा। और साथ ही इस तकनीक से लैस डिवाइस का इस्तेमाल आप पानी के अंदर भी कर सकते है, मतलब आप पानी के अंदर फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

तो अब आपको अंदाजा लग गया होगा की वॉटर प्रूफ, वॉटर टिपेलेट और वॉटर रेसिस्टेंट तकनीक में क्या अंतर होता है। इसलिए अबकी बार फोन खरीदते समय ध्यान से देखें कि आपका फोन वॉटरप्रूफ या वॉटर रेसिस्टेंट या फिर वॉटर रिपेलेंट कौन-सी कैटेगरी में आता है, नहीं तो बड़ा नुकसान हो जाएगा।

आशा करते है आपको ये जानकारी पसंद आएगी, जानकारी पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।


22 अप्रैल 2021

how to Register for corona Vaccination on co win portal co win portal par registration kaise karen

कोविन पोर्टल पर रजिस्टर कैसे करें?

how to Register for corona Vaccination on co-win portal



भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान जारी है अगर आपने अभी तक कोविड- 19 का टीका नहीं लगवाया है तो जल्द से जल्द लगवालें इसके लिए आपको वैक्सीन केंद्र में टीकाकरण के लिए अपॉइंटमेंट लेना होगा आप ये अपॉइंटमेंट दो तरह से ले सकते हैं- 
 
1. स्वम् वैक्सीन केंद्र में जाकर 
2. कोविन पोर्टल के ज़रिए ऑनलाइन रजिस्टर कर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं |

वैक्सीन पहली डोज़ लेने के बाद दूसरी डोज़ के लिए आपको फिर से अपॉइंटमेंट लेना होगा |

कोविन पोर्टल की मदद से आप उसी वैक्सीन सेंटर के लिए फिर से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं, जहां आपने वैक्सीन (कोवैक्सीन या कोविशील्ड) की पहली डोज़ ली थी |

अगर आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट नहीं ले सकते हैं तो भी आपके पास एक विकल्प है | वैक्सीन केंद्रों पर हर रोज़ सीमित संख्या में ऑन-स्पॉट रेजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा होती है | मतलब आप सीधे जाकर भी वहां रजिस्टर करा सकते हैं | 

हालांकि इंतज़ार और लाइन से बचने के लिए कोविन पोर्टल के ज़रिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की सलाह दी जाती है | 

अगर आपको ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन में कोई दिक़्क़त आए तो आप राष्ट्रीय हेल्पलाइन '1075' पर फ़ोन करके कोविड-19 टीकाकरण और कोविन सॉफ्टवेयर से जुड़ी कोई भी बात पूछ सकते हैं |

कोविन पोर्टल पर रजिस्टर कैसे करें ? 

how to Register for corona Vaccination on co win portal co win portal par registration kaise karen



सबसे पहले अपने ब्रावज़र में जाकर www.cowin.gov.in की सरकारी वेबसाइट पर जाएं |इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें –

अपना मोबाइल नंबर डालें | फिल 'गेट ओटीपी' बटन पर क्लिक करें |

ओटीपी डालें और 'वेरिफाई' पर क्लिक करें |

ओटीपी लेने के बाद, "रेजिस्टर फॉर वैक्सिनेशन" का पन्ना खुलेगा, जहां नागरिकों को अपनी बुनियादी जानकारी डालनी होगी |

इसे भी पढ़ें- jana gana mana full lyrics in hindi

रेजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, सिस्टम यूज़र को "अकाउंट डिटेल्स" दिखाएगा |

सब जानकारी डाल देने के बाद, "शिड्यूल अपॉइंटमेंट" पर क्लिक करें और अपॉइंटमेंट बुक कर लें |

बुक 'बटन' पर क्लिक कर देने के बाद, अपॉइंटमेंट कंफर्मेशन पेज दिखेगा |

इसे भी पढ़ें- जानिए कोरोना वायरस के परिवार के बारे में 

एक बार पढ़ ले कि दी गई सारी जानकारी ठीक है क्या, उसके बाद 'कंफर्म' पर क्लिक कर दें | आप कोविन पोर्टल के साथ-साथ आरोग्य सेतु के ज़रिए भी कोविड वैक्सीन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं | ये आपको अपने नज़दीक का वैक्सीन सेंटर ढूंढने में मदद करेगा और आप अपनी सहूलियत के हिसाब से वक़्त भी चुन सकते हैं | नागरिकों के पास वैक्सीन लेने का वक़्त बदलने या कैंसल करने का विकल्प भी होता है |


08 अगस्त 2020

HOW TO PLAY 2048 GAME

HOW TO PLAY 2048 GAME



आज कल इन्इटरनेट पर एक गेम ने धूम मचा रखी है जिसका नाम 2048 है|

इस गेम को  ईटली के उन्नीस वर्षीय युवा Gabriele Cirulli का बनाया है इस खेल ‘2048’ को दुनिया भर में करोड़ों लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है| आइये जानते है क्यों लोगों को लगा है इस गेम का चस्का और कितना आसान है इसे ऑनलाइन खेलना


क्या है 2048 खेल?


इस खेल के प्रारंभ में निम्न स्क्रीन आपका स्वागत करती है:-



https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/



कैसे खेलें इसे?

इसके बाद, इस खेल को खेलने के लिए आपको सिर्फ चार नियंत्रणों का प्रयोग करना होता है – वे है “दायें, बाएं, ऊपर, नीचे,
यदि आप टच स्क्रीन मोबाइल पर यह गेम खेल रहे है, तो इसके लिए आप इन चारों दिशाओं में स्वाइप करके इस गेम को नियंत्रित कर सकते है, और कंप्यूटर पर खेलते समय अपनी चारों एरो key का प्रयोग कर यह गेम खेल सकते है|



खेल 2048 को खेलने के नियम है-


1.आपको इस गेम को खेलने के लिए चारों एरो --> KEY का उपयोग करना होगा

2.आप जिस भी दिशा में स्वाइप करेंगे या की दबायेंगे, स्क्रीन की सभी संख्याएँ उस दिशा में खिसक जाएगी

3.एक ही दिशा में खिसकी दो संख्याएँ यदि समान है, तो दोनों खिसकने के साथ ही जुड़ जाएँगी

इस प्रकार आप इस खेल में संख्याओं को खिसकाते और जोड़ते हुए आगे बढ़ते जाते है, और इस खेल का अंतिम लक्ष्य रहता है 2048 की संख्या को हासिल करना|


इस गेम को कहाँ से खेल सकते हैं-

आप इस गेम को ऑनलाइन   https://2048freeplay.blogspot.com/ पर जाकर 

खेल सकते  हैं

03 अगस्त 2020

Use these platforms to find better articles on Wikipedia

विकिपीडिया पर बेहतर लेख खोजने के लिए इन प्लेटफार्मों का उपयोग करें

Estimated reading time: 1 minute, 57 seconds.



विकिपीडिया क्या है ?

Wikipedia विकिपीडिया एक Free विश्वकोश है जो हर किसी व्यक्ति द्वारा Edit या लिखा जा सकता है। इस ऑनलाइन विश्वकोश में लाखों करोड़ों लेख लोगों ने विभिन्न Topics पर लिखा है। Wikipedia के Articles 270 से भी ज्यादा भाषाओँ में मौजूद हैं।

Wikipedia का नाम हवाई भाषा के शब्द से लिया गया है (Wiki=जल्दी)। इसका अर्थ है टेक्नोलॉजी का एक ऐसा माध्यम है जो वेबसाइट और विश्वकोष को मिलकर सक्षम बनाता है। विकिपीडिया के Article को और भी अच्छा और शिक्षाप्रद बनाने के लिए दुनिया भर से लाखों Volunteer या स्वयंसेवक अपना योगदान देते हैं।

Wikipedia की शुरुवात वर्ष 2001 में हुई थी। प्रतिदिन लाखों विकिपीडिया Volunteer आर्टिकल लिखते हैं और साथ ही Edit भी करते हैं जिसके कारण Wikipedia दुनिया का सबसे बड़ा Online Portal जहाँ दुनिया के लगभग सभी चीजों के विषयों में आप जानकारी पा सकते हैं।


बेहतर लेख खोजने के लिए इन प्लेटफार्मों-


विकिपीडिया पर यूजर्स नॉलेज और इंफॉर्मेशन पाने के अलावा उन सब्जेक्ट्स के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिनके बारे में वे पहले जानते नहीं थे। इसके लिए कुछ टूल्स की मदद लेकर पसंदीदा विषय चुनकर पढ़े जा सकते हैं। 

इसके होम पेज पर प्रतिदिन फीचर्ड आर्टिकल्स व खबरों में लोकप्रिय टॉपिक्स पब्लिश होते हैं। विकिपीडिया अकाउंट बनाकर आप भी अपनी रुचि के अनुसार पेजेज को छांटकर बाद के लिए सेव कर सकते हैं।

विकी गुड आर्टिकल (ट्विटर)-


विकिपीडिया ने रीडर्स के लिए गुड आर्टिकल्स की लिस्ट बनाई है। इसके लिए आप ट्विटर पर विकी गुड आर्टिकल बॉट को फॉलो कर सकते हैं। 

नापसंद टॉपिक्स को हटाने के लिए किसी अच्छे आर्टिकल को इन 6 फैक्टर्स के आधार पर चुन सकते हैं- वैल रिटन, वेरिफाएबल, ब्रॉड कवरेज, न्यूट्रल, स्टेबल और इलस्ट्रेटेड। 

किसी भी एंट्री का 'गुड आर्टिकल' स्टेटस तब खत्म हो जाता है जब वह इसका एक फीचर्ड आर्टिकल बन जाती है।

कॉपरनिकस (वेब)-


यह टूल, गूगल मैप्स व विकिपीडिया का एक मिक्स है जो वर्ल्ड मैप ब्राउज करने और उसके बारे में नई बातें जानने का दिलचस्प जरिया है। चाहे हिस्ट्री हो या ज्योग्राफी या करंट इवेंट्स, गूगल अर्थ के बाद यह सबसे अच्छा मैप-बेस्ड एक्सपीरिएंस देता है। 

इस मैप के अंदर विकिपीडिया के रुचिपूर्ण आर्टिकल्स से कई पिन्स डाले गए हैं। आपको इस तरह के पिन्स मिलेंगे - इथोपिया में इथोपियन एयरलाइन्स फ्लाइट 302 आदि।

वीकलीपीडिया (वेब)- 


इस वीकली लिस्ट या न्यूजलेटर डाइजेस्ट में वे आर्टिकल्स शामिल होते हैं जिनमें पिछले हफ्ते के अंदर सबसे ज्यादा बदलाव आए हों। 

विकिपीडिया के ओपन-सोर्स टूल्स के माध्यम से किसी भी आर्टिकल में ये बदलाव देखे जा सकते हैं। इन बदलावों को ट्रैक करते हुए वीकलीपीडिया किसी भी हफ्ते सबसे ज्यादा संपादित 20 आर्टिकल्स को न्यूजलेटर में बदल देता है। 

वीकलीपीडिया इन 20 आर्टिकल्स के अलावा विकिपीडिया पर दूसरी एक्टिविटीज को भी ट्रैक करता है जैसे टॉप 5 डिस्कशंस और वीक में क्रिएट 10 न्यू टॉप आर्टिकल्स।



विकिट्वीक्स (क्रोम एक्सटेंशन)-


इसकी मदद से आप विकिपीडिया के स्पेस के ज्यादा प्रभावी इस्तेमाल के लिए कुछ कॉस्मेटिक बदलाव कर सकते हैं। 

इससे विकिपीडिया के किसी भी पेज को बेहतर रीडिंग के लिए ऑप्टिमाइज किया जा सकता है, खासकर जब उसमें टेबल्स, चार्ट्स या इमेजेज हों। 

हालांकि अब विकिपीडिया ने इसे अपना ऑफिशियल फीचर बना दिया है। विकिट्वीक्स की दूसरी विशेषता है-रीडर की विकिपीडिया हिस्ट्री को ट्रैक करना।

इस तरह से आप इन प्लेटफॉर्म्स को काम में लेकर विकिपीडिया पर अपनी रूचि के अनुसार पेजेज को सेव कर सकते हैं | 

28 जुलाई 2020

qualcomm launches quick charge 5 technology for charging

अब स्मार्ट फ़ोन होगा मिनटों में फुल चार्ज


Estimated reading time: 1 minute, 58 seconds


qualcomm launches quick charge 5 technology for charging
https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/

Qualcomm का धमाका:-


स्मार्टफोन के लिए प्रोसेसर बनाने वाली मशहूर अमेरिकी कंपनी Qualcomm ने क्विक चार्ज 5 (Quick Charge 5) को अपनी अल्ट्रा फास्ट टेक्नोलॉजी के तौर पर लॉन्च किया है|

कंपनी ने दावा किया है कि इसके जरिए पूरी तरह खत्म हो चुकी स्मार्टफोन की बैटरी को सिर्फ 5 मिनट में ही 0 से 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है| 

इससे पहले कंपनी ने जून 2017 में इसके पिछले वर्जन Quick Charge 4+ को भी लॉन्च किया| यह उसी क्विक चार्ज 4+ तकनीक का अपग्रेड है। 

सुपर क्विक चार्जिंग के अलावा टेक्नोलॉजी पिछले वर्जन के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा कूल और 70 फीसदी ज्यादा क्षमता के साथ है| 

और यह अभी फलहाल टेस्टिंग फेज़ में है और इस साल की तीसरी तिमाही तक फोन में यह टेक्नॉलजी आने लग जाएगी।

यह 2S बैटरी पैक को सपोर्ट करती है. इसके साथ टेक्नोलॉजी को यूएसबी पावर डिलीवरी (USB-PD) और यूएसबी टाइप सी टेक्नोलॉजी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है|


क्या है खासियत:-


क्विक चार्ज 5 टेक्नॉलजी 100W से ज्यादा की चार्जिंग क्षमता सपॉर्ट करती है, वहीं पुरानी तकनीक 45W पावर के साथ आती थी।

यह 4000mAh की बैटरी को चार्ज करते समय 10 डिग्री तक कम गर्म करती है। यह पहली जेनरेशन की क्विक चार्ज तकनीक के मुकाबले 10 गुना ज्यादा पावरफुल है। 

यह एक साधारण बैटरी को शून्य से 100 फीसदी तक चार्ज करने में 15 मिनट का समय लेगी। 

वहीं, क्विक चार्ज 4+ के जरिए 15 मिनट में सिर्फ 15 फीसदी बैटरी चार्ज होती है।

इतना ही नहीं, बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए इसमें क्वालकॉम बैटरी सेवर और अडेप्टर कैपेबिलिटी के लिए स्मार्ट आइडेंटिफिकेशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे |


किन-किन फ़ोन में मिलेगा क्विक चार्ज का सपोर्ट:-


शुरुआत में यह टेक्नॉलजी सिर्फ उन डिवाइस में सपॉर्ट करेगी जिनमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865, स्नैपड्रैगन 865+ और इसके बाद आने वाले प्रोसेसर होंगे। 

हालांकि आने वाले समय में इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 700-सीरीज के प्रोसेसर वाले फोन में भी दिया जाने लगेगा।


ये भी जान लें :-


ये भी जान लें कि हाल ही में ओप्पो ने भी नई फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी 125W Flash Charge पेश की है।

ओप्पो दावा करती है कि उनकी टेक्नॉलजी से 4000mAh की बैटरी सिर्फ 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। 

इसके अलावा रियलमी भी 125W UltraDAR फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी ले आई है।






दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेन्ट और शेयर जरुर करें धन्यवाद जय हिन्द जय भारत |





17 जुलाई 2020

INDIAN MOBILE COMPANIES IN HINDI

INDIAN MOBILE COMPANIES IN HINDI


 bbEstimated reading time: 4 minutes, 5 seconds. 




https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/

देशों की सीमाओं पर भारत और चीन के बीच हालिया तनाव के कारण, कई भारतीय नागरिकों ने चीनी के साथ-साथ अन्य देशों के उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। वे उन चीजों का उपयोग करने के इच्छुक हैं जिससे भारतीय अर्थ व्यवस्था को सहयोग और मजबूती प्राप्त हो सके। लोग अब उन भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी (Indian mobile phone manufacturer Companies) और ब्रांडों का उपयोग करने की ओर बढ़ रहे हैं जिनका निर्माण भारत में हुआ हैं। आज के इस लेख में हम उन्हीं भारतीय मोबाइल कंपनियों के बारे में जानेंगे-


1. MICROMAX



माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स भारत में सबसे बड़ी फोन निर्माता कंपनी है। यह कम लागत और सस्ती हैंडसेट बनाती है और यह कंपनी एलईडी टीवी और टैबलेट भी निर्मित किए करती हैं। कंपनी का मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थापित है। उन्होंने 2008 में मोबाइल फोन बेचना शुरू किया। मोहित शर्मा, देवास और रोहित पटेल कंपनी के सह-संस्थापक हैं। Micromax के कुछ प्रसिद्ध मॉडल Canvas Infinity और Infinity N11 हैं।


2. KARBONN MOBILES



Karbonn Mobiles मोबाइल फोन एक्सेसरीज, स्मार्टफोन, टैबलेट और बनाता है। मोबाइल फोन कंपनी बेंगलुरु से दिल्ली स्थित जैन ग्रुप और यूटीएल ग्रुप के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थापित है। यह वर्तमान में बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और मध्य पूर्व और यूरोप जैसे देशों में भी फैला हुआ है। Karbonn की शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी, जो स्मार्टफ़ोन को जनता के लिए सुलभ बनाने की कोशिश कर रहा था। प्रसिद्ध कार्बन मॉडल में टाइटेनियम एस 9 प्लस, कार्बन वी 1, K9 स्मार्ट प्लस शामिल हैं।


what is jio glass click here


3. LAVA INTERNATIONAL



लावा इंटरनेशनल ने वर्ष 2009 में भारत में अपना मैदान स्थापित किया। इसके अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हरिओम राय ने लोगों को सशक्त बनाने के लिए शुरू किया। CMR रिटेल सेंटीमेंट इंडेक्स 2018 में लावा को 'सबसे भरोसेमंद ब्रांड' के रूप में स्थान दिया गया था। यह एकमात्र कंपनी भी है जिसका भारत में पूरा डिजाइन और विनिर्माण है।


4. XOLO



स्मार्टफोनभारतीय मोबाइल्स सूची में अगला नाम Xolo स्मार्टफोन का है। XOLO लावा इंटरनेशनल की सहायक कंपनी है। इसका मुख्यालय नोएडा में स्थित है। XOLO इंटेल प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली पहली कंपनी बन गई XOLO X900 और XOLO Q सीरीज़ भी बहुत प्रसिद्ध हैं।



5. YU TELEVENTURES



एक भारतीय ब्रांड है और Cyanogen Inc और Micromax Informatics Limited की सहायक कंपनी है। YU का मुख्यालय गुरुग्राम, हरियाणा में स्थापित है। माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा, YU में 99% नियंत्रण हिस्सेदारी के मालिक हैं। YU Televentures के कुछ अद्भुत मॉडल YU Yunique 2, YU Yureka 2 और YU Ace हैं।


6. INTEX TECHNOLOGIES



कंपनी की स्थापना 1996 में नई दिल्ली में नरेंद्र बंसल द्वारा की गई थी। वर्तमान में, नरेंद्र बंसल के बेटे केशव बंसल कंपनी के सक्रिय निदेशक हैं। इंटेक्स टेक्नोलॉजीज, एक भारतीय स्मार्टफोन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और सहायक उपकरण निर्माता कंपनी है इसके साथ ही ये एमपी 3 प्लेयर, डीवीडी प्लेयर, हेडफ़ोन, होम थिएटर सिस्टम और स्पीकर, एलसीडी, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स का निर्माण करती है। इंटेक्स टेक्नोलॉजीज भारत की दूसरी सबसे बड़ी बिक्री वाली मोबाइल फोन कंपनी है|


7. RELIANCE LYF



LYF की स्थापना 2015 में दूरसंचार ऑपरेटर, Jio द्वारा की गई थी। Jio की 4G सेवाओं के साथ निकटता से, ब्रांड के तहत स्मार्टफोन नवंबर 2015 में लॉन्च किए गए थे| जनवरी 2016 में, इसने अपने चार तत्वों, पृथ्वी, ज्वाला (अग्नि), जल और पवन के नाम से 4 जी-सक्षम स्मार्टफोन का पहला सेट लॉन्च किया। मई 2016 में, अंतरराष्ट्रीय बाजार ट्रैकर काउंटरपॉइंट रिसर्च ने बताया कि LYF भारतीय बाजार में पांचवां सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्माता बन गया है, जो वित्त वर्ष 2015-16 की जनवरी-मार्च तिमाही में 7% हिस्सेदारी पर कब्जा कर रहा है। इस तिमाही के दौरान माइक्रोमैक्स और लेनोवो को पीछे छोड़ते हुए सैमसंग के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा एलटीई फोन आपूर्तिकर्ता था। 
मोबाइल हैंडसेट कंपनी है जो भारत में 4G- सक्षम VoLTE स्मार्टफ़ोन बनाती है और पेरेंट Jio के साथ संचालित होती है।


8. ONIDA



एक लोकप्रिय भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता, ओनिडा ने भारत के प्रमुख टेलीविजन निर्माताओं में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, और एक घरेलू उपकरण निर्माता के रूप में भी लोकप्रिय है। कंपनी ने दिसंबर 2015 में अपना नवीनतम मोबाइल i4G1 लॉन्च किया| यह फोन 5.00 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720 पिक्सल 1280 पिक्सल है जो कि 294 पिक्सल प्रति इंच की पीपीआई है। और इसके साथ ही सस्ते और बजट में आने वाले मोबाइल फोन भी बनाती आ रही है| 


9. CELKON



सेलकॉन भारत में हैदराबाद में स्थित एक मोबाइल फोन निर्माण कंपनी थी। इसने दोहरे सिम स्मार्टफोन, फीचर फोन और टैबलेट का निर्माण किया। इसके स्मार्टफोन दो ब्रांडों के तहत बेचे जाते थे CAMPUS और एक उच्च श्रेणी की श्रृंखला MILLENNIA। प्रारंभ में इसके मोबाइल, टैबलेट और पीसी को ताइवान और चीन में assembled किया जाता था। सेलकॉन ने 200,000 मोबाइल फोन की क्षमता के साथ हैदराबाद के मेडचल में अपनी दो इकाइयां स्थापित कीं- एक तिरुपति, आंध्र प्रदेश और दूसरी हैदराबाद, तेलंगाना में। इसके कुछ मॉडल्स के नाम इस प्रकार हैं- Celkon UniQ, Celkon Star 4G+, Celkon Smart 4G


दोस्तों ये थे भारतीय मोबाइल फोने निर्माता कंपनीज आप को ये लेख कैसा लगा जरुर बताइए |

16 जुलाई 2020

WHAT IS JIO GLASS IN HINDI

WHAT IS JIO GLASS IN HINDI


Estimated reading time: 2 minutes, 27 seconds.


https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
jio glass 







रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने 15 जुलाई को 43 वें Reliance AGM के दौरान एक नये प्रोडक्ट का एलान किया है जिसका नाम जियो ग्लास (Jio Glass) है |



WHAT IS JIO GLASS



आपके मन में ये प्रश्न उठ रहा होगा कि what is jio glass आखिर ये जिओ गिलास क्या है ? तो आप को मैं बता दूँ कि यह दिखने में तो चश्मे जैसा होगा लेकिन ये कोई आम चश्मा नहीं है इस चश्मे से आप विडियो कॉल कर पाएंगे जिससे आपके विडियो कॉलिंग का अनुभव पूरी तरह बदल जायेगा, ये हमारे virtual दुनिया को real बना देगा| Jio ग्लास को वीडियो कॉल करने में मदद करने के लिए फोन के साथ जोड़ा जा सकता है| जिओ के इस नए प्रोडक्ट का मकसद वर्चुअल दुनिया को और बेहतर और वास्तविक बनाना है |

इसके लिए 3D अवतार, होलोग्राफिक कंटेंट और सामान्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग फीचर्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा | जियो ग्लास का वजन केवल 75 ग्राम है इसमें इनबिल्ट साउंड सिस्टम है और इसे आसानी से सभी फोन से जोड़ा जा सकता है। इस डिवाइड में मनोरंजन, सीखने, गेमिंग, खरीदारी और उत्पादकता (Productivity) जैसे 25 एप्लिकेशन का support मिलेगा और यह पर्सनलाइज्ड ऑडियो के साथ आता है | डिवाइस पर कंटेंट को एक्सेस करने के लिए कंपनी एक सामान्य केबल देगी जिसे अलग-अलग इस्तेमाल के लिए स्मार्टफोन से अटैच किया जा सकता है |



अभी 25 ऐप्स को करेगा सपोर्ट



जियो ग्लास वर्चुअल दुनिया में बातचीत को बेहतर बनाने के लिए 3D का इस्तेमाल किया जायेगा| jio glass को Jio Platforms की Tesseract सहायक कंपनी द्वारा डिज़ाइन किया गया है, Jio Glass को अभी 25 ऐप्स का सपोर्ट मिलेगा इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको इसी के साथ एक केबल दिया जायेगा जिसे आप अपने स्मार्ट फ़ोन से कनेक्ट करने के लिये internet on रखना है उसके बाद ये कनेक्टेड हो जायेगा इसमें आपको होलोग्राफिक विडियो का सपोर्ट मिलता है जिससे आप किसी से video calling करेंगे तो आपको लगेगा कि आप आमने-सामने ही बात कर रहे है|



JIO GLASS  की कीमत और उपलब्धता


हालांकि कंपनी ने जियो ग्लास की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है| अगर दूसरे स्मार्ट ग्लास की ओर देखें, तो Snap Spectacles की भारत में कीमत 29,999 रुपये है| कंपनी जियो ग्लास की कीमत इसके मुकाबले कम रख सकती है | Jio Glass की कीमत लगभग $200 (INR 14000) हो सकती है। यह डिवाइस भारत में व्यक्तिगत उपयोग और व्यवसायों दोनों के लिए अगस्त महीने से उपलब्ध होगा|


JIO GLASS का लाइव डेमो



15 जुलाई को 43 वें Reliance AGM के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष, किरण थॉमस ने डेमो के दौरान कहा, 'हैलो जियो, आकाश और ईशा को फोन करें।' जिसके बाद Jio ग्लास ने आकाश और ईशा अंबानी को कॉल किया। जबकि ईशा 2 डी वीडियो कॉल इंटरफ़ेस का उपयोग करने में शामिल हुई, आकाश को 3 डी अवतार के रूप में दिखाया गया था। डेमो में दिखाया गया है कि कैसे डिवाइस प्रदर्शन बैठकों को आसान और इंटरैक्टिव बना देगा।

04 जुलाई 2020

JIOMEET VIDEO CONFERENCING APP

JIOMEET VIDEO CALLING & CONFERENCING APP


Estimated reading time: 3 minutes, 18 seconds



https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
jiomeet app
महीनों तक परीक्षण करने के बाद रिलायंस जियो ने आखिरकार देश में JioMeet लॉन्च कर दिया है। JioMeet ऐप Google Play store और Apple App स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। JioMeet के साथ, रिलायंस जियो निस्संदेह अन्य वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म जैसे कि Zoom, Google meet, skype, Microsoft teams, जैसे अन्य एप्स को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखता है।

Reliance ने JioMeet को उस समय लॉन्च किया जब देश भर के लोग उन उत्पादों को त्याग रहे हैं जो भारत में विशेष रूप से चीन द्वार बनाये गए हैं। वर्तमान में, JioMeet को ऐप स्टोर पर 4.8 और Google Play स्टोर पर 4.6 रेटिंग दी गई है। ऐप को पहले ही 100k एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं द्वारा डाउनलोड किया गया है।
हमने कुछ समय के लिए JioMeet वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप्लिकेशन का उपयोग किया था और यहां आपको प्लेटफॉर्म के बारे में जानने के लिए आवश्यक कुछ और टिप्स और ट्रिक्स बताए गए हैं जो आप प्लेटफॉर्म का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकते हैं।
JioMeet: कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखें Jio JioMeet वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म भारत में लॉन्च किया गया: मीटिंग कैसे डाउनलोड करें और शुरू करें, jiomeet.jio.com पर देखें
JioMeet को एक ही समय में एक से अधिक मीटिंग और ग्रुप वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
मीटिंग शुरू करने के लिए JioMeet पर साइन करना आसान है। आपको बस मोबाइल नंबर, नाम, ईमेल आईडी दर्ज करना होगा। बस।
आप साइन अप किए बिना एक बैठक में शामिल होने में सक्षम होंगे। एक बैठक शुरू करने के लिए आपको एक खाता बनाना होगा और लॉगिन करना होगा।
ज़ूम के समान, JioMeet आपको मीटिंग को शेड्यूल करने और प्रतिभागियों के साथ मीटिंग कोड साझा करने की सुविधा देता है।
अधिकांश वीडियो कॉलिंग प्लेटफ़ॉर्म में मुफ्त मिलने की समय सीमा होती है। JioMeet पर एक बैठक बिना किसी रुकावट के 24 घंटे तक चल सकती है।
गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए, JioMeet पर होस्ट की गई प्रत्येक बैठक पासवर्ड संरक्षित है। ज़ूम के समान, JioMeet भी स्क्रीन शेयरिंग विकल्प के साथ आता है। ज़ूम के रूप में, JioMeet भी वेटिंग रूम विकल्प के साथ आता है। आप इसे सक्षम या अक्षम करने का विकल्प चुन सकते हैं। बैठक की बेहतर सुरक्षा के लिए विकल्प को सक्षम किया जाना चाहिए। प्रतीक्षा कक्ष विकल्प चालू होने के बाद, कोई भी बिना होस्ट की अनुमति के बैठक में शामिल नहीं हो पाएगा।
JioMeet मल्टी-डिवाइस सपोर्ट के साथ आता है। कॉल करने पर आप एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर स्विच करने में सक्षम होंगे। यह 5 डिवाइस तक सपोर्ट करता है। एक और दिलचस्प फीचर जो JioMeet लाता है वह है सेफ ड्राइविंग मोड। यह उन लोगों के लिए मददगार होगा जिन्हें कहीं जाने के दौरान एक महत्वपूर्ण वीडियो सम्मेलन में भाग लेने की आवश्यकता होती है।

jio meet app download करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -


JioMeet कॉल कैसे जुड़ें-

JioMeet मीटिंग में शामिल होने के लिए आपको होम स्क्रीन पर Join विकल्प पर क्लिक करना होगा और होस्ट द्वारा प्रदान की गई मीटिंग आईडी दर्ज करनी होगी।
JioMeet video conferencing शामिल होने से पहले ऑडियो और वीडियो को disable करने का विकल्प प्रदान करता है। विशेष रूप से, JioMeet आपको एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की अनुमति देता है, भले ही आपका JioMeet के साथ कोई खाता न हो।

JioMeet कॉल कैसे शुरू करें 

meeting शुरू करने के लिए आपको अपने नाम (पहले और अंतिम) और फोन नंबर के साथ साइन अप करना होगा, और फिर ओटीपी दर्ज करना होगा। होम स्क्रीन पर न्यू मीटिंग ऑप्शन पर क्लिक करें। 
चुनें कि क्या आप वीडियो को चालू या बंद रखना चाहते हैं और एक व्यक्तिगत मीटिंग आईडी बनाते हैं। आईडी जनरेट नहीं करने का विकल्प भी है लेकिन यदि आप विकल्प को सक्षम करते हैं तो यह बेहतर है। 
स्टार्ट मीटिंग पर क्लिक करें प्रतिभागी विकल्प पर क्लिक करके और फिर आमंत्रित पर प्रतिभागियों को आमंत्रित करें। जब आप जुड़ते हैं तो आप प्रतिभागियों को म्यूट या अनम्यूट कर सकते हैं। आप अन्य लोगों के अलावा, मैसेज, व्हाट्सएप, ट्विटर सहित विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से मीटिंग आईडी लिंक भेज सकते हैं।

03 जुलाई 2020

Aadhaar card lost how to order a reprint

AADHAAR CARD LOST HOW TO ORDER A REPRINT


Estimated reading time: 2 minutes, 32 seconds




https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
AADHAAR TWEET

आज हम सब आधार कार्ड की उपयोगिता से भली-भांति परिचित हैं| आधार प्रणाली निवासियों को देश भर में ऑनलाईन पहचान सत्यापन का एकमात्र स्‍त्रोत प्रदान करती है। निवासियों का एक बार नामांकन हो जाने पर वे आधार नम्‍बर का इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से उपयोग कर अपनी पहचान को सत्‍यापित और प्रमाणित कर सकते हैं। इसके द्वारा नागरिक प्रत्‍येक बार सेवाओं जैसे बैंक खाता खोलने के लिए, ड्राइविंग लाइसेंस आदि प्राप्‍त करने हेतु बार-बार पहचान समर्थन दस्‍तावेजों को उपलब्‍ध कराने की परेशानी से बच सकते हैं। पहचान का एक पोर्टेबल सबूत, जिसे कभी भी कहीं भी ऑनलाईन आधार प्रमाणीकरण के माध्‍यम से सत्‍यापित किया जा सकता है| लेकिन कभी ऐसा भी होता है कि आपसे जाने अनजाने आपका आधार कार्ड कहीं खो जाता है या किसी तरह नष्ट हो जाता है और आप उसे फिर से रीप्रिंट करना चाहते हैं और आपका मोबाइल नम्बर आपके आधार कार्ड से पंजीकृत/लिंक नहीं होने कि वजह से इसे रीप्रिंट करना मुश्किल होता है लेकिन अब इस बात कि चिंता करने कि आवश्यकता नहीं है मोबाइल नम्बर पंजीकृत नहीं होने के बावजूद भी आप अपने आधार को रीप्रिंट कर सकते हैं| 
अगर आपका आधार कार्ड खो गया है तो इसके लिए घबराने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों के लिए (Reprint) पुनर्मुद्रण का आदेश दिया है। अब, यदि आपका मोबाइल नंबर आधार में पंजीकृत नहीं है, तो भी आप आधार (Reprint) पुनर्मुद्रण कर सकते हैं। एक ट्वीट में UIDAI ने कहा, "अगर आपका मोबाइल नंबर आधार में पंजीकृत नहीं है। तो भी आप आधार (Reprint) पुनर्मुद्रण का order दे सकते हैं|हालांकि, इस सेवा का उपयोग करने का मतलब यह नहीं है कि आप जो नया मोबाइल नंबर देते हैं, वह आपके आधार में पंजीकृत हो जाएगा।" किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। 
यदि आपके पास मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है, तो आप अपने आधार कार्ड (Reprint) पुनर्मुद्रण के लिए कैसे ऑर्डर कर सकते हैं:- 

1) (UIDAI) यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन करें।2) 'Order Aadhaar Reprint' विकल्प पर क्लिक करें। 
3) अपना आधार नंबर (UID) या नामांकन आईडी (EID) डालें | 
4) स्क्रीन पर प्रदर्शित सुरक्षा कोड टाइप करें और 'मेरा मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है' पर क्लिक करें। 
5) उस मोबाइल नंबर को दर्ज करें जिस पर आप ओटीपी प्राप्त करना चाहते हैं। 
6) मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को इनपुट करें। T & C चेकबॉक्स चेक करें और सबमिट करें। 
7) Make Payment पर क्लिक करें। ऑनलाइन भुगतान मोड का चयन करें और भुगतान करें। 
8) अगले पेज पर भुगतान गेटवे पर दिखाई देगा जहाँ आपको ₹50 (जीएसटी और स्पीड पोस्ट शुल्क को मिलाकर) का भुगतान करना होगा।9) अपने SRN वाले पावती स्लिप को डाउनलोड करें और सेव करें 
10) सफल भुगतान के बाद, आपका आधार कार्ड प्रिंट हो जाएगा और आपको 15 दिनों के भीतर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दिया जाएगा। 

आधार कार्ड के लिए नामांकन के समय प्रदान की गई पावती पर्ची में उल्लेखित नामांकन संख्या प्रदान करके कोई व्यक्ति UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से आधार कार्ड की दूसरी कॉपी प्राप्त कर सकता है।

02 जुलाई 2020

ALTERNATIVE APPS FOR BANNED CHINESE APPS

ALTERNATIVE APPS FOR BANNED CHINESE APPS

Estimated reading time: 4 minutes, 25 seconds



https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/

जैसा कि आप सभी लोग जानते है कि Government of india ने चाइना के 59 एप्स को भारत में पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगा दिया है इससे भारत में बहुत से लोग खुश तो हैं लेकिन कुछ लोग confuse भी हैं साथ ही साथ उनके मन में ये भी सवाल उठता है कि भारत सरकार ने इन्हें बैन तो कर दिया है लेकिन हम इनकी जगह कौन से एप्स का इस्तेमाल करें ? आपके इस सवाल का जवाब मेरे पास है मैं आपको इन्हीं पापुलर चाइनीज एप्स के अल्टरनेटिव (विकल्प) एप्स के बारे में बताऊंगा जो पूरी तरह नॉन चाइनीज इनमें हैं और इनमें से कुछ इंडियन एप्स भी हैं जिनका इस्तेमाल आप चाइनीज एप्स की जगह पर कर सकते हैं | पहले एक नजर उन 59 चाइनीज एप्स पर जिनको भारत सरकार ने बैन कर दिया है -


https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
BANNED CHINESE APPS LIST


1.PHONE CLEANER- हममें से बहुत से लोग अपने फ़ोन के स्टोरेज को बढ़ाने के लिए, फ़ोन के स्पीड, फ़ोन के रैम को बढ़ाने के लिय, जंक फाइल को क्लीन करने के लिए, वायरस के सफाए के लिए Clean Master, Cheetah Mobile, Virus Cleaner का इस्तेमाल करते होंगे यदि ऐसा है तो और आपके स्मार्टफ़ोन में इनमें से कोई भी एप्स install है तो इन्हें Uninstall कर दें | इनकी जगह आपको किसी भी तरह का PHONE CLEANER APP इस्तेमाल करने कि जरुरत नहीं है | अगर आप फिर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो निम्न एप्स यूज़ कर सकते हैं- 
Files by Google 
Cc Cleaner


2.BROWSER APPS- दोस्तों बहुत से चाइनीज ब्राउज़र हैं जिसे Government ने बैन कर दिया है और हो सकता है कि अभी भी आप उन चाइनीज ब्राउज़र का इस्तेमाल कर रहे होंगे | इनमें सबसे पापुलर UC BROWSER आप ने ये नाम सुना होगा या फिर ये आपके फ़ोन में install होगा या आप इसे इस्तेमाल करते थे या होंगे अगर ये ब्राउज़र आपके फ़ोन में अभी भी install है तो इसे फ़ौरन ही uninstall कर दें ये आप के स्मार्टफ़ोन और आपकी सुरक्षा के दृष्टिकोण से बहुत ही खतरनाक ऐप है| इनके अलावा भी कुछ browsing apps है जिसे Government ने बैन कर दिया है जैसे- DU BROWSER, CM BROWSER, APUS Browser आप ने इन ब्राउज़र को अगर install कर रखा है तो इनको भी uninstall कर दो और इनकी जगह पर निम्नलिखित BROWSER का इस्तेमाल कर सकते हैं- 
Google Chrome 
Mozilla Firefox 
Microsoft Edge 
Opera 
Jio Borwser 
duckduckgo

3.VIDEO EDITING APPS- हमारे देश में कई सारे ऐसे लोग हैं जो अपने स्मार्टफ़ोन से विडियो को बनाते और उन्हें एडिट करते हैं जिसके लिए VIVA VIDEO EDITING APP का इस्तेमाल करते हैं जो कि चाइनीज ऐप है जिसे आप Uninstall कर दें और इसकी जगह पर निम्न एप्स यूज़ कर सकते हैं- 
Kinemaste 
Powerdirector vedio editer app 
Inshot

4.FILE TRANSFER- हम अपने स्मार्ट फ़ोन से दुसरे स्मार्ट फ़ोन में फोटो,फाइल्स,ऑडियो,विडियो को SEND करने के लिए ज्यादातर SHARE IT , XENDER, ES File Explorer का इस्तेमाल करते हैं ये तीनों ही एप्स चाइनीज है अगर आपके स्मार्टफोन में ये तीनों एप्स install है तो इन्हें Uninstall कर दें और इनकी जगह पर आप कुछ दूसरे एप्स का इस्तेमाल कर सकते है जैसे – 
Files Go 
Send Anywhere 
Google Drive 
Dropbox 
Jioswitch

5.VIDEO CALLING AND CONFERENCEING APP- अगर आप बिजनस मीटिंग के लिए, कॉल और कांफ्रेंसिंग के लिए, या फिर VIDEO CALLING करने के लिए नॉन चाइनीज एप्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप निम्न एप्स यूज़ कर सकते हैं- 
Microsoft teams 
Skype 
Google meet 
Say namaste 
Jiomeet

6.NEWS RELATED APPS- हमारे देश में न्यूज़ पढ़ने के लिए लोग UC NEWS, NEWSDOG, , QQ NEWSFEED इत्यादि एप्स का इस्तेमाल करते हैं जो कि पूरी तरह से चाइनीज एप्स हैं और Government द्वारा इन्हें बैन कर दिया गया है| अगर आपके स्मार्टफोन में इनमें से कोई भी एप्स install है तो इन्हें Uninstall कर दें और इनकी जगह पर आप कुछ दूसरे एप्स का इस्तेमाल कर सकते है जैसे – 
Google News 
Apple News 


7. SHOPING APP- हममे से कई सारे लोग ऑनलाइन शोपिंग करते है जिसके लिए कई सारे एप्स भी है जैसे- Shein, Club Factory, ROMW जिसे भारत सरकार ने बैन कर दिया है इसके विकल्प के तौर पर आप निम्न एप्स यूज़ कर सकते हैं – 
Myntra
Flipkart
Amazon 
LimeRoad 
Ajio online shopping app


8.Beauty camera app- अपने फोटो को सुन्दर और आकर्षक बनाने के लिए अगर आप इन एप्स YouCam makeup, SelfieCity, Meitu का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इनका इस्तेमाल तुरंत बंद कर इन्हें Uninstall कर दें और इनकी जगह पर आप कुछ दूसरे एप्स का इस्तेमाल कर सकते है जैसे – B612 Beauty & Filter Camera


9.TIK TOK- जैसा कि आप सभी को पता है कि शोर्ट विडियो प्लेटफार्म पर आधारित ये चाइनीज एप्स इंडिया में बेहद पापुलर है इसके यूजर कई करोड़ है इस ऐप के अलावा भी Helo, Big Libe, VigoVideo, Vmate, UVideo and Kwai को भी Government ने बैन कर दिया है इसके विकल्प के तौर पर आप निम्न एप्स यूज़ कर सकते हैं – 
Mitron 
Bolo Indya 
Roposo 
Dubsmash


10. SCANNER APP- जब बात एंड्राइड यूजर के लिए स्कैनर ऐप कि आती है तो सबसे पहले हम CAMSCANNER की बात करते है ये एक चाइनीज ऐप है जिसे Government ने बैन कर दिया है इसके विकल्प के तौर पर आप निम्न एप्स यूज़ कर सकते हैं – 
Adobe Scan 
Microsoft Office Lens 
Photo Scan 
TapScanner

दोस्तों अगर जानकारी पसंद आये तो शेयर और कमेंट करें | धन्यवाद, जय हिन्द, जय भारत |

Annual report of work done for environmental protection in the school

  विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट -  अपने विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले क...