18 अगस्त 2020

ias interview questions and answers in hindi

IAS INTERVIEW QUESTIONS AND ANSWERS IN HINDI

Estimated reading time: 7 minutes, 1 second.


ias interview questions and answers in hindi
interview


अगर आप एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहते है तो जानते ही होंगे कि इसके लिए आपको कितने टफ एग्जाम का सामना करना है। आईएएस बनने के लिए यूपीएससी का एग्जाम देना पड़ता है यूपीएससी हमारे देश की सबसे टफ एग्जाम में से एक है। इस एग्जाम को पास करना जितना कठिन है उतना ही कठिन इसके इंटरव्यू में पास होना भी है|

IAS इंटरव्यू सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम चरण है। प्री, मेंस और उसके बाद इंटरव्यू होता है। इस चरण के बाद,कैंडीडेट्स को सिविल सेवा में विभिन्न पदों के लिए चुना जाता है। IAS प्रीलिम्स और IAS मेंस की परीक्षा बाद IAS साक्षात्कार के बारे में कैंडीडेट्स के मन में काफी सारी बातें चल रही होती हैं। 

इंटरव्यूवर किस तरह का सवाल पूछ बैठे इस बारे में सोच कर कई कैंडीडेट्स नर्वस रहते हैं। कुछ तो इंटरव्यू में जाने के बाद इंटरव्यूवर को फेस करने में ही नर्वस हो जाते हैं। ऐसे में वह सिविल सर्विस परीक्षा इंटरव्यू क्रैक नही कर पाते। 

IAS साक्षात्कार पैनल में विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल किये जाते हैं और इस पैनल की अध्यक्षता एक UPSC सदस्य करता है। IAS साक्षात्कार का कोई निश्चित प्रारूप या पैटर्न नहीं होता है और साक्षात्कार पैनल,तकनीकी,शैक्षणिक और गैर-अकादमिक क्षेत्रों से भी उम्मीदवारों से प्रश्न पूछने के लिए स्वतंत्र होता है। 

रिजल्ट घोषित होने के बाद चयनित छात्र के लिए इंटरव्यू सबसे अहम् पड़ाव होता है Iq लेवल और काबिलियत परखने का जिससे सही कैंडिडेट का चुनाव उसकी प्रतिभा और जवाबों को मद्देनज़र रखकर किया जाता है। 

रात-दिन पढकर एग्जाम देने के बाद लिखित परीक्षा और उसके बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। कैंडीडेट्स को यहाँ पर जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है वह है आत्मविश्वास और 'आउट ऑफ द बॉक्स' सोचने की क्षमता। 

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे प्रश्नों के जवाब लेकर आए हैं। जो कि ट्रिकी होने के साथ-साथ मजेदार भी है। जिसे जानकर आप को मजा भी आएगा और जानकारी भी मिलेगी। जो ज्यादातर इंटरव्यू में कैंडीडेट्स के हाजिरजवाबी को जानने के लिए पूछे जाते हैं। तो आइये जानते हैं परीक्षा में पूछे गए और सिर घुमा देने वाले सवालों और उनके जवाबों को-


IAS Interview Questions And Answers-

1. सवाल - आप एक कच्चे अंडे को ठोस सतह पर कैसे छोड़गे कि यह क्रैक ना हो?

 जवाब- ठोस सतह अंडे से के गिरने से नहीं टूटेगी, आप कैसे भी अंड़े को छोड़ सकते हैं |


2. सवाल- आधा सेब की तरह दिखता है? 

जवाब- आधे सेब की तरह ही|


3. सवाल- अगर मैं आपकी बहन के साथ भाग जाऊं तो आप क्या करेंगे ? 

जवाब- इस सवाल का जवाब जिस उम्मीदवार ने दिया है उसे चुन लिया गया था| उनका जवाब था कि "मेरी बहन के लिए आपसे बेहतर मैच नहीं मिलेगा|"


4. सवाल-  एक सीधी लाइन खींच कर इक्वेशन को सही साबित करें- 5+5+5=550

जवाब- इसमें कहा गया है कि आपको सीधी लाइन खींचनी हैं| आप तिरछी सीधी लाइन भी तो खींच सकते हैं| इस पर आप पहले + के निशान पर तिरछी लाइन खींचने पर यह अंक 4 बन जाएगा| जिसके बात ये 545+5=550



5. सवाल-  क्या आप तीन लगातार दिनों के नाम बोल सकते हैं, बस शर्त केवल इतनी सी है कि उसमें बुधवार ,शुक्रवार और रविवार नहीं आना चाहिए? 

जवाब- आप जवाब में यस्टरडे, टुडे और टुमारो बोल सकते हैं|


6.  सवाल- एक हत्यारोपी को मौत की सजा सुनाई गई। उसे तीन कमरे दिखाये गये। पहला कमरे में आग थी, दूसरे कमरे में हत्यारे थे और तीसरे कमरे में बाघ है जो तीन साल से भूखे है। हत्यारे को कौन से कमरे में जाना चाहिए?

जवाब- कमरा नंबर तीन, क्योंकि तीन साल से भूखे बाघ अब तक मर चुके होंगे।


7. 
सवाल-आप सुबह उठे और आप को पता चले कि आप गर्भवती है तो आप क्या करेंगी?

जवाब- आईएस के इंटरव्यू में जिस लड़की सेलेक्शन हुआ था उसने जवाब में कहा- मैं बहुत खुश होंगी और सबसे पहले जाकर अपने पति को यह खबर सुनाउंगी और सेलिब्रेट करूंगी|


8. सवाल-पीकॉक एक पक्षी है, लेकिन वह अंडे नहीं देता, फिर उसके बच्चे कहां से आते हैं? 

जवाब- पीकॉक नहीं बल्कि अंडे पीहैन देती है| और अंडो से उनके बच्चे निकलते हैं|


9. सवाल- दो जुड़वा बच्चे आर्दश और अनुपम मई में पैदा हुए, लेकिन उनका जन्मदिन जून में आता है| ये कैसे संभव है? 

जवाब- क्योंकि मई एक शहर का नाम भी है|


10. सवाल-एक आदमी आठ दिन बिना नींद के कैसे रह सकता है? 

जवाब- क्योंकि वह रात में सोता है|



11. सवाल- पासवर्ड को हिंदी में क्या कहते है? 

जवाब- 
पासवर्ड (Password) को हिंदी में "कूट शब्द" कहते है।


12. सवाल- आप सिर्फ 2 का उपयोग करते हुए 23 कैसे लिख सकते हो? 

जवाब- 22+2/2


13. सवाल- सोने की उस चीज का नाम बताइए जो सुनार की दुकान पर नहीं मिलती है? 

जवाब- 
 चारपाई, चारपाई सोने के लिए होती है लेकिन इसे सुनार नहीं बेचता है|


14. 
सवाल-  बैंक को हिंदी में क्या कहते हैं? 

जवाब-
 अधिकोष


15. सवाल - वह क्या है जो वर्ष और शनिवार में एक बार ही आता है? यह एक ट्रिकी प्रश्न है? 

जवाब- 
 वर्ष और शनिवार में एक बार सिर्फ हिंदी का अक्षर 'व' ही आता है|   


16. सवाल-भारत की प्रथम महिला IAS ऑफिसर कौन थी?

जवाब- अन्ना रामजन मल्होत्रा



17. सवाल-  एक टेबल पर प्लेट में दो सेब है और उसे खाने वाले 3 आदमी तो कैसे खायेंगे? 

जवाब- 1 सेब टेबल पर है और 2 प्लेट में है तो हो गये न तीन सेब| अब सबके हिस्से में एक-एक सेब आएगा।


18. सवाल- मनुष्य की एक आंख का वजन महज कितने ग्राम होता है? 

जवाब-  मनुष्य की एक आंख का वजन महज 8 ग्राम होता है।


19. सवाल- इंटरव्यूअर ने कैंडिडेट के लिए एक कप कॉफी मंगाई| कॉफी का कप कैंडिडेट के सामने रखकर पूछा- What Is Before YOU ? 

जवाब- कैंडिडेट ने TEA में अपना जवाब दिया। जबकि इंटरव्यूअर ने पूछा था 'U'(Alphabet) के पहले क्या आता है ? तो 'U' के पहले 'T'(Alphabet) आता है। इसीलिए कैंडिडेट ने चाय कहा। 


20. सवाल- एक बिल्ली के तीन बच्चे हैं। उनका नाम जनवरी, फरवरी और मार्च हैं। बिल्ली का नाम क्या है ? 

जवाब- 
क्या? इसका जवाब, सवाल में ही है। बिल्ली का नाम 'क्या' है।


21. सवाल- किस व्यक्ति का दिल 1 मिनट में 156 बार धड़क चुका है? 

जवाब- नील आर्मस्ट्रांग ने चन्द्रमा पर अपना बायां पाँव पहले रखा था उस समय उसका दिल 1 मिनट में 156 बार धडक रहा था। 


22. सवाल- रेल पटरियों के किनारे लगे W/L( Wistle Board) बोर्ड का क्या मतलब है? 

जवाब- W/L( Wistle Board) का मतलब हार्न बजाना से है। जहां पर इस प्रकार के बोर्ड लगे होते हैं वहा हार्न बजाना होता है। 


23. सवाल- औरत का ऐसा कौन सा रूप है। जिसे सब देखते है। लेकिन उसका पति कभी नही देख सकता? 

जवाब- विधवा का रूप।


24. सवाल- दो घरों मे आग लगी है। एक घर अमीर का है। और दूसरा गरीब का। पुलिस किस घर की आग को पहले बुझाएगी? 

जवाब- पुलिस कब से आग बुझाने लगी।


25. सवाल- वो कौन है जो पूरे एक महीने बाद आपके पास आती है। और सिर्फ 24 घंटे आपके साथ बिताकर चली जाती है। 

जवाब- तारीख़, क्योंकि कोई भी तारीख़ एक महीने के बाद ही आती है। लेकिन 24 घंटे बाद चली जाती है|


26. सवाल – आप IAS हैं| आपको सिगरेट जलानी है पर बहुत तेज पंखा चल रहा है| कुर्सी से बिना उठे आप पंखा कैसे बंद करेंगे|

जवाब – IAS को उठने की जरूरत नहीं, गार्ड से पंखा बंद करवाएंगे|


27. सवाल- नाग पंचमी का अपोजिट क्या होगा? 

जवाब- नांग डू नॉट पंच मी।



28. सवाल- भगवान राम ने पहली दीवाली कहाँ मनाई थी? 

जवाब- दीवाली के उत्सव को राम के बाद शुरू किया गया है, इसलिए भगवान राम ने दीवाली बिल्कुल नही मनाई। 


29. सवाल- यदि 2 एक कंपनी है और 3 भीड़ है, तो 4 और 5 क्या होंगे? 

जवाब- 4 और 5 हमेशा 9 होते है।



30. सवाल- आप नाश्ते में कभी भी क्या नही खा सकते है? 

जवाब- डिनर


30. सवाल- जैम्स बॉड को बिना पैराशूट के एक प्लेन से बाहर निकाल देते है, लेकिन वो बच जाता है। कैसे? 

जवाब- क्योंकि प्लेन उस समय रनवे पर ही था।


31. सवाल- अगर आप नीले समंदर में लाल पत्थर डालते है, तो क्या होगा? 

जवाब- पत्थर गीला होगा और डूब जाएगा।


32. सवाल- प्रश्न ये है कि उत्तर क्या है ?

जवाब- उत्तर एक दिशा है |


33. सवाल- Here और There में क्या फर्क होता है? 

जवाब- दोनों में सिर्फ T का फर्क होता है |


34. सवाल- Z के आठ लड़के हैं और उनकी एक-एक बहन है, तो Z के कुल कितने बच्चे हैं ?

जवाब- Z के कुल 9 बच्चे हैं |


35. सवाल- एक बच्चा पाकिस्तान के लाहौर में पैदा हुआ, फिर भी वह पाकिस्तानी नहीं ?

जवाब- वो बच्चा 1947 से पहले पैदा हुआ था, इसलिए वो भारतीय ही होगा |


36. सवाल- इंग्लिश का वो कौन सा शब्द है जो हमेशा Wrong ही पढ़ा जाता है ?

जवाब- Wrong.


37. सवाल- माइकल के पिताजी के तीन बेटे हैं, पहले का नाम मई और दुसरे का नाम जून है तो तीसरे बेटे का नाम क्या है ?

जवाब- माइकल 


38. सवाल- वो कौन से चीज है जो खाने के लिए खरीदी जाते है लेकिन खाई नहीं जाती ?

जवाब- प्लेट 


39. सवाल- लड़की के शरीर का कौन सा भाग खाया जा सकता है ?

जवाब- Lady finger (भिन्डी)


40. सवाल- 100 रूपए का छुट्टे करने पर 10 रूपए का एक भी नोट ना हो लेकिन नोट कुल 10 हो, कैसे ?

जवाब- 50+20+5+5+5+5+5+2+2+1=100


41. सवाल- 8 को 8 बार लिखने से उत्तर 1000 कैसे आएगा ?

जवाब- 888+88+8+8+8=1000


42. सवाल- मनुष्य के शरीर में वो कौन सा अंग है जो जन्म के बाद आता है और मौत से पहले चला जाता है |

जवाब- दांत 


43. सवाल- 10 रूपए में ऐसी कौन सी चीज खरीदोगे, जिससे पूरा कमरा भर जाए ?

जवाब- 10 रूपए में अगरबत्ती खरीद कर उसके धुएं से कमरा क्या, पूरा घर को धुएं से भर सकते हैं| 


44. सवाल- पृथ्वी पर सबसे गहरा स्थल कौन सा है ?

जवाब- मृत सागर या डेड सी |


45. सवाल- एक लड़का लड़की के पास से गुजरते हुए बोला 143, लड़की ने जवाब दिया 25519, बताओ लड़की ने क्या कहा ?

जवाब- लड़की के जवाब का मतलब 25=Y, 5=E, 19=S (YES) मतलब "हाँ"


46. सवाल- आप एक पहाड़ को एक फीट उपर कैसे ले जाएंगे ?

जवाब- 1 पहाड़ की तस्वीर लो और उसे 1 फीट ऊपर उठा लो |


47. सवाल- दुनिया का सबसे छोटा अंडा देने वाला पक्षी का नाम क्या है ?

जवाब- हमिंग बर्ड 




दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें धन्यवाद|  जय हिंन्द, जय भारत |

16 अगस्त 2020

meer-e-arab ko aai thandi hawa jahan se mera watan wahi hai mera watan wahi hai

 मीर-ए-अरब को आई ठंडी हवा जहाँ से 


Estimated reading time: 1 minute, 18 seconds.


meer-e-arab ko aai thandi hawa jahan se mera watan wahi hai mera watan wahi hai
ALLAMA IQBAL


कवि परिचय-  

महान शायर अल्लामा इकबाल का जन्म पंजाबपाकिस्तान में नवंबर 1877 को हुआ था। इन्तेकाल 21 अप्रैल 1938 में हुआ था। इकबाल की रचनाएं उम्मीदों के साथ जिंदगी में हमेशा नए रास्तों की ईजाद करती रहीं। इनकी शायरी में ज्यादातर लोगों को अपने किसी ना किसी रूप में अपना अक्श दिखाई देता है। उर्दू और फ़ारसी में इनकी शायरी को आधुनिक काल की सर्वश्रेष्ठ शायरी में गिना जाता है।



चिश्ती ने जिस ज़मीं पे पैग़ामे हक़ सुनाया,

नानक ने जिस चमन में वदहत का गीत गाया,

तातारियों ने जिसको अपना वतन बनाया,

जिसने हेजाजियों से दश्ते अरब छुड़ाया,

मेरा वतन वही है, मेरा वतन वही है|




सारे जहाँ को जिसने इल्मो-हुनर दिया था,

यूनानियों को जिसने हैरान कर दिया था,

मिट्टी को जिसकी हक़ ने ज़र का असर दिया था

तुर्कों का जिसने दामन हीरों से भर दिया था,

मेरा वतन वही है, मेरा वतन वही है|




टूटे थे जो सितारे फ़ारस के आसमां से,

फिर ताब दे के जिसने चमकाए कहकशां से,

वदहत की लय सुनी थी दुनिया ने जिस मकां से,

मीरे-अरब को आई ठण्डी हवा जहाँ से,

मेरा वतन वही है, मेरा वतन वही है|



बंदे कलीम जिसके, परबत जहाँ के सीना, 

नूहे-नबी का ठहरा, आकर जहाँ सफ़ीना,

रफ़अत है जिस ज़मीं को, बामे-फलक़ का ज़ीना,

जन्नत की ज़िन्दगी है, जिसकी फ़िज़ा में जीना,

मेरा वतन वही है, मेरा वतन वही है|




गौतम का जो वतन है, जापान का हरम है,

ईसा के आशिक़ों को मिस्ले-यरूशलम है,

मदफ़ून जिस ज़मीं में इस्लाम का हरम है,

हर फूल जिस चमन का, फिरदौस है, इरम है,

मेरा वतन वही है, मेरा वतन वही है|


15 अगस्त 2020

AAZADI KA DIN MANA RAHA HINDUSTAN OPET BY HARIVASH RAI BACHCHAN

आज़ादी का दिन मना रहा हिन्दोस्तान - हरिवंशराय बच्चन 

Estimated reading time: 1 minute, 34 seconds

AAZADI KA DIN MANA RAHA HINDUSTAN HARIVASH RAI BACHCHAN
indian falg





आज़ादी का आया है पहला जन्म-दिवस,
उत्साह उमंगों पर पाला-सा रहा बरस,
यह उस बच्चे की सालगिरह-सी लगती है
जिसकी मां उसको जन्मदान करते ही बस
कर गई देह का मोह छोड़ स्वर्गप्रयाण
आज़ादी का दिन मना रहा हिन्दोस्तान

किस को बापू की नहीं आ रही आज याद
किसके मन में है आज नहीं जागा विषाद
जिसके सबसे ज्यादा श्रम यत्नों से आई
आजादी उसको ही खा बैठा है प्रमाद
जिसके शिकार हैं दोनों हिन्दू-मुसलमान
आज़ादी का दिन मना रहा हिन्दोस्तान

कैसे हम उन लाखों को सकते है बिसार
पुश्तहा-पुश्त की धरती को कर नमस्कार
जो चले काफ़िलों में मीलों के, लिए आस
कोई उनको अपनाएगा बाहें पसार
जो भटक रहे अब भी सहते मानापमान
आज़ादी का दिन मना रहा हिन्दोस्तान

कश्मीर और हैदराबाद का जन-समाज
आज़ादी की कीमत देने में लगा आज
है एक व्यक्ति भी जब तक भारत में गुलाम
अपनी स्वतंत्रता का है हमको व्यर्थ नाज़
स्वाधीन राष्ट्र के देने हैं हमको प्रमाण
आज़ादी का दिन मना रहा हिन्दोस्तान

है आज उचित उन वीरों का करना सुमिरन
जिनके आँसू, जिनके लोहू, जिनके श्रमकण
से हमें मिला है दुनिया में ऐसा अवसर
हम तान सकें सीना, ऊँची रक्खें गर्दन
आज़ाद कंठ से आज़ादी का करें गान
आज़ादी का दिन मना रहा हिन्दोस्तान

सम्पूर्ण जाति के अन्दर जागे वह विवेक
जो बिखरे हैं, हो जाएं मिलकर पुनः एक
उच्चादर्शों की ओर बढ़ाए चले पांव
पदमर्दित कर नीचे प्रलोभनों को अनेक
हो सकें साधनाओं से ऐसे शक्तिमान
दे सकें संकटापन्न विश्व को अभयदान
आज़ादी का दिन मना रहा हिन्दोस्तान


कवि परिचय:-

हरिवंश राय बच्चन 

हरिवंश राय बच्चन (27 नवम्बर 1907 – 18 जनवरी 2003 हिन्दी भाषा के एक कवि और लेखक थे। बच्चन हिन्दी कविता के उत्तर छायावत काल के प्रमुख कवियों में से एक हैं। उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति मधुशाला है। भारतीय फिल्म उद्योग के प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन उनके सुपुत्र हैं। उनकी मृत्यु 18 जनवरी 2003 में सांस की बीमारी के वजह से मुंबई में हुई थी।


इसे भी पढ़ें:- जो खिजा हुई वो बहार हूँ, जो उतर गया वो खुमार हूँ 

How many districts in India in 2020

 भारत में कुल कितने जिले हैं 2020

Estimated reading time: 11 minutes, 21 seconds.


How many districts in India in 2020

भारत के जिले 

भारत में कुल कितने जिले हैं? 



भारत में कुल कितने जिले है इस प्रश्न का उत्तर आपने कई वेबसाइट पर पढ़ा होगा| ज्यादातर वेबसाइट अभी भी भारत में कुल जिलों की संख्या 719 बताया होगा| लेकिन किसी भी वेबसाइट के पास इसका कोई प्रूफ नहीं है|

आपको इस लेख में मैं यही बताऊंगा कि भारत में सही मायने में भारत में कुल कितने जिले हैं इसकी जानकारी आपको मिलेगा| थोड़ा धैर्य के साथ इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें|

जिलों की संख्या क्यों  बदलती  रहती  है ? 

जी हां दोस्त हैं भारत में समय-समय पर जिलों का संख्या बदलते रहता है| हां एक बात याद रखें कि जिलों का संख्या हमेशा बढ़ता है| उदाहरण के तौर पर 2011 में भारत में कुल जिलों की संख्या 640 थी| 2001 में जिलों की संख्या 593 हुआ करता था|


भारत के राज्यों में कितने जिले हैं ? और उनके क्या नाम है? 

राज्य पुनर्गठन बिल 2019 के अनुसार भारत में राज्यों की संख्या 29 से घटकर 28 हो गई है| 5 अगस्त 2019 से पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य के रूप में मान्यता था| 

अगस्त 2019 मैं राष्ट्रपति के आदेश अनुसार "जम्मू और कश्मीर" राज्य से धारा 35A और धारा 360 को हटाकर इसका पुनर्गठन किया है| इसके अंतर्गत जम्मू कश्मीर राज्य को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों "जम्मू और कश्मीर" और "लद्दाख" में विभाजित किया गया| 

जिसके साथ भारत में राज्यों की संख्या 28 तथा केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 9 हो गई |जम्मू कश्मीर राज्य को अब 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया है| जिसके नाम जम्मू कश्मीर और लद्दाख है|

भारत की संसद में दिसंबर 2019 को एक विशेष कानून पारित किया गया जिसमें 2 केंद्र शासित प्रदेशों "दादरा नगर हवेली" तथा "दमन और दीव" के विलय की घोषणा की गई तथा 26 जनवरी 2020 से इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशों को एक कर इसका नाम "दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव" हो गया|
इस प्रकार 1 अप्रैल 2020 तक भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हो गए है|

हम लोग सबसे पहले भारत के 28 राज्यों के जिलों के बारे में विस्तार से जानेंगे| उसके बाद 8 केंद्र शासित प्रदेशों के जिलों के बारे में बात करेंगे|


भारत के राज्य-


1 - आंध्र प्रदेश राज्य में जिलों की संख्या और उनके नाम-

वर्तमान समय में आंध्र प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 13 है| जिनके नाम निम्नलिखित हैं- 

अनन्तपुर, चित्तूर, पूर्व गोदावरी, गुंटूर, कडपा, कृष्णा, कर्नूल, प्रकासम, नेल्लोर, श्रीकाकुलम, विशाखापट्नम, विजयनगरम, व पश्चिम गोदावरी|


2- अरुणाचल प्रदेश जिलों की संख्या और उनके नाम-

वर्तमान समय में अरुणाचल प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 25 है| जिनके नाम निम्नलिखित हैं- 

अंजाव, चांगलांग, दिबांग घाटी, पूर्वी कामेंग, पूर्वी सियांग, काल दाड़ी, कुरुंग कुमे, लोहित, लोंग्डिंग, निचली दिबांग घाटी, लोअर सुबनसिरी, नामसाई, पापुम पारे, सियांग, तवांग, तिरप, अपर सियांग, अपर सुबनसिरी, पश्चिम कामेंग, पश्चिम सियांग, राजधानी परिसर - ईटानगर,कमले, पक्के किशांग (Pakke-Kessang), लेपा राडा, शि-योमी|

3 - असम के जिलों की संख्या व उनके नाम-

वर्तमान 2019 में असम में जिलों की संख्या 33 है| 33 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं- 

कछर, करीमगंज, कामरूप, कार्बी ऑन्गलॉन्ग, कोकराझार, गोलाघाट, काछाड़, गोवालपारा, जोरहाट, डिब्रूगढ, दारांग, धुबरी, धेमाजी, नलबाड़ी, नगांव, बारपेटा, बंगाईगाँव, मारिगांव, लखिमपुर, शिवसागर, शोणितपुर, हैलाकांडी, बक़सा, उदालगुड़ी, चिरांग, दीमा हासओ, बिश्वनाथ, केकर, चरादियो, दिमाजी,तिनसुकिया, होजाई, और कामरूप मेट्रोपोलिटन|

4 - बिहार के जिलों का नाम और संख्या- 

वर्तमान समय बिहार सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार में जिलों की कुल संख्या 38 लिखा हुआ है| 38 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं- 

अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कैमुर, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, दरभंगा, नवादा, नालंदा, पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्णियां, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बाँका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, सहरसा, समस्तीपुर, सारन, सीतामढी, सीवान, सुपौल, शिवहर, और शेखपुरा|

5 - छत्तीसगढ़ के जिलों का नाम व संख्या-

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कुल जिलों की संख्या 28 है सभी 28 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं- 

कवर्धा, कांकेर (उत्तर बस्तर), कोरबा, कोरिया, जशपुर, जांजगीर-चम्पा, दन्तेवाड़ा (दक्षिण बस्तर), दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर,बस्तर, महासमुन्द, राजनांदगांव, रायगढ, रायपुर, सरगुजा, नारायणपुर, बीजापुर, बेमेतरा, बालोद, बलोदा बाज़ार, बलरामपुर, गरियाबंद, सूरजपुर, कोंडागांव, मुंगेली, सुकमा और (गोरेला-पेंड्रा-मरवाही)

6 - गोवा राज्य में जिलों की संख्या और उनके नाम-

गोवा सरकार के वेबसाइट के अनुसार, राज्य में कुल जिलों की संख्या मात्र दो है| गोवा के 2 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं- उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा

7 - गुजरात के जिलों की संख्या और नाम-

गुजरात सरकार के वेबसाइट के अनुसार राज्य में कुल जिलों की संख्या 33 हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं|,
 
अहमदाबाद, अमरेली, आणंद, बनासकांठा, भरुच, भावनगर, दाहोद, डांग, गांधीनगर, जामनगर, जूनागढ, कच्छ, खेड़ा, महेसाणा, नर्मदा, नवसारी, पाटण, पंचमहाल, पोरबंदर, राजकोट, साबरकांठा, सुरेन्द्रनगर, सुरत, तापी, वड़ोदरा, वलसाड, देवभूमि, गीर सोमना, मोरबी, बोटाद, अरवल्ली, महीसागर और छोटा उदेपुर|

8 - हरियाणा के जिलों की संख्या और नाम-

वर्तमान समय हरियाणा राज्य में जिलों की संख्या कुल 22 हैं| हरियाणा के 22 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं- 

अम्बाला, भिवा , फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुड़गांव, झज्जर, जींद, कैथल,करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, चरखी और दादरी व हिसार|

9 - हिमाचल प्रदेश के जिलों का नाम व संख्या-

वर्तमान समय हिमाचल प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 12 है जिनके नाम निम्नलिखित हैं- 

बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीती, केलांग, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और उना|

10 - झारखण्ड के जिलों का नाम व संख्या-

झारखंड में जिलों की संख्या 24 है| जिनके नाम निम्नलिखित हैं-

बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुर, पलामू, रामगढ़, रांची, साहेबगंज, सरायकेला खरसावाँ, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम|

11 - कर्नाटक के जिलों का नाम और संख्या-

मौजूदा समय कर्नाटक में 30 जिले हैं| कर्नाटक के 30 जिलों का नाम निम्नलिखित हैं- 

बागलकोट, बेंगलुरु, बंगलौर ग्रामीण, बेलगाम, बल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर, चिक्कबल्लापुर, चिकमगलूर, चित्रदुर्गा, दक्षिण कन्नड़, देवनगिरि, धारवाड़, गदग, गुलबर्गा, हसन, हावेरी, कोडागू, कोलार, टकोप्पल, मंड्या, मैसूरु, रायचूर, रामनगरा, शिमोगा, उडुपी, उत्तर कन्नड़, यादगिर और तुमकुर|

12 - केरल के जिलों का नाम व संख्या-

वर्तमान समय केरल में कुल 14 जिले हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं- 

अलाप्पुझा, एरनाकुलम, इडुक्की, कन्नूर, कासरगोड, कोल्लम, कोट्टायम, कोझीकोड, मलप्पुरम,पलक्कड़, पथानामथिट्टा, तिरुअनंतपुरम, त्रिशूर, और वायनाड|

13 - मध्य प्रदेश के जिलों का नाम व संख्या-

मध्य प्रदेश में कुल नए जिलों की संख्या 55 है| मध्य प्रदेश के 55 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं- 

आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, अशोक नगर, बालाघाट, बड़वानी, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, चचौरा बीनागंज, छत्तरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडौरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगौन, मंडला, मंदसौर, मुरैना,मैहर, नरसिंहपुर, नगडा, नीमच, निवाड़ी, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर,श्‍योपुर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया, विदिशा|

14 - महाराष्ट्र के जिलों का नाम और संख्या-

महाराष्ट्र में कुल जिलों की संख्या 36 है| महाराष्ट्र के 36 जिलों के नाम निम्नलिखित है- 

अकोला, अमरावती, बीड़, औरंगाबाद, बुलढाणा, गडचिरोली, चंद्रपुर, धुले, भंडारा, अहमदनगर, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, कोल्हापुर, जालना, मुंबई उपनगर, मुंबई, लातूर, नागपुर, नांदेड, नंदुरबार, नाशिक, पालघर, उस्मानाबाद, रत्नागिरी, पुणे, सातारा, सोलापुर, सांगली, वाशिम, वर्धा, ठाणे, सिंधुदुर्ग, परभानी, रायगढ़, यवतमाल|

15 - मणिपुर के जिलों का नाम और संख्या-

मणिपुर में कुल जिलों की संख्या 16 है| मणिपुर के 16 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं- 

इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, उखरुल, चन्डेल, चुराचांदपुर, तमेंगलॉन्ग, थौबल, बिष्णुपुर, सेनापति, छुरछंदपुर, जिरीबाम, ककचिंग, कामजोंग, कंगपोकी, नोनी, और परजावल|

16 - मेघालय के जिलों का नाम और संख्या-

मेघालय में कुल राज्यों की संख्या 11 है| मेघालय के 11 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं- 

पूर्व गारो हिल्स, पश्चिमी गारो हिल्स, उत्तर गारो हिल्स, दक्षिण गारो हिल्स, दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स, पूर्व जयंतिया हिल्स, पश्चिम जैंतिया हिल्स, पूर्वी खासी हिल्स, दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स, पश्चिम खासी हिल्स और री भोई|

17 - मिज़ोरम के जिलों का नाम और संख्या-

मिजोरम में कुल जिलों की संख्या 11 है जिनके नाम निम्नलिखित हैं- 

आइज़ोल, कोलासिब, चम्फाई, ममित, लुंगलेई, लॉन्गतलाई, सइहा, सेरछिप,सैतुल,खावजावल और हनाहथिअल

18 - नागालैण्ड के जिलों का नाम और संख्या-

नागालैंड में जिलों की संख्या 12 है जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

कैफाइर, कोहिमा, ज़ुन्हेबोटो, दीमापुर, ट्वेनसांग, पेरेन, फेक मोकोक्चुन्ग, मोन, लॉन्गलेन्ग और वोखा,नोक्लक|

19 - उड़ीसा के जिलों का नाम और संख्या-

वर्तमान समय में उड़ीसा में कुल जिलों की संख्या 30 हैं| उड़ीसा के 30 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं-

अंगुल, बलांगीर, बालासोर, बरगढ़, बौद्ध, भद्रक, कटक , देवगढ़, ढेंकनाल, गजपति, गंजाम, जगतसिंहपुर, जाजपुर, झारसुगुडा,कालाहांडी, कंधमाल, केंद्रपाड़ा, केंदुझार, खोरधा, कोरापुट, मलकानगिरी, मयूरभंज, नबरंगपुर, नयागढ़, नुआपाड़ा, पुरी, रायगडा, संबलपुर, संबलपुर और सुबर्णपुर|

20 - पंजाब के जिलों का नाम और संख्या-

वर्तमान समय पंजाब में जिलों की संख्या 22 हैं| पंजाब के 22 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं- 

अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फ़ज़िलका, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मनसा, मोगा, साहिबजादा, मुक्तसर, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, शहीद भगत सिंह नगर और तरनतारन|

21 - राजस्थान के जिलों का नाम और संख्या-


वर्तमान समय राजस्थान में कुल जिलों की संख्या 33 हैं| राजस्थान के 33 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं- 

अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चुरू, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालोर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर,

22 - सिक्किम के जिलों का नाम और संख्या-

सिक्किम में सिर्फ 4 जिले हैं| 4 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं- 

पूर्व सिक्किम, उत्तरी सिक्किम, दक्षिण सिक्किम और पश्चिम सिक्किम गेजिंग|

23 - तमिलनाडु के जिलों का नाम और संख्या-

तमिलनाडु में कुल जिलों की संख्या 38 हैं| तमिलनाडु के 38 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं- 

अरियालूर, चेंगलपट्टू, चेन्नई, कोयम्बतूर, कुड्डलोर, धर्मपुरी, डिंडिगुल, ईरोड, कल्लाकुरिची, , कांचीपुरम, कन्याकुमारी, करूर, कृष्णगिरि, मदुरई, मयिलादुठुरइ, नागपट्टिनम, नीलगिरि, नामक्कल, पेरम्बलुर, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम, रानीपेट, सेलम, शिवगंगा, तेनकासी, तिरुपुर, तिरुचिरापल्ली, तेनी, तिरूनेलवेली, तंजावुर, तूतुकुड़ी, तिरुपत्तूर, तिरुवल्लुर, तिरुवारुर, तिरुवन्नामलई, वेल्लूर, विलुप्पुरम और विरुधुनगर|


24 - तेलंगाना के जिलों का नाम और संख्या-

तेलंगाना राज्य में जिलों की संख्या 33 है| तेलगाना के 33 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं- 

आदिलाबाद, कुमूराम भीम, भाद्रद्रो कोठागुदेम, हैदराबाद , जगटीयल, जनगांव, जयशंकर भूपपाल, जोगुलम्बा गडवाल, कामा रेड्डी, करीम नगर, खम्मम, महबुबाबाद, महबूबनगर, मानचेरियल, मेडक, मेडचाल-मलकाजगिरी, मुलुगु, नलगोंडा, नारायणपेट, नगरकुरनूल, निर्मल, निजामाबाद, पेद्दापल्ली, राजन्ना सिरसिला, रंगा रेड्डी, संगा रेड्डी, सिद्दीपेट, सूर्यापेट, विकाराबाद, वाना पत्ती, वारंगल (ग्रामीण), वारंगल (शहरी) और यदादिरी भुवनगिरी|

25 - त्रिपुरा के जिलों का नाम और संख्या-

त्रिपुरा में कुल कुल जिलों की संख्या 8 है| त्रिपुरा के 8 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं- 

धलाई, पश्चिम त्रिपुरा, उत्तर त्रिपुरा, दक्षिण त्रिपुरा, गोमती, खोवाई, सोपी झाला, और उनाकोटी|

26 - उत्तराखण्ड के जिलों का नाम और संख्या-

उत्तराखंड राज्य में जिलों की संख्या 13 है| उत्तराखंड के 13 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं- 

अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, हरिद्वार|

27 - उत्तर प्रदेश के जिलों का नाम और संख्या-


उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 75 है| भारत के सभी राज्यों में से सबसे ज्यादा जिलों की संख्या उत्तर प्रदेश में ही है| उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं- 

आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, अमेठी, औरैया, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बांदा,बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया,एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाज़ीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस (महामाया नगर), जालौन, जौनपुर, झाँसी, अमरोहा, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, खीरी, कुशीनगर, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, सम्भल (भीम नगर), संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, शाहजहाँपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, और बलरामपुर|

28 - पश्चिम बंगाल के जिलों के नाम और संख्या-

पश्चिम बंगाल में जिलों की संख्या 23 है| पश्चिम बंगाल के 23 जिलों का नाम निम्नलिखित है- 

दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, बर्धमान, नदिया, पुरुलिया, बांकुड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, हावड़ा, कोलकाता, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, अलीपुरद्वार, कलिम्पोंग, झाड़ग्राम, और पश्चिम बर्धमान|



भारत के केंद्र शासित प्रदेश -


वर्तमान में भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश है आइए देखते हैं कि इन 8 केंद्र शासित प्रदेशों कितने जिले हैं- 



1- अंडमान और निकोबार द्वीप के जिलों के नाम एवं संख्या-

अंडमान निकोबार दीप समूह में कुल जिलों की संख्या 3 है 

जिनके नाम निकोबार, उत्तर और मध्य अंडमान, दक्षिण अंडमान है| 


2- चंडीगढ़ के जिलों के नाम एवं संख्या-

चंडीगढ़ के अनुशासित प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 1 है और इस जिले का नाम भी चंडीगढ़ ही है|

3- दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के जिलों के नाम एवं संख्या-

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव केंद्र शासित प्रदेश में 03 जिला है और इस जिले के नाम- दमण, दीव, दादर नगर हवेली है|

4 - दिल्ली के जिलों के नाम एवं संख्या-

दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र भी है| राज्य की तरह इसमें विधानसभा भी है| दिल्ली में कुल राज्यों की संख्या 11 है| दिल्ली के 11 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं- 

केंद्रीय दिल्ली,पूर्व दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली और पश्चिम दिल्ली| 

5- लक्षद्वीप के जिलों के नाम एवं संख्या-

लक्ष्यदीप केंद्र शासित प्रदेश में सिर्फ एक जिला है जिसका नाम भी लक्ष्यदीप है|


6- पुडिचेरी के जिलों के नाम एवं संख्या-

पांडिचेरी केंद्र शासित प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 4 हैं| पांडिचेरी के 4 जिलों के नाम-

कराई कल, माहे, पांडिचेरी और यानम|


7- जम्मू कश्मीर के जिलों के नाम एवं संख्या (नया केंद्र शासित प्रदेश)-

राज्य को केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद, जम्मू कश्मीर में कुल जिलों की संख्या 20 है| जम्मू कश्मीर के 20 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं-

अनंतनाग, बड़गाम,बांदीपुरा, बारामूला, डोडा,गांदरबल, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, कुलगाम, कुपवाड़ा, पुलवामा, पंच, राजौरी, रामबन, रियासी, सांबा, शुपियां, श्रीनगर और उधमपुर

8- लद्दाख के जिलों के नाम एवं संख्या (नया केंद्र शासित प्रदेश)-

लद्दाख एक नया केंद्र शासित प्रदेश है| इस केंद्र शासित प्रदेश में 02 जिलें है- जिसका नाम लेह और कारगिल है|

जिलों की संख्या का निष्कर्ष (Conclusion)- 

भारत के 28 राज्यों को मिलाकर जिलों की संख्या 694 है| भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर जिलों की संख्या 45 है| इस तरह भारत में कुल जिलों की संख्या अप्रैल 2020 तक = 694 + 45 = 739 है| उम्मीद करता हूं कि भारत में कुल कितने जिले हैं से संबंधित लेख आपको पसंद आया होगा|



क्र०

राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के नाम

जिलों की संख्या

1

Andhra Pradesh

13

2

Arunachal Pradesh

25

3

Assam

33

4

Bihar

38

5

Chhattisgarh

28

6

Goa

2

7

Gujarat

33

8

Haryana

22

9

Himachal Pradesh

12

10

Jharkhand

24

11

Karnataka

30

12

Kerala

14

13

Madhya Pradesh

55

14

Maharashtra

36

15

Manipur

16

16

Meghalaya

11

17

Mizoram

11

18

Nagaland

12

19

Odisha

30

20

Punjab

22

21

Rajasthan

33

22

Sikkim

4

23

Tamil Nadu

38

24

Telangana

33

25

Tripura

8

26

Uttar Pradesh

75

27

Uttarakhand

13

28

West Bengal

23

 

TOTAL

694

A

Andaman and Nicobar Islands

3

B

Chandigarh

1

C

Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu

3

D

Jammu and Kashmir

20

E

Ladakh

2

F

Lakshadweep

1

G

Delhi

11

H

Puducherry

4

 

TOTAL 

45

 

GRAND TOTAL

739

 

Annual report of work done for environmental protection in the school

  विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट -  अपने विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले क...