WHAT IS UDISE CODE AND HOW TO SEARCH IT
Estimated reading time: 3 minutes, 20 seconds
किसी संस्था से सम्बन्धित बहुत से कार्यों के संपादन हेतु हमें उस संस्था के खास Unique Code की आवश्यक होती है, जिससे कि उससे सम्बन्धित जानकरियां प्राप्त की जा सके, उसकी पहचान हो सके । जैसे बैंकिंग के लिए ifsc,micr,branch code इत्यादि की जरुरत होती है ठीक इसी तरह अगर हम School U-DISE Code की बात करे तो भारत में स्कूलों के बारे में एक डेटाबेस है जिसे यू-डायस कोड (U-DISE CODE) कहते हैं| डेटाबेस स्कूल शिक्षा विभाग, एमएचआरडी, सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा विकसित किया गया है । जिसे भारत के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा Maintaine किया जाता है |यह स्कूलों के लिए एक आवश्यक कोड है, जिससे कि स्कूल से सम्बंधित जानकारी, छात्रवृत्ति से लेकर स्थानान्तरण प्रमाण पत्र, ड्रॉपआउट (शाला त्यागी) के स्तर और स्कूल के शौचालयों की स्थिति की जानकारी प्राप्त होती है। तो आज हम इसके बारे में ही बात करने वाले है कि School DISE Code क्या होता है और हम कैसे अपने स्कूल का U-DISE Code search कर सकते है ?
School DISE Code Means:-
यह 11 अंकों का नम्बर होता है। इसके द्वारा विद्यालय की पहचान होती है, जिसे विकासखंड, संकुल स्तर, जिला स्तर के साथ ही राष्ट्रीय स्तर तक पहचाना जाता है। सभी विद्यालयों के लिए U-DISE Code लेना ज़रुरी है जैसे- अनुदानित, शासकीय, अशासकीय, मदरसा आदि के साथ ही अन्य विद्यालयों के लिए भी डायस कोड ज़रुरी होता है।
U-DISE Code Full Form:-
यू-डायस कोड फुल फॉर्म – Unified District Information System For Education होता है।
ऐसे बहुत से स्टूडेंट और टीचर्स होते है जिन्हें स्कूल डाइस कोड पता नहीं होता है और किसी आवश्यक कार्य के लिए फिर उन्हें परेशान होना पड़ता है। लेकिन आज की पोस्ट पढ़ने के बाद आपको स्कूल डायस कोड (School DISE Code) सर्च करने की जानकारी विस्तार में मिलेगी। तो आइए जानते है -
USE OF U-DISE CODE:-
U-DISE Code का उपयोग स्कूल के विभिन्न कार्यों के लिए किया जाता है, जिसे जानना आपके लिए जरुरी है तो चलिए जानते है school dise code के उपयोग क्या है-
स्कूल से स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने हेतु आपको U-DISE Code कि आवश्यकता होती है |
छात्रवृत्ति पोर्टल में School U-DISE Code काम आता है।
पाठ्यपुस्तक निःशुल्क प्राप्त करने में।
RTE पोर्टल में इसकी जरुरत होती है।
शालाओं व विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान करने में।
U-DISE Code के 11 अंकों में छुपे राज-
प्रायः सभी स्कूलों को 11 अंकों का ही U-DISE Code प्रदान किया गया है | इस 11 नंबर के कोड में पहले के 2 कोड राज्य को दर्शाते है। उसके बाद के 2 अंक जिले को प्रदर्शित करते है। जिले के बाद के 2 अंक ब्लॉक को प्रदर्शित करते है और उसके बाद के 3 अंक गाँव या शहर को दर्शाते है तथा अंत के 2 अंक विद्यालय को दर्शाते है।
How To Search School U-DISE Code:-
U-DISE Code पता करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरुरत नहीं होगी। इसका तरीका बहुत आसान है। आइए जानते है School U-DISE Code ऑनलाइन कैसे सर्च करें-
Step 1: Enter School U-DISE Code
सबसे पहले आपको Google में School DISE Code टाइप करके सर्च करना होगा।
Step 2: इसके बाद आपको अपने सर्च रिजल्ट में पहले नंबर पर इस http://udise.in/ UDISE के Website पर क्लिक करें |
Step 3: अब यहाँ Udise.in की वेबसाइट ओपन होगी।
Step 4: Select State इसमें आपको अपना स्टेट सिलेक्ट करना है और “Go” पर क्लिक कर दीजिए।
![]() |
| Add captionhttps://humariduniyakijaankari.blogspot.com/ |
Step 5: Select District अब अपनी District Select करे और “Go” पर क्लिक कर दीजिए
![]() |
| https://humariduniyakijaankari.blogspot.com/ |
Step 6: Search School DISE Code Go पर क्लिक करते ही एक पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड होगी,जिसमें “School UDISE Code List” आ जाएगी। यहाँ पर आपको अपने स्कूल डायस कोड मिल जाएगा। इस तरह आप अपने School UDISE Code सर्च कर सकते है और अपना कार्य कर सकते है। आप जिस भी स्टेट से है वहां का UDISE Code आपको मिल जाएगा जैसे- School UDISE Code Chhattisgarh या School DISE Code Panjab भी सर्च कर सकते है।
दोस्तों उम्मीद है आप इस तरह से आप अपने स्कूल के यू-डाइस कोड को खोज पाएंगे | अगर पोस्ट अच्छा लगा हो तो कमेंट और शेयर जरुर करें धन्यवाद | जय हिन्द , जय भारत |



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.