08 मार्च 2021

IPL 2021 match schedule Full fixtures list time table

IPL 2021 schedule Full fixtures list

IPL 2021 match schedule Full fixtures list time table



इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 की शुरुआत चेन्नई में 9 अप्रैल से होने वाली है। इस सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई के एम०ए० चिदंबरम स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से खेला जायेगा|

विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम - अहमदाबाद का नरेन्द्र मोदी स्टेडियम 30 मई, 2021 को प्लेऑफ की मेजबानी के साथ-साथ फाइनल की मेजबानी भी करेगा |

COMPLETE FIXTURES-

DATEMATCHTIMEVENUE
April 9MI vs RCB7:30 pmChennai
April 10CSK vs DC7:30 pmMumbai
April 11SRH vs KKR7:30 pmChennai
April 12RR vs PK7:30 pmMumbai
April 13KKR vs MI7:30 pmChennai
April 14SRH vs RCB7:30 pmChennai
April 15RR vs DC7:30 pmMumbai
April 16PK vs CSK7:30 pmMumbai
April 17MI vs SRH7:30 pmChennai
April 18RCB vs KKR3:30 pmChennai
April 18DC vs PK7:30 pmMumbai
April 19CSK vs RR7:30 pmMumbai
April 20DC vs MI7:30 pmChennai
April 21PK vs SRH3:30 pmChennai
April 21KKR vs CSK7:30 pmMumbai
April 22RCB vs RR7:30 pmMumbai
April 23PK vs MI7:30 pmChennai
April 24RR vs KKR7:30 pmMumbai
April 25CSK vs RCB3:30 pmMumbai
April 25SRH vs DC7:30 pmChennai
April 26PK vs KKR7:30 pmAhmedabad
April 27DC vs RCB7:30 pmAhmedabad
April 28CSK vs SRH7:30 pmDelhi
April 29MI vs RR3:30 pmDelhi
April 29DC vs KKR7:30 pmAhmedabad
April 30PK vs RCB7:30 pmAhmedabad
May 1MI vs CSK7:30 pmDelhi
May 2RR vs SRH3:30 pmDelhi
May 2PK vs DC7:30 pmAhmedabad
May 3KKR vs RCB7:30 pmAhmedabad
May 4SRH vs MI7:30 pmDelhi
May 5RR vs CSK7:30 pmDelhi
May 6RCB vs PK7:30 pmAhmedabad
May 7SRH vs CSK7:30 pmDelhi
May 8KKR vs DC3:30 pmAhmedabad
May 8RR vs MI7:30 pmDelhi
May 9CSK vs PK3:30 pmBengaluru
May 9RCB vs SRH7:30 pmKolkata
May 10MI vs KKR7:30 pmBengaluru
May 11DC vs RR7:30 pmKolkata
May 12CSK vs KKR7:30 pmBengaluru
May 13MI vs PK3:30 pmBengaluru
May 13SRH vs RR7:30 pmKolkata
May 14RCB vs DC7:30 pmKolkata
May 15KKR vs PK7:30 pmBengaluru
May 16RR vs RCB3:30 pmKolkata
May 16CSK vs MI7:30 pmBengaluru
May 17DC vs SRH7:30 pmKolkata
May 18KKR vs RR7:30 pmBengaluru
May 19SRH vs PK7:30 pmBengaluru
May 20RCB vs MI7:30 pmKolkata
May 21KKR vs SRH3:30 pmBengaluru
May 21DC vs CSK7:30 pmKolkata
May 22PK vs RR7:30 pmBengaluru
May 23MI vs DC3:30 pmKolkata
May 23RCB vs CSK7:30 pmKolkata
May 25Qualifier 17:30 pmAhmedabad
May 26Eliminator7:30 pmAhmedabad
May 28Qualifier 27:30 pmAhmedabad
May 30Final7:30 pmAhmedabad

28 फ़रवरी 2021

breast cancer symptoms causes stages and preventntion in hindi

स्तन कैंसर के कारण लक्षण और बचाव


breast cancer symptoms causes stages and preventntion in hindi
स्तन कैंसर के कारण लक्षण और बचाव 


आज कैंसर का पता लगने से लेकर उपचार तक, तकनीक से लेकर जागरूकता तक बहुत तरक्की हो चुकी है, और इसलिए इसे पछाड़ने में हम पहले से कहीं ज्यादा सफल हो रहे हैं | तो अब बात करते हैं स्तन कैंसर की, और कैसे उससे आगे रहा जा सकता है |

भारत में महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे अधिक पाया जाता है

28 में से 1 महिला को स्तन कैंसर होने की संभावना है


स्तन कैंसर क्या हैं?

स्तन कैंसर स्तन कोशिकाओं की अनियंत्रित बढ़ोतरी है। आमतौर पर लोब्यूल्स और दुग्ध नलिकाओं में घुसकर, वे स्वस्थ कोशिकाओं पर आक्रमण करते हैं और शरीर के अन्य भागों में फैल जाते हैं। कुछ मामलों में, स्तन कैंसर स्तन के अन्य ऊतकों को भी प्रभावित कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- फेमिना मिस इंडिया विनर लिस्ट 

स्तन कैंसर के कारण 

महिलाओं में स्तन कैंसर के पहचाने जाने वाले कई कारण हैं।

पारिवारिक इतिहास।

BRCA1, BRCA2 और P53 जैसे जीनों में म्यूटेशन।

लंबे समय तक अंतर्जात एस्ट्रोजेन के संपर्क में रहना।

समय से पहले पहला मासिक धर्म।

देर से रजोनिवृत्ति।

गर्भनिरोधक गोली।

हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी।

जीवनशैली के अन्य जोखिम कारकों में शराब का उपयोग, शारीरिक निष्क्रियता, मोटापा और कम समय के लिए स्तनपान शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें- पिंक टैक्स क्या है ?

स्तन कैंसर के चरण- 

0, IA, IB, IIA, IIB, IIIA, IIIB, IIIC और चरण IV में वर्गीकृत किया गया है। हर एक चरण कैंसर के फैलाव को दर्शाता है, जहां अंतिम चरण मेटास्टेसिस को शरीर के अन्य भागों में दर्शाता है। अंतिम चरण बहुत ख़तरनाक है और इसमें जिंदा रहने की उम्मीद बहुत कम होती है।


स्तन कैंसर के लक्षण - 

महिलाओं को स्तन कैंसर के शुरुआती संकेतों और लक्षणों को जानना बहुत महत्वपूर्ण है ताकि जीवित रहने की दर बढ़ सके और कैंसर से पूरी तरह से बचा जा सके।

लक्षणों पर नजर रखना जरुरी है:- यहाँ दिए हुए लक्षण कैंसर ही हो ये जरुरी नहीं, पर इनके नजर आने पर एक बार डॉक्टर से सलाह जरुर लें |

स्तन पर या बगल में गाँठ

स्तन या बगल में दर्द

मांसपेशी का एक जगह पर मोटा होना

निप्पल से रिसाव

निप्पल का उलट जाना

निप्पल पर चकते या खुजली होना

स्तन के आकार या माप में बदलाव

स्तन में सुजन, या उसका काला या लाल पड़ना

त्वचा का संतरे के छिलके जैसा दिखाना

इसे भी पढ़ें - विज्ञान को नाज़ है इन महिलाओं पर 

स्तन कैंसर से बचाव - 

जांच रखेगी आगे:- स्क्रीनिंग यानि कैंसर की जांच लक्षण नजर आने के पहले कैंसर को पकड़ लेती है और इन तीन तरीकों से की जा सकती है –

खुद की हुई जांच:- अपने स्तन और बगलों की जांच हर महीने माहवारी के एक हफ्ते बाद 20 वर्ष या उससे ज्यादा की महिलाओं के लिए

डॉक्टर या नर्स द्वारा क्लिनिकल जांच:- 20 से 30 वर्ष की उम्र की औरतें हर तीन साल पर कराएँ और 40 की उम्र के बाद हर साल

मैमोग्राफी यानि स्तन का एक्स-रे :- 45 वर्ष की उम्र के बाद डॉक्टर की सलाह पर

डॉक्टर या नर्स द्वारा क्लिनिकल जांच:- 20 से 30 वर्ष की उम्र की औरतें हर तीन साल पर कराएँ और 40 की उम्र के बाद हर साल

इन सभी बातों का ध्यान में रख कर व जीवनशैली में छोटे-छोटे परिवर्तन ला कर हम कैंसर से आगे रह सकते हैं | जब आप जान ही गए हैं तो अपने आसपास के लोगों को बताइए | खुद भी दो कदम आगे रहिये और उनको भी आगे रखिये |

इसे भी पढ़ें- जाने मदर्स डे कैसे मनाएं 



how can Check Gas Subsidy Online

How Can Check Gas Subsidy Online

https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/
Gas Subsidy Check Online



Gas Subsidy Check Online : क्या आपके एलपीजी की सब्सिडी बैंक खाते में पहुंच रही है ? यदि इसका जवाब आप भी नहीं जानते तो आगे की खबर जरूर पढ़ें | वैसे तो गैस सब्सिडी का पैसा बिना किसी परेशानी के बैंक खाते में पहुंच जाता है लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि किसी गलती के कारण यह पैसा अकाउंट में नहीं पहुंचता है | ऐसे में इस ट्रांजेक्शन की जानकारी आपके संज्ञान में भी होनी चाहिए |


ऐसे पता करें गैस सब्सिडी का पैसा अकाउंट में आ रहा है या नहीं |

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर को इंटरनेट से जोड़कर ओपन कर लें |

फिर ब्राउजर पर जाएं जहां आपको www.mylpg.in टाइप कर इसे ओपन करना होगा |

इसके बाद आपको दायीं ओर गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की तस्वीर नजर आएगी |

इसे भी पढ़ें-  परम सिद्धि सुपर कंप्यूटर भारत की शान 

जिस भी कंपनी की आप सर्विस ले रहे हैं उसके गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें |

इसके बाद एक नई विंडो आपको नजर आएगी जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर की होगी |

इतना करने के बाद सबसे ऊपर दायीं तरफ साइनइन और न्यू यूजर का ऑप्शन नजर आएगा जिसपर टैप करें |

यदि आपकी आईडी पहले ही बनी हुई है तो आपको साइनइन करने की जरूरत है |

यदि आपका आईडी नहीं है तो आपको न्यू यूजर पर टैप करने की जरूरत है | वेबसाइट पर लॉगइन कर लें |

इसके बाद जो विंडो ओपन होगी उसमें दायीं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री का विकल्प दिखेगा जिसपर क्लिक कर दें |

इसे भी पढ़ें- what is trp how it is calculated

यहां से आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब |

यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं प्राप्त हुआ है तो आप फीडबैक वाले बटन पर क्लिक कर दें |

यहां से आप सब्सिडी का पैसा नहीं मिलने की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं |

इसके अलावा यदि आपने एलपीजी आईडी को अभी तक अपने अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाएं और अपना काम करवाएं |

सरकार देती है सब्सिडी : जब आप एलपीजी खरीदते हैं तो सरकार की ओर से आपको सब्सिडी दी जाती है | ये सब्सिडी सरकार ग्राहक के खाते में डायरेक्ट भेजने का काम करती है | आपको बता दें कि साल में 12 सिलंडर एक कनेक्शन पर बुक किए जा सकते हैं | पहले सब्सिडी का अमाउंट कुछ ज्यादा होता था लेकिन पिछले कुछ महीनों से ये घटकर मात्र 30 से 35 रुपये ही रह गया है | ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी हो गया है कि क्या यह पैसा आपके अकाउंट में आ रहा है या आप इससे वंचित रह जा रहे हैं |

इसे भी पढ़ें- भारत की सिंचाई परियोजनाएं 

30 जनवरी 2021

preamble of indian constitution in hindi

preamble of Indian constitution in hindi

preamble of indian constitution in hindi



संविधान के उद्देश्यों को प्रकट करने हेतु प्राय: उनसे पहले एक उद्देशिका (Preamble) प्रस्तुत की जाती है। भारतीय संविधान की उद्देशिका आस्ट्रेलियाई संविधान से प्रभावित तथा विश्व में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। उद्देशिका संविधान का सार मानी जाती है उसके लक्ष्य प्रकट करती है; संविधान का दर्शन भी इसके माध्यम से प्रकट होता है |


भारतीय संविधान की प्रस्तावना क्या है?


भारतीय संविधान की प्रस्तावना, जवाहरलाल नेहरू द्वारा बनाये गये पेश किया गये 'उद्येश्य प्रस्ताव 'पर आधारित है | प्रस्तावना को सर्वप्रथम अमेरिकी संविधान में शामिल किया गया था, इसके बाद कई देशों ने इसे अपनाया है | संविधान विशेषज्ञ नानी पालकीवाला ने संविधान की प्रस्तावना को संविधान का परिचय पत्र कहा है|


भारतीय संविधान की प्रस्तावना



हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी ,पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को:

सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय,
विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता,
प्रतिष्ठा और अवसर की समता, प्राप्त कराने के लिए,
तथा उन सब में,
व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली, बन्धुता बढ़ाने के लिए,

दृढ़ संकल्पित होकर अपनी संविधानसभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ईस्वी (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।




प्रस्तावना के चार घटक इस प्रकार हैं: (Four Components of Preamble)


1. यह इस बात की ओर इशारा करता है कि संविधान के अधिकार का स्रोत भारत के लोगों के साथ निहित है।

2. यह इस बात की घोषणा करता है कि भारत एक, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राष्ट्र है।

3. यह सभी नागरिकों के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता को सुरक्षित करता है तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए भाईचारे को बढ़ावा देता है।

4. इसमें उस तारीख (26 नवंबर 1949) का उल्लेख है जिस दिन संविधान को अपनाया गया था |



प्रस्तावना के मूल शब्दों की व्याख्या-


संप्रभुता (Sovereignty)

प्रस्तावना यह दावा करती है कि भारत एक संप्रभु देश है। सम्प्रुभता शब्द का अर्थ है कि भारत किसी भी विदेशी और आंतरिक शक्ति के नियंत्रण से पूर्णतः मुक्त सम्प्रुभता सम्पन्न राष्ट्र है। भारत की विधायिका को संविधान द्वारा तय की गयी कुछ सीमाओं के विषय में देश में कानून बनाने का अधिकार है।



समाजवादी (Socialist)

'समाजवादी' शब्द संविधान के 1976 में हुए 42 वें संशोधन अधिनियम द्वारा प्रस्तावना में जोड़ा गया। समाजवाद का अर्थ है समाजवादी की प्राप्ति लोकतांत्रिक तरीकों से होती है। भारत ने 'लोकतांत्रिक समाजवाद' को अपनाया है। लोकतांत्रिक समाजवाद एक मिश्रित अर्थव्यवस्था में विश्वास रखती है जहां निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्र कंधे से कंधा मिलाकर सफर तय करते हैं। इसका लक्ष्य गरीबी, अज्ञानता, बीमारी और अवसर की असमानता को समाप्त करना है।


इसे भी पढ़ें:- क्रीमी लेयर और नॉन क्रीमी लेयर क्या है ?


धर्मनिरपेक्ष (Secular)

'धर्मनिरपेक्ष' शब्द संविधान के 1976 में हुए 42वें संशोधन अधिनियम द्वारा प्रस्तावना में जोड़ा गया। भारतीय संविधान में धर्मनिरपेक्ष शब्द का अर्थ है कि भारत में सभी धर्मों को राज्यों से समानता, सुरक्षा और समर्थन पाने का अधिकार है। संविधान के भाग III के अनुच्छेद 25 से 28 एक मौलिक अधिकार के रूप में धर्म की स्वतंत्रता को सुनिश्चत करता है।



लोकतांत्रिक (Democratic)

लोकतांत्रिक शब्द का अर्थ है कि संविधान की स्थापना एक सरकार के रूप में होती है जिसे चुनाव के माध्यम से लोगों द्वारा निर्वाचित होकर अधिकार प्राप्त होते हैं। प्रस्तावना इस बात की पुष्टि करती हैं कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जिसका अर्थ है कि सर्वोच्च सत्ता लोगों के हाथ में है। लोकतंत्र शब्द का प्रयोग राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक लोकतंत्र के लिए प्रस्तावना के रूप में प्रयोग किया जाता है। सरकार के जिम्मेदार प्रतिनिधि, सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार, एक वोट एक मूल्य, स्वतंत्र न्यायपालिका आदि भारतीय लोकतंत्र की विशेषताएं हैं।



गणराज्य (Republic)

एक गणतंत्र अथवा गणराज्य में, राज्य का प्रमुख प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लोगों द्वारा चुना जाता है। भारत के राष्ट्रपति को लोगों द्वारा परोक्ष रूप से चुना जाता है; जिसका अर्थ संसद औऱ राज्य विधानसभाओं में अपने प्रतिनिधियों के माध्यम सेहै। इसके अलावा, एक गणतंत्र में, राजनीतिक संप्रभुता एक राजा की बजाय लोगों के हाथों में निहित होती है।


इसे भी पढ़ें:-भारत में कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं ?


न्याय (Justice)

प्रस्तावना में न्याय शब्द को तीन अलग-अलग रूपों में समाविष्ट किया गया है- सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, जिन्हें मौलिक और नीति निर्देशक सिद्धांतों के विभिन्न प्रावधानों के माध्यम से हासिल किया गया है। 
प्रस्तावना में सामाजिक न्याय का अर्थ संविधान द्वारा बराबर सामाजिक स्थिति के आधार पर एक अधिक न्यायसंगत समाज बनाने से है। 
आर्थिक न्याय का अर्थ समाज के अलग-अलग सदस्यों के बीच संपति के समान वितरण से है जिससे संपति कुछ हाथों में ही केंद्रित नहीं हो सके। 
राजनीतिक न्याय का अर्थ सभी नागरिकों को राजनीतिक भागीदारी में बराबरी के अधिकार से है। भारतीय संविधान प्रत्येक वोट के लिए सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार और समान मूल्य प्रदान करता है।



स्वतंत्रता (Liberty)

स्वतंत्रता का तात्पर्य एक व्यक्ति जो मजबूरी के अभाव या गतिविधियों के वर्चस्व के कारण तानाशाही गुलामी, चाकरी, कारावास, तानाशाही आदि से मुक्त या स्वतंत्र कराना है।



समानता (Equality)

समानता का अभिप्राय समाज के किसी भी वर्ग के खिलाफ विशेषाधिकार या भेदभाव को समाप्त करने से है। संविधान की प्रस्तावना देश के सभी लोगों के लिए स्थिति और अवसरों की समानता प्रदान करती है। संविधान देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता प्रदान करने का प्रयास करता है।

इसे भी पढ़ें:- भारत में कुल कितने जिले हैं ?


बंधुत्व/भाईचारा (Fraternity)

भाईचारे का अर्थ बंधुत्व की भावना से है। संविधान की प्रस्तावना व्यक्ति और राष्ट्र की एकता और अखंडता की गरिमा को बनाये रखने के लिए लोगों के बीच भाईचारे को बढावा देती है।

28 जनवरी 2021

highest mountain peak in india in hindi

 highest mountain peak in india


highest mountain peak in india in hindi
https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/



1. कंचनजंगा चोटी:

ऊंचाई: 8586 मीटर

स्थान : सिक्किम


कंचनजंगा, भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी और दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। यह हिमालय के एक हिस्से में समुद्र तल से 8,586 मीटर (28,169 फीट) की ऊँचाई पर है, जिसे कंचनजंगा हिमालय कहा जाता है जो पश्चिम में तमूर नदी और पूर्व में तीस्ता नदी तक फैला हुआ है। कंचनजंगा पर्वत, पूर्वी नेपाल और भारत के सिक्किम में स्थित है। 


2. नंदा देवी चोटी


ऊंचाई: 7816 मीटर

स्थान : उत्तराखंड

नंदा देवी दुनिया की सबसे ऊँचीं पर्वत चोटी में से एक है और यह भारत की दूसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। यह पूरी तरह से भारत में स्थित सर्वोच्च चोटी है क्योंकि कंचनजंगा भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित है। 


3. कामेट चोटी

ऊंचाई: 7756 मीटर

स्थान : उत्तराखंड

कामेट, उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में जसकर पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। कामेट, गढ़वाल हिमालय की दूसरी सबसे ऊँचीं पर्वत चोटी है। कामेट पर्वत चोटी, तीन प्रमुख पर्वत चोटियों से घिरा हुआ है और यह तिब्बत के पास स्थित है।


4.साल्टोरो कांगड़ी चोटी

ऊंचाई: 7742 मीटर

स्थान : जम्मू और कश्मीर

साल्टोरो कांगरी, साल्टोरो पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी है, जो काराकोरम की एक उप श्रृंखला है। साल्टोरो पर्वत, ग्रेट कराकोरम के केंद्र में स्थित है और दुनिया के सबसे लंबे ग्लेशियरों सियाचिन ग्लेशियर के निकट स्थित है। यह दुनिया की 31वीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी है।


5. ससेर कांगड़ी

ऊंचाई: 7,672 मीटर

स्थान : जम्मू और कश्मीर

ससेर कांगड़ी पाँच राजसी पर्वत चोटियों का समूह हैं। यह इन पाँचों में सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। यह जम्मू और कश्मीर राज्य के ससेर मुजतघ श्रृंखला में स्थित है। यह भारत की 5 वीं सबसे ऊंची चोटी है और दुनिया में इसकी 35 वीं रैंक है।


6. ममस्तोंग कांगड़ी चोटी

ऊंचाई: 7516 मीटर

स्थान : जम्मू और कश्मीर

ममोस्तोंग कांगरी, ग्रेट काराकोरम रेंज की उप-श्रृंखला रिमो मुस्ताग का सबसे ऊँचा पर्वत है। ममोस्तोंग कांगरी सियाचिन ग्लेशियर के सुदूर इलाके में स्थित है। ममोस्तोंग कांगरी दुनिया की 48वीं सबसे ऊँची चोटी है और भारत की छठी सबसे ऊँची चोटी है।


7. रिमो चोटी:

ऊंचाई: 7385 मीटर

स्थान : जम्मू और कश्मीर

रिमो माउंटेन, काराकोरम रेंज की रिमो मुजताघ के उत्तरी ओर स्थित है। रिमो पर्वत श्रृंखला में चार चोटियाँ हैं। रिमो  उनमें सबसे ऊँची चोटी है। यह उत्तर-पूर्व के रिमो पर्वत और काराकोरम दर्रा के उत्तर पूर्व में स्थित है, जो मध्य एशिया का सबसे महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग है। 


8. हरदौल चोटी


ऊंचाई: 7151 मीटर

स्थान : उत्तराखंड

हरदौल को “भगवान का मंदिर(Temple of God)” भी कहा जाता है जो अभयारण्य के उत्तरी तरफ स्थित कुमाऊँ हिमालय की प्रमुख पर्वत चोटी में से एक है और नंदादेवी की सुरक्षा करता है। यह उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले की मिलम घाटी में स्थित है।


9. चौखंबा चोटी


ऊंचाई: 7138 मीटर

स्थान : उत्तराखंड

उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में स्थित पहाड़ों के समूह में चौखम्बा पर्वत चोटी सबसे ऊंची चोटी है। गंगोत्री ग्रुप की चार चोटियाँ हैं और चौखम्बा I उन चार चोटियों में सबसे ऊँची है। चौखम्बा पर्वत नाम, चार बड़ी चोटियों के एक दूसरे के साथ मिलने के कारण रखा गया है।


10. त्रिसूल चोटी


ऊंचाई: 7120 मीटर

स्थान : उत्तराखंड

इस समूह का सबसे ऊँचा शिखर त्रिसूल  है। पर्वत का नाम हिंदू देवता शिव के त्रिशूल अस्त्र पर रखा गया है। त्रिशूल पर्वत शिखर, नंदा देवी अभयारण्य के पास स्थित हैं। त्रिसूल की ऊंचाई 7,120 मीटर है।

पर्वत चोटी

ऊंचाई (मीटर में)

महत्वपूर्ण बातें

कंचनजंगा चोटी

8586

यह भारत की सबसे ऊँची चोटी और विश्व की तीसरी सबसे ऊँची चोटी है। इसे ‘five treasures of snow’ के रूप में भी जाना जाता है।

नंदा देवी चोटी

7816

यह भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। यह नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान, शिखर के आसपास के क्षेत्र में स्थित है, जिसमें सबसे अधिक ऊँचाई वाली वनस्पतियाँ और जीव हैं। यह पूरी तरह से भारत में स्थित सबसे ऊँची चोटी है।

कामेट

7756

यह देश की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है, लेकिन यह अपने स्थान के कारण दूसरों की तरह सुलभ नहीं है। यह तिब्बती पठार के पास स्थित है।

साल्टोरो कांगड़ी चोटी

7742

यह सिखेल रत्यान चिन ग्लेशियर के पास स्थित है, जो दुनिया के सबसे लंबे ग्लेशियरों में से एक है।

ससेर कांगड़ी

7672

जम्मू और कश्मीर में स्थित, यह पाँच राजसी पर्वत चोटियों का एक समूह है।

ममस्तोंग कांगड़ी चोटी

7516

·        यह सियाचिन ग्लेशियर के सुदूर क्षेत्र में स्थित है।

·        यह भारत की 48 वीं स्वतंत्र चोटी है।

रिम्मो

7385

·        यह द रिमो ग्रेट काराकोरम पर्वतमाला का एक हिस्सा है।

·        रिमो दुनिया की 71 वीं सबसे ऊंची चोटी है।

हरदौल

7151

·        इस चोटी को भगवान के मंदिरके रूप में भी जाना जाता है।

·        यह कुमाऊँ हिमालय के सबसे पुराने शिखर में से एक है।

चौखंबा चोटी

7138

यह गंगोत्री समूह का एक भाग है जिसमें कुल चार चोटियाँ शामिल हैं।

त्रिसूल चोटी

7120

इसका नाम भगवान शिव के अस्त्र पर रखा गया है। यह उत्तराखंड के कुमाऊँ हिमालय में स्थित तीन पर्वत चोटियों में से एक है।


08 जनवरी 2021

main ishq likhun tujhe ho jaye lyrics in hindi

chal aa ik aisi nazm kahun jo lafz kahoon wo ho jaye

चल आ इक ऐसी नज़्म कहूँ, जो लफ्ज़ कहूँ वो हो जाए


main ishq likhun tujhe ho jaye lyrics in hindi
ishq in arabic calligraphy




चल आ इक ऐसी ''नज़्म'' कहूं,
जो ''लफ़्ज़'' कहूं वो हो जाए..
मैं ''अश्क'' कहूं तो इक आंसू ,
तेरे गोरे ''गाल'' को धो जाए..


मैं ''आ'' लिखूं तो आ जाए,
मैं ''बैठ'' लिखूं तो आ बैठे..
मेरे ''शाने'' पर सर रखे तो,
मैं ''नींद'' कहूं तो सो जाए..


मैं काग़ज़ पर तेरे ''होंठ'' लिखूं ,
तेरे ''होठों'' पर मुस्कान आए..
मैं ''दिल'' लिखूं तू दिल थामे,
मैं ''गुम'' लिखूं वो खो जाए..


तेरे ''हाथ'' बनाऊं पेंसिल से,
फिर ''हाथ'' पे तेरे हाथ रखूं..
कुछ ''उल्टा-सीधा'' फ़र्ज़ करूं
कुछ ''सीधा-उल्टा'' हो जाए..


मैं ''आह'' लिखूं तो हाए करे,
''बेचैन'' लिखूं बेचैन हो तू ..
फिर मैं बेचैन का ''बे'' काटूं ,
तुझे ''चैन'' ज़रा सा हो जाए..


अभी ''ऐन'' लिखूं तू सोचे मुझे,
फिर ''शीन'' लिखूं तेरी नींद उड़े..
जब ''क़ाफ़'' लिखूं तुझे कुछ-कुछ हो,
मैं ''इश्क़'' लिखूं तुझे हो जाए


....आमिर अमीर

03 जनवरी 2021

event calendar 2021 india in hindi

 Event calendar 2021 india in hindi


event calendar 2021 india in hindi

जनवरी -

13 जनवरी, बुधवार - लोहड़ी 
14 जनवरी, गुरुवार - मकर संक्रांति 
20 जनवरी, बुधवार - गुरु गोविन्द सिंह जयंती, बाईडेन - हेरिस शपथ लेंगे 
26 जनवरी, मंगलवार - गणतंत्र दिवस 
28 जनवरी, गुरुवार - गुरु पुष्य (25 फ़रवरी, 30 सितम्बर, 28 अक्टूबर, 25 नवम्बर को भी है)

फरवरी -

1 फरवरी, सोमवार - आम बजट 
14 फरवरी, रविवार - वैलेंटाईन डे 
16 फ़रवरी, मंगलवार - बसंत पंचमी 

इसे भी पढ़ें  मदर्स डे 

मार्च  -

8 मार्च, सोमवार - महिला दिवस 
11 मार्च, गुरुवार - महाशिवरात्रि (कुम्भ का प्रथम शाही स्नान )
29 मार्च, सोमवार - होली 
31 मार्च, बुधवार - आई टी आर की अंतिम तिथि 

अप्रैल -

2 अप्रैल, शुक्रवार - गुड फ्राइडे 
12 अप्रैल, सोमवार - सोमवती अमावास 
13 अप्रैल, मंगलवार - चैत्र नवरात्र प्रारंभ, झुलेलाल जयंती 
14 अप्रैल, बुधवार - बैशाखी, आंबेडकर जयंती, रमजान 
21 अप्रैल, बुधवार - राम नवमी 
25 अप्रैल, रविवार - महावीर जयंती, ऑस्कर अवार्ड 
27 अप्रैल, मंगलवार - चैत्र पूर्णिमा (हरिद्वार कुम्भ का आखरी शाही स्नान )

मई -

1 मई, शनिवार - मजदूर दिवस 
मई, रविवार - मदर्स डे 
14 मई, शुक्रवार - अक्षय तृतीया, ईद उल फितर 
26 मई, बुधवार - बुद्ध जयंती, चन्द्र ग्रहण 

जून -

5 जून, शनिवार - विश्व पर्यावरण दिवस 
13 जून, रविवार - रवि पुष्य (यह योग 11 जुलाई व 8 अगस्त को भी पड़ेगा )
20 जून, रविवार - फादर्स डे 
21 जून, सोमवार - अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस 
28 जून, सोमवार - विंबलडन शुभारम्भ  (11 जुलाई समापन )

जुलाई -

12 जुलाई, सोमवार - पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा 
20 जुलाई, मंगलवार - ईद उल अजहा (चाँद दिखने पर)
23 जुलाई, शुक्रवार - ओलिम्पक शुभारम्भ ( 8 अगस्त समापन )
24 जुलाई, शनिवार -  गुरु पूर्णिमा 

अगस्त -

1 अगस्त, रविवार - फ्रेंडशिप डे 
15 अगस्त, रविवार - स्वतंत्रता दिवस 
20 अगस्त, शुक्रवार - मुहर्रम 
22 अगस्त, रविवार - रक्षा बंधन 
30 अगस्त, सोमवार - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 

सितम्बर -

5 सितम्बर, रविवार - शिक्षक दिवस 
10 सितम्बर, शुक्रवार - गणेश चतुर्थी 
14 सितम्बर, मंगलवार - हिंदी दिवस 
19 सितम्बर, रविवार - अन्नत चतुर्दशी 
21 सितम्बर, मंगलवार - पितृपक्ष प्रारम्भ 

अक्टूबर -

1 अक्टूबर, शुक्रवार - दुबई वर्ल्ड एक्सपो शुरू होगा 
अक्टूबर, शनिवार - गांधी जयंती 
अक्टूबर, बुधवार - श्राद्ध पक्ष समाप्त 
अक्टूबर, गुरुवार - शारदीय नवरात्र प्रारंभ 
13 अक्टूबर, बुधवार - महाष्टमी 
14 अक्टूबर, गुरुवार - नवमी 
15 अक्टूबर, शुक्रवार - दशहरा 
19 अक्टूबर, मंगलवार - मिलादुन्नबी 
20 अक्टूबर, बुधवार - वाल्मीकि जयंती, शरद पूर्णिमा 
24 अक्टूबर, रविवार - करवा चौथ 

नवम्बर -

2 नवम्बर, मंगलवार - धनतेरस 
3 नवम्बर, बुधवार - रूप चौदस 
नवम्बर, गुरुवार - दीपावली 
10 नवम्बर, बुधवार - छठ पूजा 
15 नवम्बर, सोमवार - देवउठनी एकादशी 
19 नवम्बर, शुक्रवार - गुरु नानक जयंती, चन्द्र ग्रहण 

दिसम्बर -

25 दिसम्बर, शनिवार - क्रिसमस 

Annual report of work done for environmental protection in the school

  विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट -  अपने विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले क...