22 अप्रैल 2021

how to Register for corona Vaccination on co win portal co win portal par registration kaise karen

कोविन पोर्टल पर रजिस्टर कैसे करें?

how to Register for corona Vaccination on co-win portal



भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान जारी है अगर आपने अभी तक कोविड- 19 का टीका नहीं लगवाया है तो जल्द से जल्द लगवालें इसके लिए आपको वैक्सीन केंद्र में टीकाकरण के लिए अपॉइंटमेंट लेना होगा आप ये अपॉइंटमेंट दो तरह से ले सकते हैं- 
 
1. स्वम् वैक्सीन केंद्र में जाकर 
2. कोविन पोर्टल के ज़रिए ऑनलाइन रजिस्टर कर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं |

वैक्सीन पहली डोज़ लेने के बाद दूसरी डोज़ के लिए आपको फिर से अपॉइंटमेंट लेना होगा |

कोविन पोर्टल की मदद से आप उसी वैक्सीन सेंटर के लिए फिर से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं, जहां आपने वैक्सीन (कोवैक्सीन या कोविशील्ड) की पहली डोज़ ली थी |

अगर आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट नहीं ले सकते हैं तो भी आपके पास एक विकल्प है | वैक्सीन केंद्रों पर हर रोज़ सीमित संख्या में ऑन-स्पॉट रेजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा होती है | मतलब आप सीधे जाकर भी वहां रजिस्टर करा सकते हैं | 

हालांकि इंतज़ार और लाइन से बचने के लिए कोविन पोर्टल के ज़रिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की सलाह दी जाती है | 

अगर आपको ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन में कोई दिक़्क़त आए तो आप राष्ट्रीय हेल्पलाइन '1075' पर फ़ोन करके कोविड-19 टीकाकरण और कोविन सॉफ्टवेयर से जुड़ी कोई भी बात पूछ सकते हैं |

कोविन पोर्टल पर रजिस्टर कैसे करें ? 

how to Register for corona Vaccination on co win portal co win portal par registration kaise karen



सबसे पहले अपने ब्रावज़र में जाकर www.cowin.gov.in की सरकारी वेबसाइट पर जाएं |इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें –

अपना मोबाइल नंबर डालें | फिल 'गेट ओटीपी' बटन पर क्लिक करें |

ओटीपी डालें और 'वेरिफाई' पर क्लिक करें |

ओटीपी लेने के बाद, "रेजिस्टर फॉर वैक्सिनेशन" का पन्ना खुलेगा, जहां नागरिकों को अपनी बुनियादी जानकारी डालनी होगी |

इसे भी पढ़ें- jana gana mana full lyrics in hindi

रेजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, सिस्टम यूज़र को "अकाउंट डिटेल्स" दिखाएगा |

सब जानकारी डाल देने के बाद, "शिड्यूल अपॉइंटमेंट" पर क्लिक करें और अपॉइंटमेंट बुक कर लें |

बुक 'बटन' पर क्लिक कर देने के बाद, अपॉइंटमेंट कंफर्मेशन पेज दिखेगा |

इसे भी पढ़ें- जानिए कोरोना वायरस के परिवार के बारे में 

एक बार पढ़ ले कि दी गई सारी जानकारी ठीक है क्या, उसके बाद 'कंफर्म' पर क्लिक कर दें | आप कोविन पोर्टल के साथ-साथ आरोग्य सेतु के ज़रिए भी कोविड वैक्सीन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं | ये आपको अपने नज़दीक का वैक्सीन सेंटर ढूंढने में मदद करेगा और आप अपनी सहूलियत के हिसाब से वक़्त भी चुन सकते हैं | नागरिकों के पास वैक्सीन लेने का वक़्त बदलने या कैंसल करने का विकल्प भी होता है |


21 अप्रैल 2021

kab tak bojh sambhala jaye tu bhi rana ka vansaj hai fenk jahan tak bhala jaye kavi wahid ali wahid ki kavita

कब तक बोझ संभाला जाए, द्वंद्व कहां तक पाला जाए






लखनऊ के मशहूर कवि वाहिद अली वाहिद (59 वर्ष) का मंगलवार 20 अप्रैल को निधन हो गया । उन्हें तीन दिन से उन्हें बुखार था। इलाज के लिए उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया लेकिन न तो उन्हें स्ट्रेचर मिला न ही भर्ती किया गया । आखिरकार इलाज के अभाव में वाहिद ने इस फानी दुनिया को अलविदा कह दिया।

kab tak bojh sambhala jaye tu bhi rana ka vansaj hai fek jahan tak bhala jaye kavi wahid ali wahid ki kavita
kavi wahid ali wahid


कवि वाहिद अली वाहिद लखनऊ के निवासी थें । वे मूल रूप से कुशीनगर के रहने वाले थे, वे आवास विकास लखनऊ में कार्यरत थे । उनकी दर्जनभर से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया था । 

आज हम आपके बीच उन्हीं की प्रसिद्द कविता शेयर कर रहे हैं |



कब तक बोझ संभाला जाए

द्वंद्व कहां तक पाला जाए


दूध छीन बच्चों के मुख से

क्यों नागों को पाला जाए


दोनों ओर लिखा हो भारत

सिक्का वही उछाला जाए


तू भी है राणा का वंशज

फेंक जहां तक भाला जाए


इस बिगड़ैल पड़ोसी को तो

फिर शीशे में ढाला जाए


तेरे मेरे दिल पर ताला

राम करें ये ताला जाए


वाहिद के घर दीप जले तो

मंदिर तलक उजाला जाए


कब तक बोझ संभाला जाए

युद्ध कहां तक टाला जाए


तू भी राणा का वंशज है 

फेंक जहां तक भाला जाए

इसे भी पढ़ें- मैं इश्क लिखूं तुझे हो जाये 




Kab tak bojh sambhala jaye

Dwand kahan tak pala jaye



Doodh chhin bachchon ke mukh se

Kyon naagon ko pala jaye



Dono aur likha ho bharat

Sikka wahi uchhala jaye


Tu bhi rana ka vansaj hai

Fenk jahan tak bhala jaye



Is bigdel padosi ko to

Fir sheeshe me dhala jaye



Tere mere dil par tala

Ram kare ye tala jaye



Wahid ke ghar deep jale to

Mandir tak ujaala jaye



Kab tak bojh sambhala jaye

Yuddh kahan tak tala jaye



Tu bhi rana ka vansaj hai 

18 अप्रैल 2021

what is remdesivir injection uses and price manufacturer companies 2021

What is remdesivir injection uses and price 2021 


https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
Remdesivir antiviral drug

कोरोना संक्रमण के इस संकट भरे दौरे में एक दवा जो इस महामारी में बेहद उपयोग साबित हो रही है उसका नाम रेमडेसिविर है इसकी उपयोगिता को भांप कर कुछ लोग इस राष्ट्रीय संकट को अवसर समझ कर इस दवा की जबरदस्त कालाबाजारी करने में लगे हैं | 

जिससे ये दवा बाजार से गायब हो गई है और इसकी मांग जबरदस्त तौर पर बढ़ रही है | मांग बढ़ने से इसकी कीमत कई गुणा बढ़ गई है बढती कीमत को देखते हुए भारत सरकार ने रेमडेसिविर के निर्यात पर रोक दी है | 

देश में इस वक़्त रेमडेसिविर इंजेक्शन के कुल 7 मैन्यूफेक्चरर्स हैं | अब 6 और कंपनियों को इसके उत्पादन की मंजूरी दी गई है | इससे 10 लाख इंजेक्शन हर महीने और बनाये जा सकेंगे| इसके अलावा 30 लाख यूनिट और बनाये जाने की तैयारियां आखिरी दौर में हैं |

रेमडेसिविर ड्रग्स एक एंटी वायरल ड्रग है जिसका इस्तेमाल पहले हेपेटाइटिस सी के इलाज में हुआ, लेकिन असल में ये तब ज्यादा चर्चा में आई, जब 2014 में इबोला अफ्रीकी देशों में महामारी बनकर फैला| उसके इलाज में इसका इस्तेमाल हुआ| ये उसमें असरदार भी दिखी| दरअसल ये एक एंटीवायरल दवा है|

जब कोरोना पहली लहर के तौर पर दुनिया में आया तो उसके प्रकोप के बीच कई देशों में इसका इस्तेमाल हुआ और इसके सकारात्मक नतीजे मिले| 

हालांकि वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन अब भी कोरोना की दवा के तौर पर इसे मान्यता नहीं देता लेकिन कोरोना रोगियों पर जब इस्तेमाल किया गया तो उनके ठीक होने का अनुपात अच्छा खासा रहा|

रेमडेसिविर कैसे काम करती है? 

कोई भी वायरस जब इंसानी शरीर में जाता है तो वह अपने आपको मज़बूत करने के लिए ख़ुद को रेप्लीकेट यानी अपनी दूसरी प्रतियां तैयार करता है| और ये इंसान के शरीर की कोशिकाओं में होता है| लेकिन इस प्रक्रिया में वायरस को एक एंजाइम की ज़रूरत होती है| ये दवा इसी एंजाइम पर हमला करके वायरस के रास्ते में एक तरह का रोड़ा बनती है|


तब पहली बार इसे कारगर माना गया-

दिसंबर 2020 के महीने में ब्रिटेन स्थित कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस से संक्रमित और दुर्लभ इम्युन सिस्टम वाले एक मरीज को रेमडेसिवीर दवा दी| जिसके बाद मरीज के स्वास्थ्य में जबरदस्त सुधार हुआ| वायरस शरीर से खत्म हो गया| इस अध्ययन को नेचर कम्युनिकेशंस ने प्रकाशित किया| फिर तो भारत सहित कई देशों में रेमडेसिवीर का इस्तेमाल होने लगा| वैज्ञानिकों ने कहा कि दवा तब असरदार होती है, जब संक्रमण के शुरुआती स्टेज में इसे मरीज को दिया जाए|

इबोला के अलावा इन बीमारियों पर असरदार

वैसे तो रेमडेसिवीर को इबोला बीमारी के इलाज में पहचान मिली लेकिन इससे मर्स और सार्स जैसे इंफ्युएंजा बीमारियों के इलाज में भी काफी मदद मिली| एक्सपर्ट मानते हैं कि रेमडेसीवीर कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकती है |


क्‍यों बनाई गई थी रेमडेसिविर?

रेमडेसिविर को इबोला के लिए विकसित किया गया था |

रेमडेसिविर एक न्यूक्लियोसाइड राइबोन्यूक्लिक एसिड (RNA) पोलीमरेज़ इनहिबिटर इंजेक्शन है।

इसका निर्माण सबसे पहले वायरल रक्तस्रावी बुखार इबोला के इलाज के लिए किया गया था।

इसे अमेरिकी फार्मास्युटिकल गिलियड साइंसेज द्वारा बनाया गया है। फरवरी में US नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शस डिजीज (NIAID) ने SARS-CoV-2 के खिलाफ जांच के लिए रेमडेसिविर का ट्रायल करने की घोषणा की थी।

देश में कितनी कंपनियां इसे बनाती हैं-


रेमडेसिविर को अमेरिका की कंपनी Gilead Lifesciences ने विकसित किया है। उसने इसे बनाने के लिए भारत में 6 कंपनियों Zydus Cadila, Dr Reddy’s Laboratories, Hetero Drugs, Jubliant Life Sciences, Cipla Ltd और Biocon Group की Syngene के साथ करार किया है। अमेरिका की कंपनी Mylan की भारतीय यूनिट्स में भी इसका उत्पादन होता है। 

अनुमानों के मुताबिक भारतीय कंपनियां हर महीने कुल 40 लाख यूनिट रेमडेसिविर बना सकती हैं। इसका 120 से अधिक देशों को निर्यात भी होता है। फिलहाल भारत सरकार ने इसके निर्यात पर पाबंदी लगा रखी है |

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमत में कटौती- 

एंटी वायरल ड्रग रेमडेसिविर (anti viral drug remdesivir) की देश में कमी हो गई है। इसे देखते हुए सरकार ने रेमडेसिविर का प्रोडक्शन दोगुना करने की इजाजत दे दी है। 

वहीं सरकार के हस्तक्षेप के बाद देश के तमाम रेमडेसिविर मैन्युफैक्चरर्स ने इस इंजेक्शन की कीमत में कटौती (New Rates of Remdesivir) करने का फैसला किया है। प्रति 100 मिलीग्राम के डोज के रेमडेसिविर के इंजेक्शन की कीमत पहले से बहुत घट गई है।

क्या है रेमडेसिविर की नई कीमत ?

कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड ने REMDAC इंजेक्शन का दाम 2800 रुपये से घटाकर 899 रुपये कर दिया है।

सिंजीन इंटरनेशनल लिमिटेड ने RemWin इंजेक्शन का दाम 3950 रुपये से घटाकर 2450 रुपये कर दिया है।

डॉ. रेड्डीज लेबोरेट्रीज लिमिटेड ने REDYX इंजेक्शन का दाम 5400 रुपये से घटाकर 2700 रुपये कर दिया है।

सिपला लिमिटेड ने CIPREMI इंजेक्शन का दाम 4000 रुपये से घटाकर 3000 रुपये कर दिया है।

माइलैन फार्मास्युटिकल्प प्राइवेज लिमिटेड ने DESREM इंजेक्शन का दाम 4800 रुपये से घटाकर 3400 रुपये कर दिया है।

जुबिलेंट जेनेरिक लिमिटेड ने JUBI-R इंजेक्शन का दाम 4700 रुपये से घटाकर 3400 रुपये कर दिया है। 

हेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड ने COVIFOR इंजेक्शन का दाम 5400 रुपये से घटाकर 3490 रुपये कर दिया है।

Annual report of work done for environmental protection in the school

  विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट -  अपने विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले क...