17 जून 2020

SIMPLE TRICK TO REMEMBER CONSTITUTION OF INDIA


SIMPLE TRICK TO REMEMBER CONSTITUTION OF INDIA


https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
CONSTITUTION OF INDIA
हमारे संविधान में मूल रूप से 395 अनुच्छेद , 22 खंड और 8 अनुसूचियाँ थीं। 103 संशोधनों के बाद, भारतीय संविधान में अब 448 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियां हैं। इन्हें निम्नानुसार ट्रिक द्वारा याद किया जा सकता है:-

TRICK - ''U Can Fly Directly From US to UP to Meet Child of Shyam and Reeta; Fruits Taste SweeT To Eat So Only Eat Maggie As Tasty Snack'' 

The above Trick is explained below:-


TRICK
PART OF CONSTITUTION
PROVISIONS IN EACH PART
U
Part I 
Union and its Territory
Can
Part II
Citizenship
Fly
Part III
Fundamental Rights
Directly
Part IV
Directive Principles of State Policy
From
Part IV-A
Fundamental Duties (added by 42nd CAA, 1976)
U
Part V
Union Government
S   
Part VI 
State Government
Part VII- which deals with Part-B states was deleted by the 7th Constitutional Amendment Act,1956.
Part VIII 
Union Territories
P
Part IX 
Panchayats
Meet
Part IX-A 
Municipalities (added by 74th CAA, 1992)
Child
Part IX-B
Co-operative Societies (added by 97th CAA, 2011)
Shyam
Part X 
Scheduled and Tribal Areas
Reeta 
Part XI
Relations between Union and States
Fruit
Part XII
Finance, Property, Contracts and Suits
Taste
Part XIII
Trade, Commerce and Intercourse within the Territory of India
Sweet
Part XIV 
Services under the Union and State
To
Part XIV-A
Tribunals (added by 42nd CAA, 1976)
Eat 
Part XV
Elections
So  
Part XVI 
Special provisions relating to Certain Classes
Only  
Part XVII 
Official Language
Eat
Part XVII 
Emergency provisions
Maggie
Part XIX
Miscellaneous
As
Part XX
Amendment of the Constitution
Tasty 
Part XXI   
Temporary, Transitional and Special Provisions
Snack
Part XXII 
Short title, Commencement, Authoritative Texts in Hindi and Repeals
यह भारतीय संविधान के हिस्सों को याद करने की ट्रिक थी। अब, हम संविधान के 12 अनुसूचियों को याद करने के लिए ट्रिक देखेंगे जो  निम्नानुसार: -


TRICK- ''TEARS OF OLD PM''

TRICK
EXPLANATION
T
Union Territories and States (names and extent)
E
Emoluments (President, Governors, Speaker and Dt. Speaker of Lok Sabha, Chairman and Dt. Chairman of Rajya Sabha, Speaker and Dt. Speaker of Legislative Assemblies, Chairman and Dt. Chairman of Legislative Councils, Judges of Supreme Court and High Court, CAG)
A
Affirmations and Oaths
R
Rajya Sabha (allocation of seats to States and UTs)
S
Scheduled Areas and Scheduled tribes(provisions for administration and control)
O
Other Scheduled Areas (Assam, Meghalaya, Tripura and Mizoram)
F
Federal Structure ( Union, State and Concurrent Lists)
O
Official Languages recognized by Indian Constitution (originally, it had 14 languages but presently have 22 languagesSindhi added by 21st CAA, 1967; Konkani, Manipuri and Nepali added by 71st CAA, 1992; Bodo, Dongri, Maithali and Santhali added by 92nd CAA, 2003; Oriya was renamed as ‘Odia‘ by the 96th CAA, 2011)
L
Land Reforms
D
Anti-Defection Law
P
Panchayats
M
Municipalities

15 जून 2020

HOW TO LINK AADHAAR CARD TO PAN CARD ONLINE IN HINDI

HOW TO LINK AADHAAR CARD TO PAN CARD ONLINE IN HINDI

Estimated reading time: 1 minute, 54 seconds

दोस्तों हम सभी पैन कार्ड की उपयोगिता से भली-भांति परिचित है और हमें ये भी पता है कि पैन को आधार से लिंक करना कितना जरुरी है अगर आपके पास पैन कार्ड है और आपने उसे अभी तक अपने आधार से लिंक नहीं किया है तो जल्दी करें क्योंकि पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2020 थी जिसे सरकार ने कोरोनावायरस COVID 19  की वजह से पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2020 से बढाकर 30 जून 2020 कर दिया है | अगर आपने निश्चित तिथि तक लिकं नहीं कराया तो आपका पैन कार्ड इन्वेलिड किया जा सकता है| इसलिए आज मैं आपको आसान स्टेप में पैन कार्ड को आधार कार्ड से घर बैठे ऑनलाइन लिंक करने का तरीका बताऊंगा|



सबसे पहले आप अपना BROWSER ओपन करें

इसके बाद इस लिंक https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/ को टाइप करें
|

वेबसाईट के ओपन होते ही आपके विंडो पर एक पोस्टर ओपन हो जायेगा जिसे नीचे चित्र में दिए गए CUT MARK पर क्लिक कर हटाना होगा |
https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/


इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको लेफ्ट साइड में नीचे LINK AADHAAR का आप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें |

https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/



आपसे इस पेज पर पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड का नंबर डालना है (नाम आपके आधार कार्ड के अनुसार डालना होगा) और नीचे I AGREE TO VALIDATE MY AADHAAR DETAILS WITH UIDAI वाले चेक बॉक्स को चेक कर दें (टिक कर दें)

https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/


ऊपर की सभी जानकारी भरने के बाद केप्चा कोड को डालें और नीचे दिए गए लिंक आधार के आप्शन पर क्लिक कर दें |

इस तरह आप इन स्टेप्स को फोलो कर आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से आसानी से लिंक कर सकते हैं |

कैसे चेक करें कि पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो गया है

आप इसे भी कुछ आसान स्टेप्स से पता कर सकते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हुआ है या नहीं 

इसके लिए भी आपको इसी वेबसाइट 


https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/ को ओपन करना होगा | जिस प्रकार ऊपर में आपने CUT MARK पर क्लिक कर पोस्टर को बंद किया था वैसे ही यहाँ पर भी करना होगा | 

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको लेफ्ट साइड में नीचे LINK AADHAAR का आप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें |

इसके बाद जो पेज ओपन होगा उसमें ऊपर कि ओर ही CLICK HERE लिखा नजर आएगा उस पर क्लिक करें |
https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
इसके बाद अपना पैन नंबर और आधार नंबर डाल कर VIEW LINK AADHAAR STATUS पर क्लिक करने से आपको आपके पैन-आधार लिंक के सफल और असफल होने की जानकारी मिल जायेगी|
https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/

दोस्तों आशा करता हूँ कि जानकारी समझ आ गई होगी फिर अगर कोई प्रोब्लम हो तो कमेन्ट कर बताएं |

11 जून 2020

CORONAVIRUS FAMILY

CORONAVIRUS FAMILY

Estimated reading time: 4 minutes, 45 seconds

https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
CORONA VIRUS
कोरोना वायरस का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है। इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान शहर में शुरू हुआ था। कोरोना वायरस, विषाणुओं के एक बहुत बड़े परिवार कता हिस्सा है लेकिन इनमें से सिर्फ 6 विषाणु ही ऐसे हैं जो इंसानों को संक्रमित कर सकते हैं। नोवेल कोरोना वायरस यानी ये नया वायरस पहली बार सामने आया है जो इंसान को संक्रमित कर रहा है। 


करोना शब्द की उत्पत्ति


कोरोनावायरस का लेटिन भाषा के 'कोरोना' से लिया गया है। कोरोना का लैटिन में मतलब क्राउन या ताज होता है। इस वायरस के कणों के इर्द-गिर्द उभरे हुए कांटे जैसे ढाँचों से इलेक्ट्रान सूक्षमदर्शी में मुकुट जैसा आकार दिखता है, जिस पर इसका नाम रखा गया था। सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा सूर्य को ढक लेता है तो चन्द्रमा के चारों ओर किरण निकलती प्रतीत होती है उसको भी कोरोना कहते हैं |  



अधिकारिक नामकरण कब किया गया ?


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 11 फ़रवरी 2020 को कहा कि घातक कोरोना वायरस का आधिकारिक नाम कोविड-19’ होगा । इस विषाणु की पहचान पहली बार 31 दिसंबर 2019 को चीन में हुई थी। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एधानोम गेब्रेयेसुस ने जिनेवा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब हमारे पास बीमारी के लिए नाम है और यह कोविड-19’ है।’’उन्होंने नाम की व्याख्या करते हुए कहा कि ‘‘को’’ का मतलब ‘‘कोरोना’’, ‘‘वि’’ का मतलब ‘‘वायरस’’ और ‘‘डी’’ का मतलब ‘‘डिसीज’’ (बीमारी) है। और ये बीमारी जिस वायरस से होता है उसका नाम severe acute respiratory syndrome कोरोना वायरस-2 (SARS-CoV-2) है |


कोरोना वायरस को महामारी कब और किसने घोषित किया गया ?


'विश्व स्वास्थ्य संगठन'(World Health Organization) ने कोरोना वायरस (coronavirus)या कोविड-19 (COVID-19) को 11 मार्च 2020 को कोरोनावायरस या कोविड-19 को सर्वव्यापी महामारी (pandemic) घोषित कर दिया था |

कोरोना वायरस परिवार :-


1. एचसीओवी-229- 

मानव कोरोना वायरस 229-ई (एचसीओवी-229-ई) कोरोना वायरस की एक प्रजाति है जो मनुष्यों और चमगादड़ों को संक्रमित करती है। यह संक्रामक वायरस एक सिंगल-स्ट्रांडेड आरएनए वायरस है जो एपीएन रिसेप्टर के जरिये अपने मनुष्यों की कोशिकाओं में प्रवेश करता है। एचसीओवी-229-ई छोटी-छोटी उल्टी और श्वसन के माध्यम से प्रसारित होता है। इसके लक्षणों में सर्दी-जुकाम से लेकर तेज बुखार जैसे कि निमोनिया और ब्रोन्कोलाइटिस शामिल हैं।  

2. एचसीओवी-एनएल-63 

एचसीओवी-एनएल-63 अल्फा कोरोना वायरस की है। इसकी पहचान 2004 के अंत में नीदरलैंड के ब्रोंकोलाइटिस वाले सात महीने के बच्चे में की गई थी। बाद में दुनिया में कई बीमारियों के साथ इसका जुड़ाव सामने आया है। इन बीमारियों में श्वांस नलिका के संक्रमण, क्रुप और ब्रोन्कोलाइटिस शामिल हैं। वायरस मुख्य रूप से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और तीव्र श्वसन संबंधी बीमारी के रोगियों में पाया जाता है। एम्स्टर्डम में एक अध्ययन के अनुसार, लगभग 4.7% आम श्वसन रोगों में एचसीओवी-एनएल-63 की उपस्थिति है।  

3. एचसीओवी-ओसी-43 

एचसीओवी-229-ई के साथ-साथ, एचसीओवी-ओसी-43 भी एक सामान्य सर्दी का कारक वायरस है। यह वायरस शिशुओं में निमोनिया सहित, श्वसन नलिका संक्रमण पनपाता है। बुजुर्ग और कमजोर इम्यून क्षमता वाले व्यक्तियों जैसे कि कीमोथेरेपी से गुजरने वाले और एचआईवी-एड्स से पीड़ित लोग भी इसके ज्यादा शिकार होते हैं। सर्दी के मौसम में जब हमें जुखाम होता हे तो यह इसी वायरस की बदौलत है। 


4. एचसीओवी-एचकेयू-1


एचसीओवी-एचकेयू-1 को पहली बार जनवरी, 2005 में हांगकांग के एक 71 वर्षीय व्यक्ति में पहचाना गया था, जो कि तीव्र श्वसन समस्या से जूझ रहा था। उसमें रेडियोलॉजिकल रूप से द्विपक्षीय निमोनिया की पुष्टि की गई थी। उस दौरान यह आदमी चीन के शेनझेन से लौटा था।

5. सार्स 

कोरोना वायरस के परिवार का एक पूर्वज वायरस सार्स (सीवियर एक्यूट रिस्पिरेटरी सिंड्रोम) सबसे पहले 2003 में चीन में पाया गया था। यह चमगादड़ों से इंसानों में आया था। इसकी वजह से 2003 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोग मारे गए थे। जांच में पता चला कि यह वायरस चमगादड़ों से इंसानों में आया था।

6. मर्स 

मध्य-पूर्व देशों में मर्स-सीओवी (मिडिल ईस्ट रिस्पिरेटरी सिंड्रोम वायरस) को 2012 में सऊदी अरब में खोजा गया था। यह वायरस कोरोना वायरस परिवार का पूर्वज है। मर्स-सीओवी की वजह से अब तक मध्य-पूर्व के देशों में 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह वायरस ऊंटों के जरिये इंसानों में आया था।

7. नोवल कोरोना वायरस

नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) का पहला मामला दिसंबर 2019 में चीन के वुहान में सामने आया था। इसके लक्षणों में बुखार, सर्दी-जुखाम, खांसी, सांस लेने में तकलीफ होती है। ये लक्षण सार्स और मेर्स से काफी मिलते-जुलते हैं। कोविड-19 की अनुवांशिक संरचना 80 फीसदी तक चमगादड़ों में पाए जाने वाले सार्स वायरस जैसी मिली। 

एक-एक कर पहचाने गए कोरोना वायरस

1960 : हैम्रे और प्रॉकनाउ का रिसर्च पेपर एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी एंड मेडिसिन में 1966 में छपा था, जिसमें सबसे पहले कोरोना वायरसों में शामिल 229ई का उल्लेख था |

1967 : वायरोलॉजी पत्र में छपे एक शोध में कहा गया कि पहला मानवीय कोरोना वायरस 1965 में खोजा गया और टायरेल व बायनो के पेपर में इसे बी814 नाम दिया गया |

2003 : चीन में सार्स की शुरूआत हुई | यह वायरस किस जानवर से फैला, यह अब तक पता नहीं है लेकिन माना जाता है कि चमगादड़ से बिल्लियों के ज़रिये यह मनुष्यों तक आया |

2004 : नीदरलैंड्स में पहली बार सांस संबंधी रोग पैदा करने वाले वायरस को पहचाना गया | तब मनुष्यों में कोरोन वायरसों के संक्रमण को लेकर रिसर्च में तेज़ी आई और एनएल63 और एचकेयू1 की खोज 2004 में हांगकांग में हुई |

2012 : सउदी अरब में ऊंटों के ज़रिये मनुष्यों में मर्स महामारी के रूप में कोरोना वायरस सामने आया |

2019 : चीन के वुहान शहर में सार्स-कोव-2 यानी कोविड 19 की शुरूआत हुई | यह भी किस जानवर से फैला है, अब तक पुष्ट नहीं है लेकिन फिर थ्योरीज़ चमगादड़ को ही सोर्स मान रही हैं |

10 जून 2020

TIK TOK VIDEO DOWNLOAD WITHOUT WATERMARK

TIK TOK VIDEO DOWNLOAD WITHOUT WATERMARK


Estimated reading time: 3 minutes, 9 seconds



दोस्तों आज हर कोई TIK TOK ऐप से परिचित है जहाँ पर लाखों शोर्ट विडियो अपलोड,डाउनलोड, और शेयर किये जाते हैं यह आज की तारीख में शोर्ट विडियो एप्स की लिस्ट में टॉप पर है आज बहुत सारे लोग इस ऐप को इस्तेमाल करके अपने हुनर को दुनिया के सामने ला रहें है और अपने फैन फोलोविंग में इजाफा भी कर रहे है साथ ही साथ नाम और पैसा दोनों कमा रहे हैं | कई बार हमें जब कोई विडियो पसंद आ जाता है तो हम उसे अपने मोबाइल की गैलेरी में सेव करना चाहते है लेकिन इस ऐप में सेव विडियो का आप्शन तो होता है लेकिन बिना वॉटरमार्क के विडियो डाउनलोड करने की सुविधा इसमें मौजूद नहीं है मतलब जब हम किसी विडियो को सेव विडियो करते हैं तो उसमे विडियो बनाने वाले की ID भी शो होने लगती है जिससे विडियो डाउनलोड करने का सारा मजा बेकार हो जाता है | बिना वॉटरमार्क के विडियो डाउनलोड नहीं होने की वजह से हमारी समझ में नहीं आता की हम विडियो को कैसे डाउनलोड करें | चलिए आज मैं आप कि इस उलझन को सुलझा देता हूँ जिससे आप TIK TOK की कोई भी विडियो डाउनलोड कर पाएंगे वो भी बिना किसी वॉटरमार्क के वो भी बिलकुल फ्री इसके लिये मैं आप को दो तरीके बताऊंगा-

 ऑनलाइन तरीका

 2  थर्ड पार्टी ऐप के जरिये


आइये सबसे पहले हम ऑनलाइन तरीके को देखते है-



सबसे पहले आप अपने स्मार्ट फोन में TIK TOK ऐप को ओपन कर लें 


इसके बाद आप को जिस भी विडियो को बिना वॉटरमार्क के डाउनलोड करना है उसे सर्च कर लें 


स्क्रीन के नीचे दायें तरफ विडियो में दिए शेयर बटन पर क्लिक करें | 

शेयर बटन पर क्लिक करने के बाद आपको कई सारे आप्शन नजर आयेंगे जिनमें से आप कॉपी लिंक [COPY LINK] पर क्लिक करें | 

कॉपी लिंक बटन पर क्लिक करने से लिंक कॉपी हो जायेगा | 

अब आप अपने स्मार्टफोन के किसी भी ब्राउज़र को ओपन कर लें और Tiktokshort.com/download लिख कर सर्च करें और वहीँ पर सर्च filed में उस लिंक को paste कर दें | 
https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
TIK TOK


ऐसा करने पर विडियो के नीचे की ओर दो तरह के डाउनलोड बटन उभर का आता है 1 download without water mark 2 download original 

आप पहले आप्शन download without water mark पर क्लिक कर विडियो को बिना किसी वॉटरमार्क के डाउनलोड कर सकते हैं |



अब हम दूसरा तरीका थर्ड पार्टी ऐप के जरिये के डाउनलोड करना सीखेंगे-


सबसे पहले आप को प्ले स्टोर से एक ऐप डाउनलोड करना होगा | 


इसके लिए आप अपना प्ले स्टोर ओपन करें और video downloader for tik tok ऐप डाउनलोड कर लें

सके बाद आप अपने स्मार्ट फोन में TIK TOK ऐप को ओपन कर लें

इसके बाद आप को जिस भी विडियो को बिना वॉटरमार्क के डाउनलोड करना है उसे सर्च कर लें

स्क्रीन के नीचे दायें तरफ विडियो में दिए शेयर बटन पर क्लिक करें |

शेयर बटन पर क्लिक करने के बाद आपको कई सारे आप्शन नजर आयेंगे जिनमें से आप कॉपी लिंक [COPY LINK] पर क्लिक करें |

कॉपी लिंक बटन पर क्लिक करने से लिंक कॉपी हो जायेगा |

अब आपको इस video downloader app को ओपन करना होगा पहली बार ऐप ओपन करें पर ऐप आप से कुछ परमीसन मांगेगा जिसे आप को allow कर देना है फिर आपको ऐप के होमपेज पर paste link and download पर क्लिक करने के बाद खाली बॉक्स दिखाई देगा जिसमे आपको लिंक पेस्ट करना होगा इसके बाद डाउनलोड के बटन पर क्लिक कर दें जिसके बाद कुछ सेकेण्ड में आप का विडियो बिना वॉटरमार्क के आपके गैलरी में सेव हो जायेगा |

तो दोस्तों अब आप जान गए होंगे कि tik tok से विडियो बिना वॉटरमार्क के कैसे डाउनलोड करते हैं | जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के बीच शेयर करें | धन्यवाद |

06 जून 2020

KAIFI AZMI

क़ैफ़ी आज़मी


Estimated reading time: 1 minute, 8 seconds




https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/

पराधीन भारत में पैदा होने, स्वतंत्र भारत में बूढ़े होने की सच्चाई से रूबरू होने और समाजवादी भारत में मरने का ख्वाब देखने वाले क़ैफ़ी आज़मी का जन्म उत्तरप्रदेश के जिला आजमगढ़ के गाँव मिजवान में 1918ई० में हुआ | क़ैफ़ी आज़मी का असली नाम अख्तर हुसैन रिजवी था। आपके ‘झनकार’, ‘आवारा सज्दे’ आदि संग्रह प्रकाशित हुए | क़ैफ़ी ने कई फिल्मों में प्रसिद्ध गीत लिखे- ‘हकीक़त’, ‘हीर राँझा’, ‘गर्म हवा’, ‘अनीता’, हिंदुस्तान की कसम’, शोला और शबनम’, अनुपमा आदि | इनकी पहली फिल्म बुजदिल थी जिसमें उन्होंने गीत लिखे | हीर-रांझा क़ैफ़ी  आज़मी के अद्वितीय लेखन का प्रसिद्ध उदहारण है | हीर-रांझा और गर्म हवा की पटकथा भी उन्होंने ही लिखी थी | ‘नया अदब’ का संपादन किया और इप्टा के संस्थापकों में रहे | 10 मई सन 2002 में आपका इन्तेकाल हो गया |


लाई फिर इक लग़्ज़िश-ए-मस्ताना


लाई फिर इक लग़्ज़िश-ए-मस्ताना1 तेरे शहर में

फिर बनेंगी मस्जिदें मय-ख़ाना तेरे शहर में


आज फिर टूटेंगी तेरे घर की नाज़ुक खिड़कियाँ
आज फिर देखा गया दीवाना तेरे शहर में

जुर्म है तेरी गली से सर झुका कर लौटना
कुफ़्र2 है पथराव से घबराना तेरे शहर में

शाह-नामे3 लिक्खे हैं खंडरात की हर ईंट पर
हर जगह है दफ़्न इक अफ़्साना तेरे शहर में

कुछ कनीज़ें4 जो हरीम-ए-नाज़5 में हैं बारयाब
माँगती हैं जान ओ दिल नज़राना तेरे शहर में

नंगी सड़कों पर भटक कर देख जब मरती है रात
रेंगता है हर तरफ़ वीराना तेरे शहर में

शब्दार्थ:- 

1. मादक लडखडाहट  2. विधर्मिता  3. फिरदौस  की अमर कृति  4. दासियां  5. प्रेमिका का घर  6. जिसे प्रवेश मिल गया हो 

हफीज होशियारपुरी के इस ग़ज़ल को भी पढ़ें -
https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/2020/03/aisi-bhi-kya-jaldi-pyare-hafij-hoshiyarpuri.html

03 जून 2020

LUNAR ECLIPSE 2020

LUNAR ECLIPSE 2020

चंद्रग्रहण 2020 

Estimated reading time: 3 minutes, 1 second.

https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
LUNAR ECLIPSE 
यह वर्ष 2020 खगोलीय घटनाओं में रूचि रखने वालों के लिए बेहद ख़ास है क्योंकि इस वर्ष हमें कई चंद्रग्रहण और सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा | वर्ष 2020 में चार चंद्र ग्रहण हैं- एक जनवरी में हुआ था और बाकी जून, जुलाई और नवंबर में लगने वाले हैं. 5 जून को होने वाला चंद्रग्रहण उपच्छाया होगा. इसका अर्थ है कि चांद, पृथ्वी की हल्की छाया से होकर गुजरेगा वर्ष 2020 में पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को लगा था| और अब दुसरा चंद्रग्रहण 5 जून को लगने जा रहा है जो कि उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा | जिसकी शुरुआत 5 जून की रात 11:16 बजे से प्रारंभ होकर 6 जून 2:32 मीनट तक रहेगा | ग्रहण रात 12:54 बजे अपने अधितम प्रभाव में होगा | जून में ही 21 तारीख को सूर्य ग्रहण भी लगेगा खास बात ये है कि ये दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई देगा यह ग्रहण भारत सहित एशिया, अफ्रीका, यूरोप और आस्ट्रेलिया के लोग देख पाएंगे |


चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) किसे कहते हैं ?

जिस तरह से सूर्य का अपना प्रकाश होता है उस तरह से चंद्रमा का अपना प्रकाश नहीं होता है वो सूर्य के परावर्तित प्रकाश से चमकता है मतलब जब भी हम चंद्रमा को देखते है और उसका जितना भाग हमें चमकता हुआ नजर आता है उतने भाग पर सूर्य का प्रकाश पड़ रहा होता है| इसी प्रक्रिया में जब पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाती है तो चन्द्रमा पर पड़ने वाला सूर्य का प्रकाश पृथ्वी की छाया से ढक जाता है इसी खगोलीय घटना को चन्द्रग्रहण कहा जाता है | दुसरे शब्दों में कहें तो जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में संरेखित होते हैं तो हम पृथ्वी की स्थिति के आधार पर सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण देखते हैं | चंद्र ग्रहण उस वक्त लगता है जब पूरा चांद निकला हुआ हो और पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाए | इस तरह सूर्य की किरणों को सीधे चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती हैं | यह तभी होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा दोनों के बीच आ जाए |

चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं-
(1) पूर्ण   (2)आंशिक (3) उपच्छाया

चंद्रग्रहण को कैसे देखें ?


चंद्रग्रहण को कैसे देख सकेंगे चंद्रग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष साधन की आवश्यकता नही होती है आप इसे नंगी आखों से भी देख सकते है | लेकिन यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण है इसलिए अगर आप टेलिस्कोप की सहायत से अगर इस ग्रहण को देखेंगे तो ये और भी शानदार नजर आएगा | उपच्छाया चंद्रग्रहण कोई केवल टेलिस्कोप से ही देखा जा सकता है क्योंकि उपच्छाया चंद्रग्रहण में चंद्रमा कि धुंधली सी परत नजर आती है | इस घटना में चंद्रमा के आकार में कोई फर्क नजर नहीं आता है |


सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse)

सूर्यग्रहण भी एक खगोलीय घटना है | चांद के पृथ्वी और सूर्य के बीच आने के कारण सूर्यग्रहण होता है | इस दौरान चांद की छाया धरती पर पड़ती है और जिस जगह पर यह छाया पड़ती है वहां आंशिक रूप से अंधेरा हो जाता है | इसी घटना को सूर्यग्रहण कहा जाता है ऐसे में सूर्य को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए |

चंद्र ग्रहण की तरह सूर्य ग्रहण भी तीन तरह के होते हैं-
(1) पूर्ण   (2)आंशिक (3) उपच्छाया


जून में ही लगेगा वर्ष का पहला सूर्यग्रहण 

जून में साल का तीसरा ग्रहण और साल का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा | 21 जून को सूर्य ग्रहण सुबह 9बजकर15 मीनट पर शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 4 मीनट पर खत्म होगा | इस दौरान फुल एक्लिप्स 10बजकर17मीनट पर शुरू होगा और 2बजकर2 मीनट पर खत्म होगा |

Annual report of work done for environmental protection in the school

  विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट -  अपने विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले क...