13 अप्रैल 2020

FIRST WOMEN IN INDIA,LIST OF FIRST WOMEN IN INDIA

FIRST WOMEN IN INDIA

1.            भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति - प्रतिभा पाटिल
2.            भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री - इंदिरा गाँधी
3.            भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष- मीरा कुमार
4.            भारत की प्रथम महिला सांसद- राधाबाई सुबारायन
5.            भारत की प्रथम महिला राज्यपाल- सरोजनी नायडू [उत्तर प्रदेश]
6.            भारत की प्रथम महिला शासिका- रजिया सल्तान
7.            यूपीएससी की प्रथम महिला अध्यक्ष- रोज मिलियन बैथ्यू
8.            भारत की प्रथम महिला आई०ए०एस० - अन्ना जार्ज
9.            भारत की प्रथम महिला आई०पी०एस० - किरण बेदी
10.         भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री- सुचेता कृपलानी [उत्तर प्रदेश]
11.         भारत की प्रथम महिला केन्द्रीय मंत्री- राजकुमारी अमृता कौर
12.         भारत की प्रथम महिला कांग्रेस अध्यक्ष- डॉ० एनी बेसेन्ट
13.         सुप्रीमकोर्ट की प्रथम महिला न्यायाधीश- न्यायमूर्ति मीरा साहिब फ़ातिमा बीबी
14.         उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश- न्यायमूर्ति लीला सेठ  [हिमाचल प्रदेश]
15.         भारत की प्रथम महिला सत्र न्यायाधीश- अन्ना चांडी [केरल]
16.         इंजीनियरिंग में स्नातक उपाधि प्राप्तकर्ता प्रथम महिला – इला मजूमदार [1951]
17.         संयुक्त राष्ट्र संघ कि प्रथम भारतीय महिला राजदूत- विजय लक्ष्मी पंडित
18.         इंग्लिस चैनल पार करने वाली प्रथम भारतीय महिला- आरती साहा
19.         नोबल पुरुस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला- मदर टेरेसा
20.         एवरेस्ट शिखर पर पहुँचने वाली प्रथम महिला- बच्छेन्दरी पाल
21.         मिस वर्ल्ड बनने वाली प्रथम महिला- कुमारी रीता फरिया
22.         एवरेस्ट पर लगातार दो बार चढ़ने वाली प्रथम महिला- संतोष यादव
23.         मिस यूनिवर्स बनने वाली प्रथम महिला- सुष्मिता सेन
24.         भारत रत्न से सम्मानित प्रथम महिला- इंदिरा गाँधी
25.         भारतीय ज्ञानपीठ पुरूस्कार पाने वाली प्रथम महिला- आशापूर्णा देवी
26.         अर्जुन पुरूस्कार पाने वाली प्रथम महिला- एन०लम्सडेन [हॉकी, 1961]
27.         ओलम्पिक में कोई पदक पाने वाली प्रथम महिला- कर्णम मल्लेश्वरी [कांस्य पदक]
28.         अर्जुन एवं राजीव गाँधी खेल रत्न दोनों पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला- कुंजरानी [ग्रांड ओल्ड लेडी]
29.         भारत की प्रथम महिला मेयर – तारा चेरियन [मद्रास में वर्ष 1957]
30.         देश के किसी राज्य की प्रथम दलित मुख्यमंत्री – मायावती [उत्तर प्रदेश]
31.         साहित्य अकादमी पुरस्कारविजेता प्रथम महिला साहित्यकार – अमृता प्रीतम [1956]
32.         लेनिन शान्ति पुरस्कारसे पुरस्कृत प्रथम महिला – अरुणा आसफ़ अली
33.         अंटार्कटिका पहुँचने वाली प्रथम महिला – मेहर मूसा [1977]
34.         नौका द्वारा सम्पूर्ण विश्व की परिक्रमा करने वाली प्रथम महिला – उज्ज्वला पाटिल [1988]
35.         उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला – प्रीति सेन गुप्ता [1993]
36.         प्रथम महिला मुख्य अभियन्ता – पी.के. त्रेसिया नांगुली
37.         प्रथम महिला पायलट – सुषमा मुखोपाध्याय
38.         एयर लाइन्स में प्रथम महिला पायलट – कैप्टन दुर्गा बनर्जी
39.         भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पैराशूटर – गीता घोष
40.         बोइंग 737’ विमान की प्रथम महिला कमाण्डर – कैप्टन सौदामिनी देशमुख
41.         प्रथम महिला दूरदर्शन समाचार वाचिका – प्रतिमा पुरी
42.         एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम महिला  – कमलजीत संधु (1970, 400 मीटर दौड़)
43.         संयुक्त राष्ट्र संघ के संगीत समारोह में भागीदारी करने वाली प्रथम महिला – एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी [1966]
44.         अन्तर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली प्रथम महिला – अंजू बॉबी जॉर्ज
45.         अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट प्राप्त करने वालीप्रथम महिला – इन्दुलजी [1986]
46.         शतरंज में ग्रैण्ड मास्टर प्रथम महिला विजेता – भाग्यश्री थिप्से [1988]
47.         अन्तर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल में हैट्रिक करने वाली प्रथम महिला – योलांदा डिसूजा [1978]
48.         प्रथम महिला सर्जन – डॉ. प्रेमा मुखर्जी
49.         रिजर्व बैंक की प्रथम महिला डिप्टी गवर्नर – के.जे. उदेशी [2003]
50.         नाबार्ड की प्रथम महिला अध्यक्ष – रंजना कुमार
51.         पुलिस महानिदेशक प्रथम महिला – कंचन चौधरी भट्टाचार्य
52.         इण्डियन एयरलाइन्स की प्रथम महिला अध्यक्ष – सुषमा चावला
53.         प्रथम महिला लेफ़्टिनेंट जनरल – पुनीता अरोड़ा
54.         प्रथम महिला बैरिस्टर – कार्नेलिया सोराबजी [इलाहाबाद उच्च न्यायालय, 1923]
55.         प्रथम महिला अधिवक्ता- रेगिना गुहा 
56.         पावर लिफ़्टिंग में विश्व कीर्तिमान बनाने वाली प्रथम महिला – सुमिता लाहा [1989]
57.         भारतीय वायुसेना के विमान की प्रथम महिला पायलट – हरिता देओल
58.         दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित प्रथम नायिका – देविका रानी
59.         माउण्ट ऐवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली सबसे कम आयु की प्रथम महिला पर्वतारोही – डिकी डोल्मा
60.         शान्तिस्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित प्रथम महिला वैज्ञानिक – अशीमा चटर्जी
61.         प्रथम महिला विदेश सचिव – चोकिला अय्यर
62.         देश की मुख्य सचिव प्रथम महिला – निर्मला बुच
63.         अंतरिक्ष यात्री प्रथम महिला – कल्पना चावला
64.         सीबीआई की संयुक्त निदेशक प्रथम महिला – अर्चना सुन्दरलिंगम
65.         मूर्ति देवी पुरस्कार प्रथम महिला विजेता – प्रतिभा रॉय
66.         राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाली प्रथम महिला – कैप्टन लक्ष्मी सहगल
67.         वायुसेना में एयर वाइस मार्शल और एयर मार्शल प्रथम महिला – पी. बंधोपाध्याय
68.         रैमन मैग्सेसेपुरस्कार प्राप्तकर्ता प्रथम महिला – किरण बेदी
69.         संयुक्त राष्ट्र संघ में असैनिक प्रथम महिला पुलिस सलाहकार – किरण बेदी
70.         राजस्व सचिव प्रथम महिला – विनीता राय
71.         मुक्केबाजी की प्रथम महिला रेफ़री – रज़िया शबनम
72.         अंतरिक्ष में सर्वाधिक समय व्यतीत करने वाली प्रथम भारतीय मूल की महिला – सुनीता विलियम्स
73.         उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला – प्रीति सेनगुप्ता
74.         मोम की प्रथम भारतीय महिला प्रतिमा मैडम तुसाद संग्रहालय में स्थापित – ऐश्वर्या राय
75.         प्रथम महिला चिकित्सक – कादम्बिनी गांगुली
76.         पहली महिला विधायक – डॉ. एस. मुधुलक्ष्मी रेड्डी
77.         पहली महिला राज्यसभा स्पीकर – सन्नोदेवी
78.         प्रथम मर्चेंट नेवी महिला ऑफिसर – सोनाली बनर्जी
79.         प्रथम महिला विमान चालक – सरला ठकराल
80.         प्रथम व्यावसायिक महिला पायलट – प्रेमा माथुर
81.         टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला – मिताली राज
82.         अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम अभिनेत्री नरगिस दत्त
83.         सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने वाली प्रथम अभिनेत्री – नरगिस दत्त
84.         बर्लिन फिल्मोत्सव में पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला – मधुर जाफरी
85.         प्रथम भारतीय महिला क्रिकेट टीम कप्तान – शांत रंगा स्वामी  [कर्नाटक]
86.         भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्नप्राप्त करने वाली प्रथम महिला गायिका – लता मंगेशकर
87.         देश की प्रथम महिला बैंक मैनेजर – शांता कुमारी (सिंडीकेट बैंक, बंगलौर, 1962)
88.         देश की प्रथम महिला पत्रिका की प्रथम महिला सम्पादक –  कमला स्वामीनाथन (इंडियन लेडीज मैगजीन, 1901)
89.         भारत की प्रथम महिला जिसने विम्बलडन की किसी टेनिस प्रतियोगिता में विजय हासिल की – सानिया मिर्जा  [जुलाई 2003]
90.         इंडियन सांइस कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष – डॉ. आशिमा चटर्जी
91.         ओलम्पिक खेलों के फाइनल में पहुँचने वाली प्रथम महिला – पी. टी. उषा [400 मी बाधा दौड़ 1984]
92.   राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रथम महिला अध्यक्ष – जयंती पटनायक (1992)

08 अप्रैल 2020

WHAT IS AAROGYA SETU APP ? आरोग्य सेतु ऐप क्या है ?

WHAT IS AAROGYA SETU APP ?  

आरोग्य सेतु ऐप क्या है ?

      आज हर तरफ बस एक ही बात कि चर्चा हो रही है और वो बात है कोरोना वायरस दुनिया के लगभग हर देश इस कोरोना महामारी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पीड़ित है | इस बीच भारत में इस सूक्ष्म शत्रु से निपटने के लिए और इस त्रासदी से लोगों को बचाने के लिए भारत सरकार ने एक ऐप लांच किया है जिसका नाम (Aarogya Setu) है |जो हमें कोरोना के खतरे से आगाह करेगा,हमें ये बताएगा कि कहीं कोई संक्रमित व्यक्ति हमारे आस-पास तो मौजूद नहीं है| सरकार इस एप के जरिए संक्रमित लोगों की लोकेशन को ट्रैक कर सकेगी। साथ ही सरकार इस प्लेटफॉर्म के जरिए यह जान सकेगी कि यूजर्स मरीजों के संपर्क में है या नहीं। ये ऐप लोगों को कोरोना के बारे में ये जानकारी देता है कि वो जिस इलाके में रह रहे हैं या पिछले कुछ दिनों में जिस जगह की यात्रा की है, उसके हिसाब से आपको नोवल कोरोना संक्रमण का खतरा है या नहीं और है तो कितना है। भारत सरकार द्वारा 2 अप्रैल को लॉन्च किए गए AarogyaSetu ऐप को महज 6 दिन में ही 1 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह ऐप Android और iOS प्लेटफॉर्म पर काम करती है और यह ऐप मात्र 2.7 MB का है । आपको बता दें कि सरकार इससे पहले भी कोरोना कवच नाम के मोबाइल एप को पेश कर चुकी है। तो आइए जानते हैं आरोग्य सेतु मोबाइल एप कैसे काम करता है-

WHAT IS AAROGYA SETU APP
AAROGYA SETU

Aarogya Setu App को install करने का तरीका-

स्टेप 1:- इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको पहले अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Aarogya Setu ऐप को सर्च करना होगा या फिर नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक कर आप डायरेक्ट Aarogya Setu APP download कर सकते हैं|

WHAT IS AAROGYA SETU APP
AAROGYA SETU APP







इंस्टाल हो गया, इस्तेमाल  कैसे करें ?

स्टेप 2:- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल का ब्लूटूथ और लोकेशन को स्विच ऑन करना होगा। इसके बाद  ऐप खोलें ये दोनों हमेशा ON रहेंगे, तभी ये ऐप काम करेगा |

WHAT IS AAROGYA SETU APP
AAROGYA SETU APP
WHAT IS AAROGYA SETU APP
AAROGYA SETU APP









स्टेप 3:- आप अपनी लोकेशन शेयरिंग को हमेशा Always पर करके रखें ताकि इस ऐप को पता रहे हैं कि आप कब-कब कहां-कहां पर जा रहे हैं। 

स्टेप 4:- ऐप को खोलते के साथ ही सबसे पहले आपको अपनी भाषा का चयन कर Next पर क्लिक करना होगा। फिलहाल, ये ऐप हिंदी और अंग्रेजी समेत 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

AAROGYA SETU APP
स्टेप5:- इसके बाद इसमें तीन-चार स्लाइड्स हैं, जिसमें COVID-19 के बारे में जानकारी दी गई है। इन जानकारियों को पढ़ें और आखिरी स्लाइड में आने वाले 'रजिस्टर करें'  बटन पर क्लिक करें |

स्टेप6:- अगली स्लाइड में सेवा और गोपनीयता की शर्तें पढ़ने को मिलेगा इसे पढ़ें और लोकेशन इस्तेमाल,ब्लूटूथ ,डाटा शेयरिंग की अनुमति  मांगेगा | नीचे मैं सहमत हूँ  पर क्लिक कर यह अनुमति दें| उसके बाद आरोग्य सेतू ऐप आपसे आपके फोन के लोकेशन का एक्सेस मांगेगा, उसके Allow करना होगा। इसके बाद आपका फोन में एक नोटिश आएगा, जिसमें लिखा होगा कि वो आपके फोन के संपर्क में आने वाले ब्लूटूथ डिवाइसों को भी 120 सेकेंड के लिए एक्सेस करना चाहता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि आपके फोन के साथ-साथ आपके फोन के आस-पास भी जितने डिवाइस हैं, उनके ब्लूटूथ के जरिए उनके ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में भी पता किया जा सकता है और पता चल सकता है कि आपके आस-पास में रहने वाला व्यकित खुद कोरोना संक्रमित तो नहीं है या किसी कोरोना संक्रमित जगहों से तो नहीं आया है।


स्टेप7:- अब आगे कि स्लाइड में मोबाइल नंबर एंटर करें लिखा दिखाई  देगा | जिसमे अपना मोबाइल नंबर डालकर उसमें आने वाला ओटीपी डालना होगा। जिसके बाद व्यक्तिगत विवरण भरना होगा जैसे - लिंग,पूरा नाम, आयु, व्यवसाय,पिछले 30 दिनों में किन देशों की यात्रा की है।अगर आपने किसी भी देश की यात्रा नहींं की है तो आप None को भर दें, और अगर करा हैं तो उन देशों के नाम के आगे टिक कर दें। इसके बाद सब्मिट करें। COVID-19 का सेल्फ टेस्ट इसके बाद आपके फोन में लिखा आएगा कि आप सुरक्षित है या आपको कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा है।उसके नीचे आपको COVID-19 सहायता केंद्र और सेल्फ असेसमेंट टेस्ट का विकल्प भी होगा। सेल्फ असेसमेंट टेस्ट में क्लिक करने के बाद आपको कुछ सवालों के जवाब देने होंगे, जिसके बाद आपको ये ऐप बता देगा कि आप कोरोना वायरस से सुरक्षित हैं या नहीं। अगर आपको मदद की जरूरत है तो आप COVID-19 सहायता केंद्र पर क्लिक कर सकते हैं और अपने लिए सहायता मंगवा सकते हैं। आप ध्यान रखें कि आपके फोन का लोकेशन शेयरिंग हमेशा Always मोड में रहे और ब्लूटूथ भी हमेशा ऑन रखें। अगर भविष्य में भी कभी आपके संपर्क में कोई कोरोना व्यक्ति आएगा तो ये ऐप आपको नोटिफिकेशन के जरिए सूचित करेगा इसके बाद सबमिट कर दें | सबमिट के बाद आप से कुछ प्रश्न पूछे जायेंगे आप उनके जवाब हाँ/नहीं में दे सकते हैं |

WHAT IS AAROGYA SETU APP
AAROGYA SETU APP





अगर आपको अपनी भाषा बदलनी है तो दिए गए तीर के निशान पर क्लिक कर बदल सकते हैं  |



दोस्तों उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी | तो ऐप को इंस्टाल करसरकार के प्रयासों को सफल बनाने में सहयोग दें | जय हिन्द जय भारत |









06 अप्रैल 2020

SUPER PINK MOON 2020 | सुपरमून क्या है


सुपरमून- पृथ्वी के सबसे ज्यादा नजदीक होगा चंद्रमा

सुपरमून अर्थात चन्द्रमा का विशेष रूप से बड़े पैमाने पर दिखाना | ये प्राकृतिक घटना एक बार फिर से घटित होने जा रहा है। आपको बता दें कि 8 अप्रैल को साल 2020 का सुपरमून (SuperMoon) दिखाई देगा। यह साल का सबसे चमकदार और बड़ा सुपरमून होगा। अप्रैल में पूर्णिमा को गुलाबी चंद्रमा या पिंकमून (PinkMoon) भी कहा जाता है। बता दें कि इसे सुपरमून इसलिए भी कहा जाएगा क्योंकि यह पूर्णिमा वाले दिन दिखने वाला सुपरमून होगा। पूर्णिमा का चाँद वैसे भी पूरा होने से बड़ा दिखाई देता है सुपरमून कि घटना में चन्द्रमा सामान्य से 14 प्रतिशत ज्यादा बड़ा और 30% ज्यादा चमकदार होता है |

SUPERMOON
MOON PERIGEE AND APOGEE
जानिए क्या है SUPERMOON

       दोस्तों सुपरमून एक खगोलीय घटना है, जिसमें चंद्रमा, पृथ्वी के सबसे नजदीकी स्थिति में आ जाता है। चंद्रमा का पृथ्वी के नजदीक होने की वजह से यह बहुत बड़ा और चमकदार दिखाई देता है। इस महीने के सुपरमून को पृ्थ्वी से 3,56,907 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। हमेशा इन दोनों के बीच की औसत दूरी 384,400 किलोमीटर होती है। वहीं कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसा बिल्कुल जरूरी नहीं है कि पूर्णिमा एक सुपरमून ही हो, क्योंकि पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा अंडाकार कक्षा में घूमता है। चंद्रमा हमे पूरा तब भी दिखाई दे सकता है, जब वो हमारे ग्रह यानी पृथ्वी से ज्यादा दूरी पर हो। लेकिन इस बार ऐसा माना जा रहा है कि 8 अप्रैल को दिखाई देने वाला सुपरमून इस साल का सबसे बड़ा और सबसे चमकीला सुपरमून होगा।
PINK SUPERMOON
PINK SUPERMOON

 क्यों दिखता है चाँद बड़ा ?

        मालूम हो कि पृथ्वी की कक्षा में घूमते हुए चंद्रमा जब धरती के सबसे नजदीक आ जाता है तो उस स्थिति को 'पेरीजी' और कक्षा में जब सबसे दूर होता है तो उस स्थिति को 'अपोजी' कहते हैं8 अप्रैल  2020 को चांद 'पेरीजी' होगा और इस कारण वो बड़ा दिखाई देगा

MOON PERIGEE AND APOGEE
MOON PERIGEE AND APOGEE
दिए गए हैं ये नाम-

        इस साल जनवरी में दिखाई दिए सुपरमून को Wolf Moon कहा गया था तो वहीं फरवरी में इसे Snow Moon और मार्च में दिखे सुपरमून को Worm Moon नाम दिया गया था और अब अप्रैल में दिखाई देने वाले इस सुपरमून को पिंक मून नाम दिया गया है। मई में दिखाई देने वाले सुपरमून को Flower Moon, जून में दिखने वाले सुपरमून को Strawberry Moon और जुलाई में दिखाई देने वाले सुपरमू को Buck Moon नाम दिया गया है।

आगामी सुपेरमून कब दिखाई देगा                  

                   आने वाले वर्षों में हमें ये प्राकृतिक घटना निम्नलिखित तिथियों को देखने को मिलेंगे -

2020
Monday,         9 March
2020
Wednesday,   8 April
2021
Tuesday,        27 April
2021
Wednesday,   26 May
2022
Tuesday,        14 June
2022
Thursday,       14 July

क्यों कहा गया PINKMOON

        आपको बता दें इसको पिंक मून का मतलब ये बिल्कुल नहीं कि इस दिन चंद्रमा गुलाबी रंग का दिखाई देगाबल्कि ये नाम एक गुलाबी फूल (Phlox Subulata) से पड़ा है। जो वसंत के मौसम में उत्तर अमेरिका के पूर्व में खिलता है।
Phlox_subulata_Pink
क्या भारत में SUPERMOON का दीदार होगा ?
         भारतीय समयानुसार 8 अप्रैल को सुपरमून सुबह 8.05 पर दिखाई देगा, ऐसे में भारत में लोगों को ये घटना आसमान में दिखाई नहीं देगी, क्योंकि यहां दिन का उजाला होगा। इसलिए ऑनलाइन वेबसाइटों पर जाकर आप सुपरमून को लाइव देख सकते हैं |

      दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया दें एवं दोस्तों में शेयर करें | जय हिन्द जय भारत 

04 अप्रैल 2020

Free me pan Card kaise banaye 2020 | फ्री में पैन कार्ड कैसे बनायें सिर्फ 10 मीनट में

आधार कार्ड से पैन कार्ड कैसे बनायें सिर्फ 10 मीनट में वो भी बिलकुल फ्री तो आइये जानते हैं :-

जैसा कि हम सब को पता है कि आजकल बैंकों में 50000/- रुपये से ज्यादा के लेन-देन के लिए पैन कार्ड [परमानेंट अकाउंट नंबर] का होना कितना जरुरी होता है| आधार कार्ड से पैन कार्ड बनाने के लिए आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक होना जरुरी है| अगर आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक है तो आप आगे दिए गए स्टेप से अपना पैन कार्ड घर बैठे सिर्फ 10 मिनट में बना सकते हैं तो चलिए जानते है कैसे -

STEP 1 - सबसे पहले आपको इनकम टैक्स कि वेबसाईट पर जाना होगा 
                 https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/

जहाँ पर आपको कुछ ऐसा पेज ओपन नजर आएगा
FREE-PAN-CARD
जिसके लेफ्ट साइड के QUICK LINKS के नीचे पहले आप्शन [INSTANT  PAN  THROUGH AADHAAR ] पर क्लिक करें


STEP 2 – INSTANT PAN THROUGH AADHAR पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जो कुछ इस प्रकार का होगा इसमें आपको GET NEW PAN के आप्शन पर क्लिक करना होगा 

STEP 3  इस पेज के पहले बॉक्स में आपको जिसका भी पैन कार्ड बनाना है उसका आधार नंबर डालें,दिए गए CAPTCHA CODE डालें उसके बाद I CONFIRM THAT पर क्लिक कर GENERATE AADHAR OTP पर क्लिक करें| इसके बाद एक 6 अंक का OTP आपके आधार लिंक वाले मोबाइल पर आएगा |

STEP 4 – मोबाइल में आये OTP को डाल कर चेक बॉक्स में क्लिक कर VALIDATE AADHAR OTP AND CONTINUE पे क्लिक करें |
STEP 5जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आप के सामने कुछ इस तरह कि जानकारी प्रदर्शित होगी जिसमे आपको अपनी जानकारी का मिलान कर नीचे I ACCEPT THAT के बॉक्स को चेक  मार्क कर SUBMIT PAN REQUEST BUTTON पर क्लिक करें |


STEP 6–यहाँ पर आपको ACKNOWLEDGEMENT NUMBER [स्वीकृत नंबर ] मिलेगा चाहे तो आप इसे नोट कर ले या इसका स्क्रीन शार्ट ले लें | इसके CHECK STATUS BUTTON पर क्लिक करें | जिससे आप अपने पैन कार्ड का स्टेटस जान सकते है 10 मीनट के अन्दर आपका पैन कार्ड बन कर आ जाता है



STEP 7अगर आप यहाँ से STATUS CHECK नहीं कर पा रहे हैं तो आपको HOME BUTTON पर क्लिक कर https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/ आप वापस इस वेबसाइट पर पहुँच जायेंगे जहाँ पर आप INSTANT PAN  THROUGH AADHAR पर क्लिक करें |


STEP 8इस पर क्लिक करते ही ये नया विंडो ओपन होगा जिसमे CHECK STATUS /DOWNLOAD PAN पर क्लिक कर आप पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते 


STEP यहाँ पर सबसे पहले आप अपना आधार नंबर डालें उसके बाद नीचे  BOX में दिए CAPTCHA CODE को ENTER CAPTCHA BOX डाल कर SUBMIT करें 





STEP 10 जैसे ही आप SUBMIT BUTTON क्लिक करेंगे सम्बंधित मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसको PLEASE ENTER THE OTP BOX में डाल कर SUBMIT करें | 









STEP 11 SUBMIT BUTTON पर क्लिक करते ही DOOWNLOAD PAN का OPTION आयेगा उस पर क्लिक करते ही एक PAASWORD PROTECT PDF FILE DOWNLOAD होगी| जिसका PAASWORD आधार कार्ड में दिया गया DATE OF BIRTH होगा जैसे अगर आपका DATE OF BIRTH 13/08/1995 है तो आपका  PAASWORD 13081995 होगा | 



STEP 12   जैसे ही आप PDF FILE को OPEN कर  उसमें PAASWORD डालेंगे तो कुछ इस तरह से आप को पैन कार्ड बन कर तैयार नजर आएगा जिसे आप प्रिंटआउट  निकाल कर बैंक के कार्यों में उपयोग में ला सकते हैं | 

Annual report of work done for environmental protection in the school

  विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट -  अपने विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले क...